रूई जैसा मुलायम स्पंज केक बनाना सीखे || Plain sponge cake recipe with step by step

घर पे रूई जैसा मुलायम स्पंज केक कैसे बनाये?

मुलायम केक, स्पंज केक, Cake, Homemade, cake recipe

वैसे तो हम कितने सारे केक बनाते है:- क्रीम केक, वनीला केक, चॉकलेट केक, बटर स्क्रैच आइसक्रीम आदि | जिसे की हम केक को ऊपर से सजाते है | लेकिन आज हम कुछ अलग बनाएंगे | जी हां, आज भी हमारी केक रेसिपी है लेकिन बाक़ी केक की रेसिपी से अलग है… आज मैं आपको बताउंगी की स्पंज के जैसा मुलायम केक हम घर पे कैसे बना सकते है?

इसे बनाने में हमें ज्यादा से ज्यादा 35-40 मिनट लगेगा और ये बन कर तैयार हो जाएगी | तो चलिए हम केक को बनाना शुरू करते है…..

सामग्री:-

  • बटर: 200 ग्राम
  • चीनी: 100 ग्राम (पाउडर)
  • अंडा: 3
  • मैदा: 100 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर: 1 चम्मच
  • वनीला एसेन्स: 1/2 चम्मच
  • दूध: 50 ग्राम

NOTE:- चीनी को पाउडर बनाने के लिए मिक्सी में पीस लें | 

आप पढ़ रहे है रूई जैसा मुलायम स्पंज केक बनाना सीखे दूसरी केक रेसिपी के ये पढ़े:- #1. 2018 की चॉकलेट केक सजाने की सबसे आसान विधि  #2. 30 मिनट में कुकर में केक बनाने की सबसे आसान विधि

केक बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले लें और उसमे बटर को डाल दें और उसमे आधा चीनी पाउडर डाल कर उसे ग्राइंड करे |(अगर आप सारे चीनी पाउडर एक साथ डालेंगे तो उसे ग्राइंड करने पे परेशानी होती है)

2. फिर उसमे बाक़ी की चीनी डाल दें और उसे 5-7 मिनट तक ग्राइंड करे |

 

READ:- वनीला शेक कैसे बनाते है? Easy Way To Make Vanilla shake In Hindi With Photo [Step by Step]

3. फिर उसे इकट्ठा कर लें और उसे फिर से 5 मिनट तक ग्राइंड करे |

4. फिर क्रीम को हम चेक करे कि चीनी अच्छे से मिल गयी है या नहीं | अगर नहीं तो उसे थोड़ी देर और ग्राइंड करेंगे |

5. फिर उसमे अंडे को तोड़कर डाल लें और फिर से उसे ग्राइंड करे |

6. और यहाँ पे आप देख सकते है कि धीरे धीरे हमारी क्रीम फैलने लगी है |

7. अब उसमे वनीला एसेंस डाल दे और उसे मिलाये |

8. अब हम एक दूसरे कटोरे में मैदा ले लेंगे और उसमे बेकिंग पाउडर डाल कर मिला दें |

9. फिर हमारे पहले वाले क्रीम में डाल दें और उसे मिलाये |

10. फिर उसमे थोड़ा सा दूध को डाल दें और उसे अच्छे से मिलाये |

11. फिर हम एक कंटेनर लेंगे और उसमे थोड़ा सा बटर या घी चारो तरफ लगा लेंगे |

12. फिर उसमे थोड़ा सा मैदा डालकर उसे चारो तरफ फैला दें (उसे हाथ से बिलकुल न छूए) |

13. फिर उसमे बटर डाल दें और उसे हल्का पटकते हुए बैठा दें |(ऐसा करने से बैटर के अंदर जो भी बॉस/गैस होंगे वो बाहर आ जाता है)

14. फिर उसे 160 सेल्सियस पे 35 मिनट तक ओवेन में पकाये |

15. 35 मिनट के बाद केक को बाहर निकालें और उसके अंदर कोई नुकीली चीझ अंदर डाल कर देखे अगर वो चिकनी निकल गयी तो केक पक गयी है | अब उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

16. अब हम उसे किसी प्लेट पे निकाल लेंगे, और आप देख सकते है कि हमारी केक कितनी अच्छी पकी है |

17. जैसा आप देख सकते है केक देखने में कितनी स्पॉन्जी दिख रही है और इसका कलर भी बहुत अच्छा है  और हमारी केक बनकर तैयार हो गयी है इसे किसी प्लेट में निकाल ले और उसे सर्व करे |

 

सुझाव:-

  • चीनी को बटर में सारे एक साथ नहीं डाले | अगर आप सारे चीनी पाउडर एक साथ डालेंगे तो उसे ग्राइंड करने पे परेशानी होती है |
  • अगर आप हाथ पे चेक करेंगे तो क्रीम में एकदम सॉफ्ट होगी |
  • आप चाहे तो केक को ओवन के बजाये कुकर पे भी बना सकते है |
  • अगर आपका केक चिकना नहीं कटता है तो उसके लिए चाकू को थोड़ा सा गरम कर के फिर काटे केक बहुत अच्छा कटेगा |

तो कैसी लगी मेरी रूई जैसा मुलायम स्पंज केक रेसिपी ! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | इसे रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स पे पूछ सकते है | मैं इसे जल्द सा जल्द सुलझाने कि कोशिस करुँगी |

You Also may like:-

  1. रसमलाई बनाने के सबसे आसान तरीका इन हिंदी 
  2. पान आइसक्रीम कैसे बनाते है?
  3. बटर स्कॉच आइसक्रीम कैसे बनाते है?
  4. केक के लिए क्रीम बनाने की विधि!! 
Summary
recipe image
Recipe Name
घर पे रूई जैसा मुलायम स्पंज केक कैसे बनाये?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
2.51star1star1stargraygray Based on 7 Review(s)
REVIEW OVERVIEW
घर पे रूई जैसा मुलायम स्पंज केक कैसे बनाये?
plain-sponge-cake-recipeघर पे रूई जैसा मुलायम स्पंज केक कैसे बनाये? मुलायम केक, स्पंज केक, Cake, Homemade, cake recipe वैसे तो हम कितने सारे केक बनाते है:- क्रीम केक, वनीला केक, चॉकलेट केक, बटर स्क्रैच आइसक्रीम आदि | जिसे की हम केक को ऊपर से सजाते है |...