घर पर आसानी से नानखटाई कैसे बनाये?
आज मैं आपके लिए बहुत ही इंट्रेस्टिंग रेसिपी ले कर आयी हूँ | जी हां, आज मैं आपके लिए नानखटाई रेसिपी ले कर आयी हूँ | जिसे आप घर पे बड़े ही आसानी से बना सकते है | नानखटाई को हम बहुत ही पुराने दिनों से बनाते है | तब हमारे पास ओवन या गैस नहीं हुआ करता था | उस टाइम पे हम नानखटाई को हम कुकर में या कढ़ाई में बनाया करते थे | इसीलिए आज मैं आपको कुकर में ही नानखटाई बनाना बताउंगी…..इस बिस्कुट को आप मॉर्निग में चाय के साथ या फिओर स्नैक्स में भी खा सकते है | इसे बनाने में ज्यादा से जयदा 30 मिनट लगता है | और अगर आप अपने बच्चो के लिए बना रही है तो ये और भी अच्छा है | तो चलिए इस नानखटाई बनाना स्टार्ट करते है | इसे बनाने के लिए हमें चाहिए….
सामग्री:-
- मैदा(Refined flour)-1 कप
- सूजी(Semolina)-15 ग्राम
- बेसन(Gram flour)-2 चम्मच
- घी(Ghee)-150 ग्राम
- चीनी पाउडर(Powder Sugar)-150 ग्राम
- बेकिंग पाउडर(Baking Powder)-1 चम्मच
- इलाइची पाउडर(Cardamom)-1/2 चम्मच
- पिस्ता(Pistachios)- 15 – 20
- नमक(Salt): 500 ग्राम (नान खटाई पकाने के लिए)
आप पढ़ रहे है कि घर पर आसानी से नानखटाई कैसे बनाये? अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते है #1.बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्कुट कैसे बनाते है? and #2. जीरा बिस्कुट बनाने की सबसे आसान विधि!
नानखटाई बनाने की सामग्री:-
- सबसे पहले एक एक बरे कटोरे में मैदा, बेसन और सूजी ले लें |

READ:-रेस्टुरेंट स्टाइल कोल्ड कॉफ़ी रेसिपी इन हिंदी Cold Coffee Recipe In Hindi [Step By Step Photo]
2. फिर उसे अच्छे से मिला दे |

3. फिर एक दूसरे कटोरे में घी को ले ले और उसमे पीसी हुई चीनी को डाल दे |और उसे अच्छे से मिलाये |

4. फिर उसमे बेकिंग पाउडर और इलाइची पाउडर डाल कर मिला ले |

5. अब उसमे थोड़ा थोड़ा करके मिक्स की हुई मैदा डाले और उसे अच्छे से मिलाये |

6. अब उसे हम हाथ से अच्छे से मिलाएंगे जब तक पूरा आटा मिल न जाए |

7. अब गैस पे कुकर को रखे और उसमे नमक डाल दे |

8. फिर उसमे स्टैंड रख दे और उसे धक् कर 10 मिनट के लिए गरम कर ले |

9. उसके बाद किसी प्लेट में थोड़ा सा घी डाल कर चिकना कर ले ताकि नानखटाई बनाएंगे तो चिपके नहीं ।

10. अब हाथ पे थोड़ा सा तेल लगाकर आटे से लड्डू के साइज का लोई बना ले |

11. फिर उसे प्लेट में रख से और उसे बिच से थोड़ा थोड़ा काट दे |

12. अब उसके ऊपर थोड़ा पिस्ता से या बादाम चिपका दे |

13. फिर उसे कुकर में रख दे और उसे 10-12 मिनट ले लिए पकाये |

14. फिर उसे बहार निकाल ले और उसे प्लेट में निकाल ले |फिर उसे थोड़ी देर के लिए ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

और हमारी नानखताई बनकर तैयार है |

वैसे ये बच्चो को बहुत पसंद आती है | और आप चाय के सायत भी खा सकते है |
आप इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर इसे 4-5 दिनों तक खा सकते है |
सुझाव:-
- अगर आपके पास मिक्रोवेब या ओवन है तो आप इसे उसमे भी पका सकते है |
- आटे को अच्छे से मिलाना बहुत जरुरी है |
- आप नमक के जगह रेतका भी इस्तेमाल कर सकते है | पैर अगर आप रेतमें बनाये तो ज्यादा सतर्क रहे, खाने में रेट नहीं आये |
- गरम में बिस्कुट मुलायम रहती है पैर ठंढा होने के बाद वो कड़ा हो जाती है, इसलिए उसे ज्यादा नहीं पकाये |
तो कैसी लगी हमारी ये बिस्कुट बनाने का नया तरीका | अगर आपके मन में कोई सवाल है तो इस रेसिपी से जुड़ी तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
You Also May Like:
- बिस्कुट बनाने की दूसरी सबसे आसान विधि!
- बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्कुट कैसे बनाते है?
- 10 मिनट में बनाये नमकीन बिस्कुट
- घर में चॉकलेट कैसे बनाये!!





Based on 7 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
