ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाते है?
ब्रेड पकोड़ा के लिए दिल्ली शहर बहुत प्रसिद्ध है |अब हमें अगर वहां का ब्रेड पकोड़ा खाने का मन करे तो हम वहां तो नहीं जाके खा सकते ना अगर हम दूसरे जगह पे रहते है तो और उसे मिस भी नहीं करना | तो क्यों न हम इसे वहां के जैसे बनाना सिख ले तो साडी प्रॉब्लम ही खत्म हो जायेगा | इसे बनाने में ज्यादा पैसा तो नहीं लगता लेकिन हमें बहार उसी के लिए कितना पैसा देना पड़ता है, तो मैं सोची की क्यों न हम उसे अपने घर पे ही बनाना सिख ले और अपने हिसाब से बनाये जो की बहार के जैसा हानिकारक भी न हो उसे इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है और इसे आप ब्रेकफास्ट में खा सकते है या स्नैक्स के साथ उसे इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है और इसे आप ब्रेकफास्ट में खा सकते है या स्नैक्स के साथ तो इस पोस्ट में मैंने आपको बताया है ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाते है…. तो चलिए इसे बनाना स्टार्ट करते है…
सामग्री:-
- ब्रेड: 4
- आलू: 2(उबले हुए)
- बेसन: 100 gram
- मिर्च : 1/2 चम्मच
- हल्दी: 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1/4 चम्मच
- हरी मिर्च: 3
- प्याज :1
- धनिया पत्ता
- नमक
- काली मिर्च:1/2 चम्मच
- टोमेटो कैचअप
- तेल: तलने के लिए
आप पढ़ रहे है आलू भुजिया कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और बनाना चाहे तो ये भी बना सकती है #1 टोमेटो कैटचप कैसे बनाते है? #2.बॉम्बे चीज़ सैंडविच कैसे बनाये?
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक कटोरे में बेसन को ले ले और उसमे मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च,बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डाल दे |
2. और थोड़ा सा पानी डालकर उसे मिलाये और उसे धोल ले |
READ:आलू भुजिया कैसे बनाते है?
3. फिर किसी दूसरे कटोरे में उबले हुए आलू को डाल दे और उसे स्मैश कर ले |
4. और उसमे कटी हुई प्याज , मिर्च, धनिया पत्ता और थोड़ा सा इसमें भी नमक डाल के अचे से मिला ले |
5. और अब आपका चोखा तैयार हो गया है |
6. अब ब्रेड पे टोमेटो कैचअप लगा दे और उसके ऊपर से चोखे को रख दे |
7. और दूसरे ब्रेड पे कैचअप लगाकर उसे ऊपर से ढक दे |
8. अब उसे चाकू की मदद से उसे एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक काट दे | (त्रिभुज के आकर का)
9. अब गैस पे तेल गरम होने के लिए रख दे और ब्रेड के पीस को बेसन के धोल में अच्छे से चरो तरफ लगा ले |
10. और उसे तेल में डाल दे और उसे माध्यम आंच पे पकाये |
11. और जब ये तेल में पक जाये तो उसे किसी टिस्सू पेपर पे निकल ले ताकि उसमे का एक्स्ट्रा तेल निकल जाये |
और अब आपकी ब्रेड पकौड़ा तैयार है उसे सॉस के साथ पड़ोसे |
तो ये थी आज की मेरी रेसिपी मुझे विस्वास है की आपकी ये रेसिपी अच्छी लगी होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |
You May Like Also: