बटर चिकन कैसे बनाते है? How to make Butter chicken Step-By-Step
आज के ज़माने में चटपटा और स्पाइसी खाना किसे पसंद नहीं आता | घर का बोरिंग खाना रोज आप भी नहीं खा सकते है आपका भी मन करता होगा कि कुछ अलग और स्पाइसी बनाया जाए | और ऐसे में सबसे पहले हमारे दिमाग में सबसे पहले चिकन का नाम ही आता है | चिकन भी हम कितने तरीके से बना सकते है, फ्राई चिकन, ग्रेवी चिकन, चिकन 65, तवा चिकन….. आदि | ऐसे में ही आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ बटर चिकन, तो आज हम देखेंगे की बटर चिकन कैसे बनाते है? इसे बनाना बहुत ही आसान है, और ये बहुत ही पौस्टिक और स्पाइसी होता है इसे आप चाहे तो अपने पार्टी में भी बना सकते है | यह चिकन रेसिपी मक्खन टमाटर की रिच ग्रेवी में तैयार होती है।तो चलिए बनाते है रेस्टुरेंट स्टाइल बटर चिकन | इसे बनाने के लिए हमें चाहिए:-
सामग्री:
- चिकन(Chicken): 800 ग्राम
- टमाटर(Tomato): 4
- हरी मिर्च(Green chilli): 4
- लहसुन (Garlic): 10-12 पीस
- अदरख(Ginger) : 1/2(आधा) इंच
- मैदा(All purpos four): 25 ग्राम
- कर्ण फ्लोर(Courn floor): 2 चम्मच
- दही (Curd): 100 ग्राम
- नमक(Salt)
- हल्दी पाउडर(Turmaric powder) : 1 चम्मच
- मिर्च पाउडर(Chilli Powder): 1 चम्मच
- धनिया पत्ता(Corainder lives): 1 चम्मच
- जीरा पाउडर(Comin powder): 1 चम्मच
- चिकन मशाला(Chicken Masala): 2 चम्मच
- जीरा बीज(Comin Sids): आधा चम्मच
- कसूरी मेथी(Kasoori methi): 1 चम्मच
- बटर(Butter): 50 ग्राम

आप पढ़ रहे है बटर चिकन कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और बनाना चाहे तो ये भी बना सकती है #1 चिकन करी कैसे बनाते है? #2 पनीर टिक्का कैसे बनाते हैं?
बनाने की विधि:
- सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो कर एक बरे कटोरे में रख ले और उसमे कर्ण फ्लोर, मैदा, हल्दी,मिर्च,धनिया पाउडर, नमक डालकर उसे अच्छे से मिला ले |और उसे 5 मिनट के लिए ढक कर रख दे |

2. तब तक गैस पे पैन चढ़ाये और उसमे तेल डालें |

3. फिर उसमे जीरा डालें और थोड़ा सा जीरा जल जाने पे लहसुन और अदरख के टुकड़े को डालकर थोड़ी देर पकाये |

READ: ठंडाई कैसे बनाते है? How to Make Thandai Recipe in Hindi? Step-By-Step Photo
4. फिर टमाटर के टुकड़े को डालकर उसमे हल्का फ्राई कर ले |

READ: मलाई कुल्फी कैसे बनाते है?
5. फिर मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना ले |

अब गैस पे फिर से पैन/तवा रखे और उसमे थोड़ा सा तेल डालकर चिकन को फ्राई कर ले |

6. यहाँ पे मैंने सारे चिकन के टुकड़े फ्राई करके निकाल लिए है |(अगर आप चाहे तो फ्राई किया हुआ चिकन भी खा सकते है)

7. फिर बचे हुए तेल में थोड़ा सा और तेल मिला के और हल्दी, मिर्च,धनिया पाउडर डालकर उसे भुने| (तेल में मशाले बहुत ही जल्दी पक जाते है)

8. फिर उसमे टमाटर के पेस्ट को डाल दे और उसे भुने |

9. फिर उसमे चिकन फ्राई डालकर चिकन मशाला डाल दे और उसे 10 मिनट के लिए उसे ढक के पकाए |

10. फिर कस्तूरी मेथी को धीमी आंच पे हल्का भून ले |

11. और उसे हाथ पे मसलकर चिकन में डाल दे फिर उसमे बटर भी डाल दे |

आपकी बटर चिकन तैयार है उसे किसी कटड़े में निकाल ले और गरमा गरम पड़ोसे |
बटर चिकन को सर्व करते वक्त आप चाहे तो इसे क्रीम,धनिया पत्ता और हरी मिर्च से भी गार्निश कर सकते हैं।इसे आप रोटी,फ्राइड राइस , पुलाओ, कचौड़ी,…… बहुत सी चीजों के साथ खा सकते है |
Note: अगर आप के घर में नॉन-वेज कोई नहीं खाता है तो आप चिकन के जगह पे पनीर भी डाल सकते है |
तो ये थी आज की मेरी रेसिपी, मुझे विस्वास है कि आपकी ये रेसिपी अच्छी लगी होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |
You may Like also:





Based on 11 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
