मटर मशरूम सब्जी बनाने कि नई दूसरी विधि!
मटर मशरूम की सब्जी एक बहुत ही पोस्टिक और प्रोटीन से भरपूर शब्जी है | मशरूम सर्दियों के दिनों में ज्यादा पायी जाती है | अगर मशरूम और मटर का मेल भी बहुत खूब होता है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे बनाने में हमें ज्यादा से ज्यादा 20-25 मिनट लगता है |वैसे “मटर मशरूम की सब्जी” बनाने कि विधि एक और अपने पुराने पोस्ट में बताई है, ये मटर मशरूम कि सब्जी मैंने दूसरे तरीके से बनायीं है | और मुझे विश्वास है कि आपको ये नई सब्जी रेसिपी बहुत पसंद आएगी |
तो चलिए देखते है मटर मशरूम बनाने की दूसरी विधि:-
मटर मशरूम बनाने की सामग्री:-
- मशरूम (Mashrum)-150 ग्राम
- मटर के दाने(boiled pea)- 1 कप
- प्याज(Choped onion)- 1
- टमाटर(Tomato) -2 टमाटर
- तेल(Oil)-4 चम्मच
- जीरा(Cumin seeds)-1/2 चम्मच
- अदरक(chopped Ginger): 1/2 इंच
- लहसुन(chopped Garlic)- 6-8
- हरी मिर्च(Choped green chili)-3 पीस
- धनिया पाउडर(coriander powder)-1 चम्मच
- जीरा पाउडर(Comin powder) -1/2 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर(Kashmiri red chili)-1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर(Turmeric) -1/2 चम्मच
- गरम मसाला(Homemeade Garam masala)-1/2 छोटा चम्मच
- नमक(Salt)- स्वाद अनुसार
- कसूरी मेथी(dry Kasuri mithi)-1/2 चम्मच
- टोमेटो कैचप(Tomato catchup): 2 चम्मच
- धनिया पत्ता(Coriander Leaf): 1/2 कप
आप पढ़ रहे है मटर मशरूम सब्जी बनाने कि नई दूसरी विधि!अगर आप कोई और सब्जी रेसिपी पढ़ना चाहते है तो ये पढ़े #1. पालक पनीर कैसे बनाते है? #2. आलू फ्राई बनाने की दूसरी आसान विधि!
सब्जी बनाने की विधि:-
- सबसे पहले गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डालें, तेल गरम हो जाने पे उसमे जीरा डाल दे |

2. फिर उसमे कटे हुए अदरक, लहसुन और मिर्च को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

READ:-झटपट शाही पनीर खीर कैसे बनाये? Easy to make Paneer Kheer recipe in Hindi [Step By Step Photo]
3. फिर उसमे प्याज डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |

4. थोड़ी देर बाद उसमे टमाटर डाल दे और नमक डाल कर मिलाये |

5. फिर उसे ढक कर 2-3 मिनट तक पकाये |

6. अब उसमे सारी मशाले(धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी) डाल दे और फिर कसूरी मेथी को भी हाथ पे माशेलकर डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

7. अब उसमे टोमेटो कैचप डाल दे |

8. फिर उसमे मटर और धनिया पत्ता को डाल दे और मिलाये |

9. फिर उसमे थोड़ा सा पानी डालकर थोड़ी देर भुने |

10. फिर उसमे अपने हिसाब से पानी डालकर दे और उसे ढक कर 5 मिनट तक पकाये |

11. फिर उसमे मशरूम डाल दे |

12. फिर उसमे थोड़ा पानी डालकर मिला दे और उसे फिर से ढककर 4-5 मिनट तक पकाये |

13. और हमारी सब्जी बनकर तैयार हो गयी है |

14. अब उसे सर्विंग बॉउल में निकाल ले और गरमा-गरम पूरी, रोटी या राइस के साथ पड़ोसे |

सुझाव:-
- अगर आप मौसमी मटर का इस्तेमाल करते है तो उसे उबलने की जरुरत नहीं है | लेकिन अगर आप फ़्रेज़ोन मटर का इस्तेमाल करते है तो इसे पहले ही हल्का उबाल ले |
- मशरूम को लास्ट में डाले क्योंकि वो जल्दी ही पक जाती है |
- आप अपने मन सा सब्जी में पानी कम या ज्यादा कर सकते है |
मुझे विश्वास है कि आपको ये मटर मशरूम की दूसरी विधि रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आप कोई और नई रेसिपी के बारे में जानना चाहे जो कि जिसे हमने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकती है | और हम कोशिस करेंगे की उसे जल्द से जल्द अपने अगले पोस्ट के जरिये आपको बता दे |
you may like also:-
- रुमाली रोटी बनाने की बेहद आसान विधि!
- सोयाबिन फ्राइड राइस कैसे बनाते है?
- रोटी कैसे बनाएं आसान तरके में |
- पंजाबी स्टाइल पालक पूरी रेसिपी इन हिंदी!
- पिंडी छोले रेसिपी बनाने कि विधि।





Based on 7 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
