आम पन्ना बनाने की सबसे आसान विधि !
गर्मी के दिनों में हम खाना खाने से ज्यादा पीना पसंद करते हैं | ऐसे में हम सिर्फ सादा पानी पीकर तो रह नहीं सकते हैं | इसलिए गर्मियों के दिन में हम अनेक प्रकार की जूस, जलजीरा, नींबू पानी आदि बनाकर पीते हैं | इसीलिए आज मैं आपके लिए बहुत है स्पेशल रेसिपी लेके आया हूं आज मैं आपको बताऊंगी कि आम पन्ना कैसे बनाया जाता है?(Healthy Mango Panna Juice) इसे बनाने से पहले मैं आपको बता दूं कि यह हमारे लिए कितना फायदेमंद है…. अगर आप गर्मी से परेशान है या फिर अगर आप गर्मी के तपती धूप से राहत पाना चाहते हैं ऐसे में आप आम पन्ना को बना कर पी सकते हैं |आम पन्ना को आप अपने बच्चों को भी पिला सकते हैं |
इसमें आप कच्चा आम, पुदीने के पत्ते, तुलसी के पत्ते, इलायची और काला नमक का इस्तेमाल करेंगे | यह सब हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है |तो चलिए देखते हैं आम पन्ना कैसे बनाया जाता है?
आम पन्ना बनाने की विधि:-
- कच्चा आम(Row Mango) 4 पीस
- चीनी(Sugar) 150
- नमक(Salt): 2 चम्मच
- काला नमक(Black salt): 2 चम्मच
- इलायची(Cardamom) : 2
- भुना हुआ जीरा(rosted cumin) : 2 चम्मच
- पुदीना और तुलसी पत्ता(Mint and tulso patta): 1/2 कप

आम पन्ना बनाने की विधि:-
- सबसे पहले मध्यम आंच पर आम को पका ले |

2. फिर उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और उसके बाद उसका छिलका उतार दे |

3. अब हम उसे चाकू या चम्मच से उसका पल्प निकाल लें |

4. फिर आम का पल्प निकाल कर मिक्सी में डाल दे |

5. फिर उसमें चीनी, इलायची पाउडर, भुना हुआ जीरा, नमक और काला नमक डाल दे |

6. फिर बड़े पुदीने के पत्ते को तोर कर डाल दे |

7. फिर उससे अच्छे से पिछले और उसका पेस्ट बना ले |

8. अब उसे दो चम्मच ग्लास में डाल ले और उसमें पानी डालकर उसे अच्छे से मिला लें |

और फिर उसमें थोड़े बर्फ के टुकड़े डाल दे और हमारी आम पन्ना बनकर तैयार है|

महत्वपूर्ण सुझाव:-
- आम को आप अच्छे से पकाएं |
- आम पन्ना बनाने के लिए आप पल्प वाले आम को चुने रेशे वाले आम को नहीं |
- अगर आप के आम में रेशा है तो आप उसे बनाने के बाद एक बार छान लें ताकि उसमें का रेशा निकल जाए और वो अच्छा दिखे |
- आप चाहे तो आम के पल्प को पीसने के बाद उसे फ्रिज में रखकर 3 से 4 दिनों तक उसका इस्तेमाल कर सकते हैं |
अगर आपको लू लग गई है तो इसे पीने से आपको बहुत मदद मिलेगी | तो इस आम पन्ना रेसिपी को आप घर पर जरूर बनाकर ट्राई करें | मुझे विश्वास है कि आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आई होगी अगर ऐसी ही दूसरी रेसिपी के बारे में आप जानना चाहते हैं और इससे अभी तक हमने अपने पोस्ट में नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में भेज सकते हैं और हम आप की रेसिपी को अपने अगले पोस्ट के जरिए आप तक पहुंचाएंगे |
Photo Credit: Vaishali ji.
You Also May Like:-
- बेल शरबत जूस बनाने और इसके पिने के फायदे
- [Updeated] मैंगो फ्रूटी घर पर कैसे बनाये?
- ताजा फलों के रंग बिरंगी आइसक्रीम कैसे बनाएं?
- मलाई कुल्फी कैसे बनाते है?





Based on 10 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
