चना दाल समोसा बनाने की सबसे आसान विधि ।
समोसा तो आप बहुत खाएं होंगे लेकिन किया आपने कभी चने दाल का समोसा खाया है? ये आलू के समोसे से अलग होता है| इसका टेस्ट भी बहुत अलग होता है | ये आपको अच्छे होटलो में ही खाने को मिलेगा | तो चलिए आज हम देखते है की घर पे चने दाल की समोसा कैसे बनाते है | इसे बनाना बहुत ही आसान है |
सिर्फ चने दाल का समोसा ही नहीं पनीर समोसा, चिकेन समोसा, एग समोसा भी बना सकते है | इसका स्वाद भी अलग होता है, इसे लोग साम के नाश्ते में ज्यादा खान पसंद करते है | समोसा ज्यादा लोग जलेबी के साथ भी खाते है |
तो चलिए देखते है की इसे बनाने के लिए हमें किन-किन चींजो की जरुरत है….
सामग्री:-
- चना दाल(chana dal) – 1 कप
- मैदा(flour) – 1 कप
- आटा(flour) – 1 कप
- नमक(salt) – 2 चम्मच
- तेल(oil) – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर(turmeric powder) – 1 चम्मच
- जीरा(cumin) – 1 चम्मच
- हींग पाउडर(Asafoetida Powder) – 1 चम्मच
- प्याज(onion chopped) – 1
- अदरक पेस्ट(Ginger paste) – 1 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट(Green Chili Paste) – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर(turmeric powder) – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर(coriander powder) -1 चम्मच
- नमक(salt) – 1/4चम्मच
- चीनी(sugar) -1 चम्मच
- पुदीना के पत्ता(Mint leaves) – 8 g
- धनिए के पत्ता(Coriander leaves) – 4
- निम्बू का रस(lemon juice) -1 चम्मच
- मैदा(flour) – 2 चम्मच (लेप के लिए )
समोसा बनाने के 2-3 घंटे पहले चने को फूलने के लिए डाल दे |

चना दाल समोसा बनाने की विधि ।
1.उसके बाद एक कटोरे में मैदा, आटा और 1 चम्मच तेल डालकर मिला ले |फिर उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सान ले | और उसे 10 मिनट के लिए छोर दे |

2.उसके बाद कुकर में थोरा पानी और दाल, 1 चम्मच नमक और हल्दी पाउडर डाल कर ढक दे फिर उसे 1 सिटी लगाए |

3. उसके बाद एक पैन में तेल 1 चम्मच, जीरा, हींग, प्याज, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर उसे थोड़ी देर भून ले |

4. फिर उसमे उबला हुआ चना, चीनी, पुदीना पत्ता, धनिए पत्ता और निम्बू का रस डाल कर मिला ले |

5. उसके बाद साने हुए आटे को लोई बना कर पूरी जैसा बेल कर थोड़ा उसपर तेल लगा दे |

6.फिर 2 लोई को बेले हुए को एक साथ रखकर बेल दे |

7.उसके बाद तवे पर रख कर उसको सेक ले |

8. उसके बाद एक कप में मैदा और पानी डाल कर गाढ़ा घोल बना ले |

9. फिर चिपके हुए रोटी को अलग कर के चार भागो में काट दे |

10.उसके बाद बने हुए घोल को चम्मच के सहारे रोटी के कोने पे लगा दे |

11. फिर उसमे बना हुए चना मसाला भर दे फिर उसे बंद कर दे |

12. उसके बाद कड़ाही में तेल गरम कर ले उसके बाद समोसे को उसमे डाल दे |

13. फिर उसको तेल में तल ले जबतक की वो लाल कलर का न हो जाये|

14. उसके बाद उसे किसी पलेट में निकाल ले और हमारी चना दाल समोसा बन कर तैयार है |

सुझाव:-
- समोसे के लिए हमें मैदा के साथ गेहू का आटा भी चाहिए |
- समोसे के चिपकने के लिए मै यहाँ पर मैदा का घोल बना लिया हु |
- पुदीने के पत्ता और धनिया के पत्ता न भी हो तो चलेगा |
मुझे विशवास है की आपको ये चना दाल समोसा रेसिपी खूब पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक पूछ सकते है | और हम कोशीश करेंगे की इसे जल्दी से जल्दी आपको बता दे | धन्यवाद!!
You May Like These:-
- रोड पर के जैसा समोसा चाट घर पर कैसे बनाये?
- बाजार जैसी वडा पाव कैसे बनाये?
- घर पर दही पपड़ी चाट कैसे बनाये?
- 2021 की आलू टिक्की चाट बनाने का विधि
- होममेड दाबेली स्नैक्स रेसिपी इन हिंदी





Based on 8 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
