2 आसान तरीके से सीखे लिट्टी चोखा बनाना!
जैसा की आप सब को पता है कि लिट्टी बिहार और झारखण्ड कि बहुत ही फेमस रेसिपी है | पर इसे सभी जगहों के लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते है |
इस लिट्टी को वैसे तो आग या कोयले पे पकाया जाता है, जिससे इसका असली स्वाद आता है | लेकिन शहरों में हम अब ज्यादा आग या इंडक्शन चूल्हा का इस्तेमाल करते है | इसलिए आज मैं आपको बताउंगी ही बिहार जैसी लिट्टी आप गैस पे कैसे बना सकते है |
इस लिट्टी को मैं यहाँ पे दो आसान तरीको से बना कर दिखाउंगी | तो आपको जो भी तरिका पसंद आये आप वैसे बना सकते है | पहले वाले में मैं लिट्टी को जाली पे बनाउंगी और दूसरे में मैं मैं लिट्टी को अप्पम पैन में बनाउंगी और दोनी ही बहुत ही क्रिस्पी और सॉफ्ट बनेगे |
तो चलिए देखते है कि लिट्टी को कैसे बनाते है और उसी के साथ लिट्टी का चोखा कैसे बनाते है?
तो यहाँ पे मैं सबसे पहले लिट्टी के लिए चोखा बना लूँगी फिर उसके बाद है लिट्टी बनाएंगे…
सामग्री:-
- चोखा के लिए
- काला बैंगन(black Eggplant) – 1 (300 gms)
- टमाटर(Tomatoes) – 4 (300 gms)
- आलू Boiled Potatoes) – 3
- तेल: 3 tsp
- अदरक(grated Ginger) – 2 inches
- लहसुन(chopped Garlic): 2 pic
- नमक(Salt) – 1/2 tsp (स्वाद अनुशार)
- हरा धनिया(chopped Green Coriander) – 1/2 cup
- हरी मिर्च(chopped Green chilies) – 2
- लिट्टी बनाने के लिए:-
- गेहूं का आटा(Wheat flour) – 3 cups
- घी(Ghee) – 3 tbsp
- अजवायन(Carom seeds) – 1/2 tsp
- बेकिंग सोडा(Baking Soda) – 1/4 tsp
- नमक(Salt) – 1/2 tsp
- लिट्टी में भरने के लिए
- सत्तू(Sattu) – 100 gms
- अदरक(grated Ginger) – 2 inches
- लहसुन(Grated Garlic): 4
- नमक(Salt) – 1/2 tsp (स्वाद अनुशार)
- अचार का मसाला(Pickle Masala) – 1 tbsp
- हरी मिर्च(chopped Green chilies) – 5 to 6
- हरा धनिया(finely Green Coriander) – 1/2 cup
- नींबू(Lemons) – 2
चोखा बनाने की विधि:-
- सबसे पहले सबसे पहले बैगन को बिच से थोड़ा सा काट ले |

2. फिर उसमे थोड़ा सा तेल लगा दे ताकि वो पकने के बाद अच्छे से छील जाये |

3. फिर गैस पे स्टैंड रखकर उसे धीमी आंच पे पकाये | और टमाटर में भी तेल लगा कर उसे पकने के लिए डाल दे |

4. थोड़ी देर बाद उसे पलट दे और दूसरी तरफ पकने दे |

5. हमारी बैगन और टमाटर लगभग चारो तरफ दे पाक कर तैयार हो गयी है |

6. तो उसे प्लेट में निकाल ले और उसे थोड़ी देर के लिए ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

7. फिर उसे चाकू की मदद से या चम्मच से छील ले |

8. फिर उसमे उबले हुए आलू को भी डाल दे और तीनो चिझोन कोअच्छे से मिला ले |

9. फिर उसमे अगरक, लहसुन, नमक, धनिया पत्ता और हरी मिर्च को डाल दे और उसे मैसर से मैस ले |

10. फिर उसमे नामा और तेल डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले |

10. और हमारी चटनी बन कर तैयार है |

तो चलिए अब हम लिट्टी बनाना स्टार्ट करते है….
- सबसे पहले आटा को ले और उसमे जावै, नमक, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डालकर उसे अच्छे से मिला ले |

2. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर साने और उसे पूरी के आटे के जैसा मुलायम बनाये |

3. हमारी आटे की दो बनकर लगभग तैयार हो गयी है, अब हम इसे थोड़ी देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ देंगे |

अभी हम लिट्टी में भरने के लिए सत्तू तैयार कर लेते है….
- उसके लिए एक कटोरे में बारीक़ किया हुआ अदरक और लहसुन, नमक, अचार मशाला सब डाल दे |

2. फिर उसमे बारीक़ हरी मिर्च, धनिया पत्ता और निम्बू के रस को निचोड़ ले |

3. फिर उसे अच्छे से मिला ले | अगर जरुरत हो तो उसमे थोड़ा सा पानी भी डाल ले |

4. हमारी सत्तू कुछ ऐसी होनी चाहिए जिसे मुट्ठी बांधने वो इकठ्ठा हो जाये |

5. अभी आटे को ले और उसे एक बार मिला कर उसकी छोटी छोटी लोई बना ले |

6. फिर उसे अंगूठे की मदत से उसे खाली कर ले |

7. उसके बाद उसमे सत्तू डाले और उसे साइड से बंद करते हुए पूरा बंद कर ले |

8. और ये देखिये एक लिट्टी बनकर तैयार भी हो गयी |

लिट्टी पकाने की पहली विधि स्टैंड के साथ…
- गैस पे स्टैंड रख दे और उसपे धीमी आंच पैर पकाये |

2. बिच बिच में उसे पलटते रहे और चारो तरफ से अच्छे से पका ले |

3. फिर उसे निकाल ले घी में डुबो दे और और फिर उसे किसी प्लेट में निकाल ले |

दूसरी विधि अप्पम पैन के साथ…
- अप्पम पैन को गैस पे रखे और उसमे थोड़ा थोड़ा दही डाल दे |

2. फिर उसमे लिट्टी को डाल कर पका ले | और बीच बीच में उसे चलाते रखे |

3. उसे किसी चम्मच या काटे की मदत से चारो तरफ पका ले |

4. और हमारी ये दूसरी लिट्टी भी अप्पम पैन में बनकर तैयार हो गयी है |

5. उसे गरमा गरम बैंगन के चोखे के साथ पड़ोसे |

सुझाव:-
- अगर आपको लिट्टी कड़ा नहीं पसंद है तो आटे में थोड़ा सा बेकिंग सोडा से लिट्टी मुलायम बनती है और क्रिस्पी भी दिखती है |
- लिट्टी को धीमी आंच पे पकाये |
- अगर आप डाइट पे है और आपको ऑयली खाना नहीं खाना तो आप लिट्टी में बिना घी लगाए भी खा सकते है |
मुझे विश्वास है की आपको ये दोनों तरीके ली लिट्टी बनाने की विधि बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स से जरिये हमसे पूछ सकते है | धन्यवाद ||
You Must Like These:-





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)








![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
