ब्रेड रसमलाई कैसे बनाते है?
रसमलाई बंगाल की प्रसिद्ध रेसिपी है | और सिर्फ बंगाल की ही क्यों… ये तो पुरे इंडिया के लोगो का पसंदिता है | इसे में एक बहुत ही आसान रेसिपी आपके लिए ले के आयी हु जिसका नाम है ब्रेड रसमलाई |
वैसे तो अपने ब्रेड को कितनी तरीको से नमकीन चिझे बनायीं होगी और खाई होगी, ब्रेड पकोड़ा, ब्रेड सैंडविच, ब्रेड ऑमलेट आदि लेकिन क्या अपने कभी ब्रेड से कुछ मीठा बनाया है? जी हां, हम ब्रेड से मिठाईया भी बना सकते है वो भी बड़ी आसानी से | आज मैं आपको बताने वाली हु की ब्रेड से ब्रेड रसमलाई कैसे बनाते है ? इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है |
अगर आपके घर में अचानक से कोई मेहमान आ जाये तो ऐसे टाइम पे आप ब्रेड रसमलाई बना सकते है | या अगर अचानक आपको या आपके घर के लोगो को मिठाई खाने का मन कर दे तो वैसे समय से रेसिपी आपको जरूर बनानी चाहिए | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझो की जरुरत होगी….
सामग्री:-
ब्रेड(Bread): 4 पीस
दूध(Milk): 1 लीटर
चीनी(Suger): 150 ग्राम
काजू(chesaw): 8-10
पिस्ता(Pistachio) : 8-10
बादाम(almonds): 8-10
केसर(Saffron): 1 चुटकी

आप पढ़ रहे है बेसन लड्डू रेसिपी!! अगर आप चाहे तोआप #1. 5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! 2. इंडियन स्टाइल हनी केक रेसिपी!! बना सकती है |
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले दूध को तेज गैस पे उबालें फिर गैस का फ्लेम मध्यम करके दूध को आधा होने तक जलने दे |(बिच बिच में दूध को चलते रहे ताकि दूध तले में न पकड़े)

2. अब दूध में चीनी और कटे ड्राई फ्रुट्स (काजू, पिस्ता, बादाम, केसर) में से आधा-आधा डाल दे और बाकि के ड्राई फ्रुट्स को लास्ट टाइम गार्निश के किये रख ले |

READ: Potato Smily Recipe In Hindi? Step-Bt-Step With Photo
3. फिर हमें दूध को जलाकर एक चौथाई कर लेना है बिच बिच में उसे चलते रहे और किनारे के क्रीम को भी छुड़ाते रहे |

4. यहाँ पे दूध लगभग एक चौथाई हो गयी है अब गैस का फ्लेम बंद कर दे और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

5. अब ब्रेड ले और कूकीज कटर से ब्रेड को काट ले |अगर आप कुकीज़ कटर का इस्तेमाल कर रहे है तो एक ब्रेड में दो पीस बना सकते है |

6. यहाँ पे मैंने ब्रेड को काट के रख लिया है और दूध भी ठंढी हो गयी है |

7. अब ब्रेड के पीस को दूध में डालें और इसे सावधानी से पलट दे ताकि चारो तरफ दूध चली जाये |

8. फिर उसे किसी प्लेट में निकले और थड़ा सा ऊपर से दूध डाल दे |

9. फिर उसको थोड़ा सा ड्राई फ्रुट्स से गार्निश कर दे |

10. और यहाँ पे हमारी यम्मी यम्मी ब्रेड रस मलाई बनकर तैयार हो गयी है |

सुझाव:
- दूध को बिच बिच में चलते रहे और ड्राई फ्रुट्स डालने के बाद हमेशा दूध को चलते रहे क्योंकि इस टाइम पे दूध जल्दी ही तले में पकड़ लेता है |
- अगर आपके पास कूकीज कटर नहीं है तो उसकी जगह पे आप कोई स्टील का ग्लास का भी इस्तेमाल कर सकते है |
- दूध में ब्रेड डालने के बाद आप उसमे 1 मिनट के लिए उसी में छोड़ सकते है, पर उसे निकालते टाइम थोड़ा सा सावधानी बरते |
- जब आपको पडोसना हो तभी आप ब्रेड को दूध में डाले |
- आप चाहे तो दूध को 2-3 दिनों तक फ्रिज में रखकर उसे खा सकते है |
मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
src: Kabitha ji.
You Also May Like:-
- चमचम कैसे बनाते है?
- हलवाई जैसा गुलाब जामुन घर पर कैसे बनाये?
- राजभोग कैसे बनाते है?
- रेस्टुरेंट जैसे मलाई टिक्का कैसे बनाये?
You Must read this:- टॉप 11 केक रेसिपी इन हिंदी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी! Top 11 Simple Cake Recipe In Hindi with Photo





Based on 7 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
