अरबी की सूखी सब्जी कैसे बनाते है?
बहुत लोग होते है जिन्हे अरबी नहीं पसंद होती है | लेकिन अगर आप अगर इस तरीके से बनाएंगे तो आपको ये बहुत पसंद आएगी | इस पोस्ट में मैं आपको बताने जा रही हु कि अरबी कि सुखी सब्जी कैसे बनाते है… इस सब्जी को आप रोटी पराठा या फिर पूरी के साथ खा सकते है | तो चलिए देखते है कि अरबी कि सब्जी कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन सामग्रीओं कि जरुरत है….
सामग्री:-
- अरबी (Taro root) – 250 gms
- सरसों का तेल(Mustard oil) – 2 to 3 चम्मच
- अजवायन(Carom seeds) – 1 चम्मच
- हींग(Asafoetida) – 1/2 pinch
- हरी मिर्च(Green chili) – 2
- अदरक(Ginger) – 1/2 inch
- हल्दी पाउडर(Turmeric Powder) – 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर(Coriander Powder) – 2 चम्मच
- अमचूर पाउडर(Dry Mango Powder) – 1/2 चम्मच
- गरम मसाला(Garam masala) – 1/4 चम्मच
- नमक(Salt) – 1 tsp (स्वाद अनुशार )
- धनिया पत्ता(coriander leave) – 2 चम्मच
Note:- अरबी आप अच्छे वाले चुने, जिसमे बहुत सारी गुढ़लिया नहीं हो |

अरबी मसाला रेसिपी
- अरबी को अच्छे से धो ले और उसे कुकर में डाल ले और उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे और उसे चार सिटी लगने तक उसे पका ले |

2. सिटी खुलने के बाद एक बार चेक कर ले कि वो अच्छे से पका है या नहीं |

3. फिर अरबी को किसी चाकू या चम्मच से छील ले और उसे 2 भागो में काट ले |

4. अब गैस पे पैन रख दे और उसमे तेल डालकर उसमे अजवाइन डाल दे |

5. फिर उसमे हींग, हरी मिर्च, अदरक और हल्दी पाउडर पाउडर डाल कर उसे मिला दे |

6. फिर उसमे अरबी को डाल दे और मिला ले |

7. फिर उसमे मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मशाला और नमक डाल कर उसे मिला दे |

8. अच्छे से मिलते हुए उसे दोनो तरफ से फ्राई कर ले |

9. फिर उसमे धनिया पत्ता डाल दे और उसे किसी कटोरे में निकाल ले |

सुझाव:-
- अरबी आप अच्छे वाले चुने, जिसमे बहुत सारी गुढ़लिया नहीं हो |
- अरबी को 3-4 सिटी लगने तक उसे उबाले |
- अबरी को अच्छे से फ्राई करे ताकि वो टूटे नहीं |
मुझे विश्वास है कि आपको ये अरबी कि रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपको कोई भी डाउट है तो आप हमसे कमेंट के जरिये पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे कि आपके डाउट को जल्द से जल्द ख़त्म कर दे |
You May Like These:-
- क्रिस्पी आलू लच्छा पराठा |
- लच्छा पराठा बनाने की आसान विधि
- आलू पराठा बनाने की सबसे आसान विधि!
- 10 मिनट में मिस्सी रोटी कैसे बनायें?





Based on 8 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
