लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?

अगर आप रोज के खाने से बोर हो गए है और आपको कुछ इंट्रेस्टिंग खाना खाने का मन है तो उसी सब्जियों के साथ आप कुछ इंट्रेस्टिंग भी बना सकते है | जैसे की आज मैं आपके लिए ऐसी ही लौकी की मजेदार रेसिपी ले कर आई हूँ | अपने आम दिनों में बहुत ही लौकी की सब्जी, या लौकी और चने दाल वाली सब्जी खायी होगी | लेकिन आप हम उसी लौकी से स्पाइसी और मजेदार सब्जी बनाउंगी | जिसे आप किसी भी रोटी चपाती या चावल के साथ भी खा सकते है | तो चलिए देखते है लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है और इसे बनाने .के लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत होगी……..

सामग्री:-

लौकी बॉल्स के लिए –

  1. लौकी(Bottle Gourd)- 250 ग्राम
  2. हरी मिर्च(Green chili) – 2
  3. प्याज(Onion)- 1/3 पीस
  4. धनिया पत्ता(Coriander leaf) –
  5. अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic Paste) – 1 चम्मच
  6. लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1/3 चम्मच
  7. हल्दी(Turmeric powder)- 1/2 चम्मच
  8. धनिया पाउडर(Coriander powder)- 1/2 चम्मच
  9. अजवाइन(Carom seeds) – 1/4 चम्मच
  10. बेसन(Beson) – 100 ग्राम
  11. तेल(Oil)- तलने के लिए

ग्रेवी के लिए –

  1. तेल(Oil) – 50 ग्राम
  2. जीरा(cumin seeds)- 1/2 चम्मच
  3. हरी मिर्च(Green Chili) – 2
  4. प्याज पेस्ट(Onion pest)- 1/2 कप
  5. टमाटर पेस्ट(Tomato Paste) – 1 कप (2 टमाटर)
  6. लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1 चम्मच
  7. हल्दी पाउडर(turmeric powder)- 1/2 चम्मच
  8. नमक(Salt) – 1/2 चम्मच
  9. गरम मसाला(Garam masala) – 1 चम्मच
  10. धनिया पत्ता(Coriander leaf)

रेसिपी:-

  1. सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे अच्छे से धो ले |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 1

2. फिर उसे कद्दूकस कर ले और फिर उसका पानी निचोड़ कर उसे निकाल दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 3

READ:-होटल जैसी तंदूरी सोया चाप कैसे बनाये? Tandoori soya chaap recipe step By Step Photo (Hindi)

3. फिर उसमे हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अदरक लहसुन पेस्ट डाल दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 5

4. फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अजवाइन को डाल दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 7

5. फिर उसमे बेसन डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे और उसे 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 9

और भी मजेदार रेसिपी के लिए [CLICK HERE]

6. फिर उसमे नमक मिला दे और गैस पे तेल गर्म होने के लिए रख दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 11

7. फिर उसका छोटा छोटा बोल बना ले |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 13

8. फिर उसे मध्यम आंच में बॉल को तलने के लिए डाल दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 15

9. जब दोनों तरफ से बॉल्स पक जाये तो उसे निकाल ले |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 17

10. फिर दूसरे कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर उसमे जीरा डाल दे, थोड़ी देर बाद फिर उसमे प्याज के पेस्ट को डाल दे फिर उसे 2-3 मिनट तक भुने |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 19

11. फिर उसमे टमाटर के पेस्ट को डाल दे और  उसे भुने |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 21

12. फिर उसमे मिर्चा पाउडर, हल्दी और नमक डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 23

13. फिर उसमे पानी डाल कर उसमे एक उबाल आने दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 25

14. फिर उसमे बॉल्स को डाल दे और 4-5 मिनट तक पकाये |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 27

15. फिर उसमे गरम मसाला और कटे हुए धनिया पत्ता को डाल दे और गैस को बंद कर दे |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 29

16. फिर उसे किसी भी सर्विग बॉल में निकाल ले और हमारी लौकी कोफ्ता बन कर तैयार है | इसे गरमा गरम रोटी, फुल्का या पराठा के साथ खाये |

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo] Step 31

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  1. लौकी के कद्दूकस करके उसका पानी अच्छे से निकाल दे |
  2. इसमें आप चाहे तो अपने पसंद की सब्जी भी ऐड कर सकते है, जैसे गाजर, मटर, प्याज आदि |
  3. आप चाहे तो बॉल्स को तेल में तलने के बजाये थोड़े से तेल में तवे पे भी सेक(फ्राई) सकते है |
  4. टमाटर और प्याज का पेस्ट हम ग्रेवी के लिए कर रहे है |

मुझे विश्वास है की आपको ये लौकी कोफ्ता बहुत पसंद आयी होगी | ऐसी ही दूसरी रेसिपी के हमारे साथ बने रहे | धन्यवाद!!

You must Read These:-

  1. आलू और शिमला मिर्च की सब्जी कैसे बनाते है?
  2. पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी इन हिंदी 
  3. रेस्टुरेंट स्टाइल काजू की सब्जी कैसे बनाते है?
  4. मखनी पनीर बिरयानी रेसिपी
Summary
recipe image
Recipe Name
लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.51star1star1star1star1star Based on 9 Review(s)