बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step]

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये?

मूंग दाल हलवा भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है | इसे ज्यादातक किसी स्पेशल दिन पे बनाते है | इसमें हम ढेर सारा घी और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल करते है, इसलिए ये बहुत ही टेस्टी होता है | इसे आप किसी भी फंक्शन या पूजा में भी बना सकते है |
वैसे तो हम डाल को फुला कर ही हलवा बनाते है, लेकिन अचानक से अगर आपको बनाना है तो आप डाल को बिना फुलाए भी हलवा बना सकते है | जी हां, आज मैं आपको बताउंगी की बिना मूंग दाल को फुलाए हम मूंग डाल हलवा कैसे बना सकते है | वैसे इसे बनाने में थोड़ा सा टाइम तो लगता है लेकिन ये भी बहुत ही मजेदार होता है | तो चलिए मूंग डाल हलवा बनना स्टार्ट करते है…

सामग्री:-

मूंग दाल(Moong dal): 150 ग्राम
पानी(Water): 1 कप
गेहूं आटा(weat flour)
दूध(Milk): 1/2 लीटर
चीनी(Suger): 150 ग्राम
घी(Ghee): 150 ग्राम
इलाइची पाउडर(Cardamom powder): 1/2 चम्मच
केशर(Seffron): 2 चुटकी
बादाम(Almond): 6-8
काजू(cashew): 6-8
पिस्ता(pistachois): 6-8

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले मांग दाल को ले ले और उसे अच्छे से धो ले |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 1

2. फिर उसे प्रेसर कुकर में डाल दे और उसमे 1 कप पानी डाल दे |और उसे 3 सिटी लगने तक पकाये |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 3

3. फिर सिटी खोल दे और आप देख सकते है की हमारी डाल कितनी अच्छी पक गयी है |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 5

4. फिर पकी हुई डाल को कटोरे में निकाल ले और उसे मिश(स्मैश) कर ले |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 7

5. और यहाँ पे हमने अच्छे से डाल को मिश (स्मैश) कर के इक्कठा कर लिया है |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 9

6. अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे 100 ग्राम घी डाल दे फिर उसमे गेहूं का आटे डालकर उसे थोड़ी देर पकाये |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 11

7. फिर उसमे पीसी हुई डालकर उसे भुने |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 13

8. जब हमारी डाल भूनकर कुछ ऐसा हो जाये तो उसमे दूध डाल दे |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 15

9. फिर उसमे केशर डाल दे और उसे पकाये |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 17

10. जब हलवा थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो उसमे चीनी डाल दे और उसे 2 मिनट तक पकाये |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 19

11. फिर उसमे थोड़ा सा घी डाल दे और उसे मिलाये | (थोड़ा सा घी ड्राई फ्रूट्स को भुनने के लिए रख ले)

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 21

12. गैस फ्राई फैन में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को डाल दे और उसमे बचे हुए घी को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 23

13. और उसे हलवा में डालकर मिला दे |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 25

14. आप देख सकते है हमारी हलवा कितना अच्छा दिख रहा है | इसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 27

और अब हम इसे किसी सर्विंग बॉउल में निकाल ले और पड़ोसे |

बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? How to make Moong Dal Halwa with Milkmaid [Step By Step] Step 29

सुझाव:-

  • मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है|
  • डाल में गेहूं का आटे का इस्तेमाल करने से हलवा थिक बनता है |
  • दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है |
  • हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं |

मुझे विश्वास है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी | अगर इसे रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | और अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी को बता दूंगी |

You Also May Like:-

  1. 5 मिनट में सूजी का हलवा कैसे बनाते है?
  2. झटपट शाही पनीर खीर कैसे बनाये?
  3. चावल की खीर बनाने की सबसे आसान विधि !
  4. नवरात्री स्पेशल आसान तरीके से साबूदाना खीर बनाने की विधि 
Summary
recipe image
Recipe Name
बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 3 Review(s)
REVIEW OVERVIEW
बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये?
moong-dal-halwa-with-milkmaidबिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये? मूंग दाल हलवा भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है | इसे ज्यादातक किसी स्पेशल दिन पे बनाते है | इसमें हम ढेर सारा घी और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल करते है, इसलिए ये बहुत...