आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo||

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि !

गर्मी के दिनों में हम खाना खाने से ज्यादा पीना पसंद करते हैं | ऐसे में हम सिर्फ सादा पानी पीकर तो रह नहीं सकते हैं | इसलिए गर्मियों के दिन में हम अनेक प्रकार की जूस, जलजीरा, नींबू पानी आदि बनाकर पीते हैं | इसीलिए आज मैं आपके लिए बहुत है स्पेशल रेसिपी लेके आया हूं आज मैं आपको बताऊंगी कि आम पन्ना कैसे बनाया जाता है?(Healthy Mango Panna Juice) इसे बनाने से पहले मैं आपको बता दूं कि यह हमारे लिए कितना फायदेमंद है…. अगर आप गर्मी से परेशान है या फिर अगर आप  गर्मी के तपती धूप से राहत पाना चाहते हैं ऐसे में आप आम पन्ना को बना कर पी सकते हैं |आम पन्ना को आप अपने बच्चों को भी पिला सकते हैं |

इसमें आप कच्चा आम, पुदीने के पत्ते, तुलसी के पत्ते, इलायची और काला नमक का इस्तेमाल करेंगे | यह सब हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है |तो चलिए देखते हैं आम पन्ना कैसे बनाया जाता है?

आम पन्ना बनाने की विधि:-

  • कच्चा आम(Row Mango) 4 पीस
  • चीनी(Sugar) 150
  • नमक(Salt): 2 चम्मच
  • काला नमक(Black salt): 2 चम्मच
  • इलायची(Cardamom) : 2
  • भुना हुआ जीरा(rosted cumin) : 2 चम्मच
  • पुदीना और तुलसी पत्ता(Mint and tulso patta): 1/2 कप

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 1

आम पन्ना बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले मध्यम आंच पर आम को पका ले |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 3

2. फिर उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और उसके बाद उसका छिलका उतार दे |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 5

3. अब हम उसे चाकू या चम्मच से उसका पल्प निकाल लें |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 7

4. फिर आम का पल्प निकाल कर मिक्सी में डाल दे |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 9

5. फिर उसमें चीनी, इलायची पाउडर, भुना हुआ जीरा, नमक और काला नमक  डाल दे |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 11

6. फिर बड़े पुदीने के पत्ते को तोर कर डाल दे |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 13

7. फिर उससे अच्छे से पिछले और उसका पेस्ट  बना ले |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 15

8. अब उसे दो चम्मच ग्लास में डाल ले और उसमें पानी डालकर उसे अच्छे से मिला लें |

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 17

और फिर उसमें थोड़े बर्फ के टुकड़े डाल दे और हमारी आम पन्ना बनकर तैयार है|

आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि! Healthy Mango Panna Juice in Hindi? ||Step By Step Photo|| Step 19

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • आम को आप अच्छे से पकाएं |
  • आम पन्ना बनाने के लिए आप पल्प वाले आम को चुने रेशे वाले आम को नहीं |
  • अगर आप के आम में रेशा है तो आप उसे बनाने के बाद एक बार छान लें ताकि उसमें का रेशा निकल जाए और वो अच्छा दिखे |
  • आप चाहे तो आम के पल्प को पीसने के बाद उसे फ्रिज में रखकर 3 से 4 दिनों तक  उसका इस्तेमाल कर सकते हैं |

अगर आपको लू लग गई है तो इसे पीने से आपको बहुत मदद मिलेगी | तो इस आम पन्ना रेसिपी को आप घर पर जरूर बनाकर ट्राई करें | मुझे विश्वास है कि आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आई होगी अगर ऐसी ही दूसरी रेसिपी के बारे में आप जानना चाहते हैं और  इससे अभी तक हमने अपने पोस्ट में नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में भेज सकते हैं और हम आप की रेसिपी को अपने अगले पोस्ट के जरिए आप तक पहुंचाएंगे |

Photo Credit: Vaishali ji.

You Also May Like:-

  1. बेल शरबत जूस बनाने और इसके पिने के फायदे
  2. [Updeated] मैंगो फ्रूटी घर पर कैसे बनाये? 
  3. ताजा फलों के रंग बिरंगी आइसक्रीम कैसे बनाएं? 
  4. मलाई कुल्फी कैसे बनाते है? 
Summary
recipe image
Recipe Name
Healthy Mango Panna Juice
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 10 Review(s)