मुंग दाल का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि |
आज हम आपके लिए मूंग दाल का हलवा रेसिपी लेकर आये है | मूंग का हलवा ज्यादातर बिहार में फेमस है | इसे बच्चे से लेकर बड़े तक शौक से खाते है | इस रेसिपी को किसी भी त्योहारों में बना सकते है | इस रेसिपी को मूंग दाल का हलवा या फिर मूंग का हलवा भी कहते है | इसे बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है लेकिन इसका स्वाद भी लाजबाब होता है|
तो चलिए देखते है की इसे बनाने के लिए हमें किन – किन चींजो की जरुरत है …
सामग्री:-
- मुंग दाल(moong dal) – 1 कप
- घी(ghee) – 50 ग्राम
- काजू(cashew) – 4
- बादाम(almond) – 2
- पिस्ता(Pistachio) – 2
- किशमिश(Raisins) – 5
- मावा(mava) – 1 कप
- दूध(milk) – 1 कप
- चीनी(sugar) – 1 कप
- केशर(Saffron) – 4
- इलाइची पाउडर(cardamom powder) – 1/2 चम्मच
मुंग दाल का हलवा बनाने की विधि |
- सबसे पहले मूंग को अच्छे से धो कर छान ले |

2. फिर एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर गरम कर ले और उसमे मुंग को डाल दे|

3. मूंग को धीमी आंच पर भूरा होने तक भुने |और उसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

4. उसके बाद मिक्सर में डाल को दरदरा पीस ले |

5. फिर पैन में थोड़ा सा घी डाल कर गरम कर के उसमे काजू, किशमिश, बादाम और पिस्ता डाल कर भून ले |

6. पैन थोड़ा सा घी डाल दे और उसमे पीसी हुई डाल को डालकर भुने |

7. फिर उसमे मावा को डाल कर उसको मिला ले |

8. उसके बाद उसमे दूध डाल कर मिलाते रहे जब तक की दूध सुख न जाये |

9. जब दूध सुख जाये तो उसमे चीनी को डाल कर अच्छे से मिला ले |

10. उसके बाद उसमे फ्राई की हुई ड्राई फ्रूट्स और इलाइची पाउडर डाल कर मिला ले |

11. और एक कटोरे में निकाल ले |

और हमारी मूंग डाल का हलवा बन कर तैयार है |
सुझाव:-
- हलवे को धीमी आंच पर पकाये |
- मूंग डाल को ठंडा होने के बाद ही पीसे |
- आप इसमें अपने मनपसंद का ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते है |
मुझे विश्वास है की आपको ये मूंग दाल हलवा रेसिपी बहुत पसंद आई होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द बता सके |
You May Like These:-
- 2021 की गाजर का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि!
- मटर का हलवा कैसे बनाते है?
- 5 मिनट में सूजी का हलवा कैसे बनाते है?
- अंडे का हलवा कैसे बनाते है?





Based on 21 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
