30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo]

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव कैसे बनाये?

कश्मीरी पुलाव का खासियत ये होता है की हम इसमें ढेर सारा फलो को डाल कर बनाते है | और इसीलिए ये हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद भी होता है | कश्मीरी पुलाव को आप किसी भी त्यौहार या पार्टी में बना सकते है | इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा ३० मिनट लगता है और ये बन कर तैयार हो जाती है | इसे आप लंच या डिनर में खा सकते है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों की आवयशकता होगी….

सामग्री:-

  1. बासमती चावल(Basmati chaval)- 2 कप (250 ग्राम)
  2. दूध(Milk)- 100 ग्राम
  3. केसर(Saffron)- 8-10 दाने
  4. घी(Ghee)- 50 ग्राम
  5. दालचीनी(Cinnamon)- 1 इंच
  6. लॉन्ग(Cloves)- 2
  7. चक्र फूल(Star Anise)- 1
  8. बादाम(almond)- 8-10
  9. काजू(Cashew)- 10-15
  10. किशमिश(Raisin)- 15-20
  11. प्याज(Onion sliced)- 1
  12. अनानास(Pineapple)- 1/2 कप
  13. अनार(Pomegranate)- 1/2 कप
  14. चाट मसाला(Chaat masala)- 1/2 चम्मच
  15. नमक(Salt)- 1/2 चम्मच (स्वाद अनुशार)

कश्मीरी पुलाव बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले चावल को धो कर छान ले |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 1

READ:- [2019] रेस्टुरेंट स्टाइल काजू की सब्जी कैसे बनाते है? Restaurant Style Kaju Curry Recipe ||Kaju Mashala recipe||

2. फिर थोड़ा सा दूध में केशर को डालकर मिला दे |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 3

3. अब गैस पे कुकर रखे और उसमे थोड़ा सा घी डाले | फिर उसमे दालचीनी, लॉन्ग और चक्र फूल को डाल दे और उसे थोड़ी देर पका ले |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 5

4. फिर उसमे चावल को डाल दे और उसे 1-2 मिनट तक भून ले |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 7

5. फिर उसमे केसर वाला दूध डाल दे |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 9

6. फिर बचे हुए दूध को भी डाल दे |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 11

7. फिर उसमे 1/2 ग्लास पानी भी डाल दे और उसे मिलाये (चावल अच्छे से पकने के लिए) |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 13

8. फिर उसका सिटी लगा कर एक सिटी लगने दे फिर गैस को बंद कर दे |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 15

9. तब तक दूसरे तरफ थोड़ा सा घी डाल दे और उसमे बादाम और काजू को अच्छे से सुनहरा बोन तक भून ले |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 17

10. फिर वैसे ही किशमिश को भी भून ले |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 19

11. फिर बची हुई घी में प्याज को भी फ्राई कर ले |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 21

12. जब प्याज भून कर लाल हो जाये तो उसे निकाल ले और गैस को बंद कर दे |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 23

13. और यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी चावल कितनी अच्छी पाक गयी है तो अब इसे एक बार मिला ले |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 25

14. फिर उसमे अनानास, अनार और भुनी हुई सुखी फलों को भी डाल दे |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 27

15. फिर उसमे थोड़ा सा नमक और चाट मसाला डाल दे |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 29

16. फिर उसे आराम से मिला दे और हमारी कश्मीरी पुलाव लगभग बन कर तैयार हो गयी है |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 31

अब उसे कटोरे में सजा जार रख ले | और हमारी कश्मीरी पुलाव बन कर तैयार है |

30 मिनट में कश्मीरी पुलाव || Kashmiri pulao recipe in Pressure Cooker [Step By Step Photo] Step 33

सुझाव:-

  • चावल को डोकर उसे छानने के बाद ५ मिनट के लिए छोड़ दे |
  • चावल में ज्यादा पानी नहीं डाले नहीं तो चावल आपस में चिपकने लगेगी जिससे पुलाव अच्छा नहीं बनेगा |
  • इसमें आप अपने पसंद के फलो का भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • थोड़ा सा चाट मसाला से पुलाव के टेस्ट में और भी चार चाँद लग जाता है |

मुझे विश्वाश है की आपको ये कश्मीरी पुलाव रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की आपके सवालो के जबाब जल्द से जल्द दे दे | धन्यवाद!!

You Must Read These:-

  1. मखनी पनीर बिरयानी रेसिपी 
  2. लजीज पनीर बिरयानी रेसिपी इन हिंदी
  3. मुंबई स्टाइल तवा पुलाव रेसिपी 
  4. 20 मिनट में घर पर नवरतन पुलाव कैसे बनाये?