आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये?

छोला भारत का बहुत ही प्रसिद्ध रेसिपी है | और इसे हम बहुत तरीको से बना कर खाते है | जैसे छोले की सब्जी, चाट, या फिर हो छोला भटूरा…. लेकिन आज मैं उन्ही चनो से एक और रेसिपी बनाउंगी| और वो आपको भी बहुत पसंद आएगा | जी हां, आज मैं आपको बताउंगी की काबुली चना पुलाव कैसे बनाते है | इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है तो आपको ये जरूर पसंद आएगा | चना पुलाव को आप लंच में या फिर डिनर में खा सकते है |तो चलिए देखते है की चना पुलाव कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों की जरुरत होगी…

सामग्री:-

  1. बासमती चावल(Basmati Rice)- 2 कप (250 ग्राम)
  2. काबुली चना(Kabuli chana)- 150 ग्राम
  3. तेल/घी(Ghee)- 50 ग्राम
  4. प्याज(Onion)- 1
  5. अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger garlic paste)- 1 चम्मच
  6. तेजपत्ता(Bay leaf)- 1
  7. चक्र फूल(Star anise)- 1
  8. दालचीनी(Cinnamon)- 1
  9. हरी इलाइची(Green cardamom)- 1
  10. लॉन्ग(Cloves)- 3-4
  11. हरी मिर्च(Chopped Green chili)- 2
  12. टमाटर(Chopped Tomato)- 1
  13. हल्दी(Turmatic powder)- 1/2 चम्मच
  14. गरम मसाला(Garam masala)- 1
  15. इमली पेस्ट(Imali pest)- 1 चम्मच
  16. आचार(Mixed pickle)- 1 चम्मच

NOTE:- मैं चना को रात में फूलने के लिए दाल दी थी और अभी उसे उबाल लिया है |

चना पुलाव बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले गैस पे तेल गरम कर ले और उसमे प्याज को डालकर उसे भुने |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 1

2. फिर उसमे अदरक लहसुन के पेस्ट को डाल दे और उसे थोड़ी देर पका ले |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 3

3. फिर उसमे हरी मिर्च और टमाटर को डाल दे |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 5

4. फिर उसमे हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और इमली के पेस्ट को डाल दे |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 7

5. फिर उसे ढक कर टमाटर को गलने तक अच्छे से पकाये |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 9

6. फिर उसमे उबले हुए चना को डाल दे और उसे थोड़ी देर तक भुने |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 11

7. फिर उसमे आचार को डाल दे और मसाला को अच्छे से पकने तक पकाये |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 13

8. फिर उसे चावल को डाल दे और पानी डालकर उसे अच्छे से मिला दे |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 15

9. फिर उसे ढक कर 10-12 मिनट तक पकाये |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 17

10. और हमारी पुलाव लगभग बन गयी है | अब गैस को बंद कर दे और उसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 19

11. और आप देख सकते है की पुलाव की पानी अभी सुख गयी है और हमारी पुलाव कितनी अच्छी लग रही है |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 21

12. अब उसे गरमा गरम प्लेट में निकाल ले और निम्बू, प्याज व रायता के साथ पड़ोसे |

आचारी चना पुलाव कैसे बनाये? Chana pulao recipe Step By Step Photo In Hindi Step 23

सुझाव:-

  • जब आप काबुली चना को उबले तो उसमे थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दे जिससे चना और भी मुलायम हो जाता है |
  • पुलाव को धीमी आंच पे पकाये और बिच बिच में पुलाव को चेक करते रहे |

मुझे विश्वास है की आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर इसे रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | और हम उसे जल्द से जल्द उसे ख़त्म करने की कोशिश करुँगी | धन्यवाद!

You Must Read These:-

  1. टमाटर पुलाव कैसे बनाते है? 
  2. पालक पनीर पुलाव कैसे बनाये? 
  3. पालक पनीर पुलाव कैसे बनाये? 
  4. माँ के हाथ वाला राजमा पुलाव रेसिपी हिंदी में
Summary
recipe image
Recipe Name
आचारी चना पुलाव कैसे बनाये?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 6 Review(s)