बारिश का मौसम आते ही हमें कुछ गरमा गरम कुछ खाने को मन करते है | चाय के साथ पकोड़ा, कचौड़ी आदि | तो आज मैं आपके लिए बहुत ही स्पेशल रेसिपी ले कर आयी हु जो की सबके दिलो पे राज करता है | जी हां, मैं बात कर रही हु आलू टिक्की चाट रेसिपी की Aloo Tikki Chaat Recipe. इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे अपने घर में 10 मिनट के अंदर बना सकते है |
अगर आप चाहे तो आलू टिक्की को ऐसे भी चाय के साथ खा सकते है | या फिर आप उसका चाट भी बना सकते है |
तो चलिए देखते है की आलू टिक्की चाट कैसे बनाते है, और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझोन की जरुरत है…
सामग्री :-
आलू टिक्की बनाने के लिए…
- उबले हुए आलु(Boiled potato)- 4-5
- हरी मिर्च(Green Chili)- 2
- नमक(Salt)- 1 चम्मच (स्वाद अनुसार)
- धनिया पत्ता(Coriander leaf)- 1 कप
- आटा(flour)- 2-3 चम्मच
- तेल (Oil)- 2-3 चम्मच
सजाने के लिए…
- दही(curd)– 1 कप
- इमली की चटनी(Tamarind sauce)– 1/2 कप
- हरी चटनी(Green chutney)– 1/2 कप
- जीरा पाउडर(Roasted cumin powder)- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर(red chilli powder)- 1 चम्मच
- काला नमक(Black Salt)- 1
- सेव/भुजिया(sev)
आलू टिक्की चाट बनाने का विधि :-
1.सबसे पहले आलू को कदु कस कर ले |
2. फिर उसमे आटा, मिर्च, धनिया पत्ता और नमक को डाल दे |
3.फिर उसे अच्छे से मिला ले |
4.अब थोड़ा सा तेल डालकर उसे चिकना कर ले
5. अब उसमे से थोड़ा सा लेकर उसका छोटा छोटा टिक्की बना ले |
6. अब पैन को गैस पे रखे और उसमे थोड़ा सा तेल डाल दे |
7. अब उसमे टिक्की को डाल दे और उसे 2 मिनट तक पकाये |
For more yummy recipe [CLICK HERE]
8. फिर उसे पलट दे और उसे दूसरी साइड भी अच्छे से पका ले |
9. फिर उसे प्लेट में निकाल ले और हमारी टिक्की बन कर तैयार है |
आप चाहे तो इसे ऐसे ही खा सकते है | लेकिन मैं आपको इसका चाट बना कर दिखती हु |
10. चाट बनाने के लिए टिक्की प्लेट में आलू टिक्की को ले ले और उसके ऊपर दही, इमली की चटनी, हरी चटनी को डाल दे |
11. उसके बाद उसके ऊपर जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डाल दे |
12. फिर उसके पर थोड़ा सा सेव भुजिया डाल दे | और हमारी आलू टिक्की चाट बनकर तैयार है |
तो कैसी लगी हमारी आलू टिक्की चाट रेसिपी | मुझे विस्वास है आपको ये बहुत पसंद आयी होगी | ऐसी ही दूसरी रेसिपी को पढ़ने के लिए निचे के लिंक पे क्लीक करे |
You May Like These:-
- बाजार जैसी सेव पूरी कैसे बनाये?
- समोसा कैसे बनाते है?
- मिनट में बनाये मोनाको चाट!
- रोड पर के जैसा समोसा चाट घर पर कैसे बनाये?





