सिर्फ 5 मिनट में बनाएं वेज सैंडविच रेसिपी!!
आज मैं आपके लिए बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आई हूं | आज मैं आपको बताऊंगी की वेज सैंडविच कैसे बनाते हैं? इसे आप घर पर 5 मिनटों के अंदर बना सकते हैं, वैसे सैंडविच भी बहुत तरह के होते हैं जैसे आलू सैंडविच, पनीर सैंडविच, वेजिटेबल सैंडविच, चीज सैंडविच आदि उसी तरह से सैंडविच नॉनवेज में भी बनाई जाती है जैसे चिकन सैंडविच, फिश सैंडविच आदि | लेकिन आज मैं आपको जो रेसिपी बताने वाली हूं उसमें आग(गैस) से कोई भी लेना देना नहीं है इसे मैं बहुत ही आसान तरीके से बनाई हूं जैसे कि ब्रेड पे चटनी लगाया टमाटर और प्याज डाला चटपटा मसाला डाला और ब्रेड सैंडविच बनकर तैयार हो गई |
अगर आप स्टूडेंट है और कॉलेज के लिए लेट हो रहे हैं तो आप यही फास्ट फूड झटपट बना सकते हैं |लेकिन अगर आप ऑफिस में भी काम करते हैं तो भी यही रेसिपी आपके बहुत काम की है| अगर आप डाइट करते है तो यह वेजिटेबल सैंडविच आप जरूर खाये | इसे आप मॉर्निंग के नाश्ते में खा सकते हैं | वेजिटेबल सेंडविच बच्चों को भी बहुत पसंद आती है |
तो चलिए देखते हैं की हम 5 मिनट में वेजिटेबल सैंडविच कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरूरत है…..
इसे बनाने के लिए हमें चाहिए…
सामग्री:-
- ब्रेड(Bread): 3 पीस
- हरी चटनी(Green chutney): दो चम्मच
- म्योनीज(Mayonnaise): दो चम्मच
- खीरा(Cucumber slice)
- टमाटर(Tomato slice)
- प्याज(Onion slice)
- चाट मसाला(Chaat masala)
- टोमेटो केचप(Tomato ketchup)
- नमक(Salt): स्वाद अनुशार
आप पढ़ रहे हैं सिर्फ 5 मिनट में बनाएं वेज सैंडविच रेसिपी ऐसे हैं इंटरेस्टिंग दूसरे रेसिपी पढ़ने के लिए #1. 5 मिनट में पनीर पकोड़ा बनाये!#2. सबसे आसान तरीके से वेज सैंडविच बनाने की रेसिपी! बना सकते है |
ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि:-
- सबसे पहले पूरे ब्रेड को चारों तरफ से काट कर हटा दें फिर एक ब्रेड में हरी चटनी लगा दे |

2. फिर दूसरे ब्रेड में म्योनीज लगा दे |

3. फिर हरी चटनी वाले ब्रेड पर खीरा और टमाटर सजा दे |

4. फिर उसके ऊपर चाट मसाला और हल्का नमक डाल दे |

5. अब उसके ऊपर म्योनीज लगी ब्रेड को उल्टा करके रख दे |

6. अब तीसरे ब्रेड टोमेटो सॉस लगाएं और उसके ऊपर प्याज और टमाटर रख दे |

7. और उसे म्योनीज वाले ब्रेड के ऊपर रख दे |

8. फिर उसे बीच से त्रिभुज के आकार का काट ले |

9. और हमारी ब्रेड सैंडविच बनकर तैयार है |

10. यह देखने में भी बहुत अच्छी दिख रही है और खाने में भी उतना ही ज्यादा टेस्टी है | इसे आप बहुत ही कम समय में बना सकते हैं तो इसे घर पर जरूर ट्राई करें और अगर आप डाइट पर हैं तो आपको तो यह जरूर ही खाना चाहिए |

सुझाव:-
- आपको जब खाना हो तभी इससे बनाएं नहीं तो इसका टेस्ट खराब हो जाता है |
तो कैसी लगी हमारी यह 5 मिनट वाली ब्रेड सेंडविच रेसिपी मुझे विश्वास है कि आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आई होगी इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप हमसे बेझिझक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और हम कोशिश करेंगे कि आपके सवालों का जवाब हम जल्द से जल्द दे दे |
You Also May Like:-
- ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाते है?
- पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है?
- ब्रेड आमलेट कैसे बनाते हैं हिंदी में? |
- ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी बनाने की सबसे आसान विधि!





Based on 14 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
