इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये?
साम्बर साउथ इंडिया की सबसे पसंदिता डिश में से एक है | इसे हम बहुत सारी चीझों के साथ खा सकते है | जैसे इडली -सांबर, डोसा साम्बर, उत्तपम – साम्बर आदि | इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है |
साम्बर को बनाने के लिए हमें उसका मसाला तैयार करना होगा और फिर हम साम्बर को बना सकते है | तो आज हम घर के बने हुए ही साम्बर मसाले का इस्तेमाल करेंगे | इसमें मैं आपको कुछ ख़ास सुझाव भी दूंगी जो की आपके खाने में चार चाँद लगाएगा |
तो चलिए देखते है की साम्बर कैसे बनाते है ||How to make samber for Idli||
सामग्री:-
साम्बर मसाला के लिए
- तेल(Oil) – 2 चम्मच
- जीरा(Cumin)- 4 चम्मच
- मेथी(fenugreek)- 1 चम्मच
- चना दाल(Chana dal)-2 चम्मच
- चावल(rice)- 2 चम्मच
- धनिया(Corinder seeds) – 2 चम्मच
- हींग(Asafoetida)- 1/4 चम्मच
- लौंग और इलाइची (Long and cardamom)- 2 पीस
- अदरक(Ginger)- 1 पीस
- लहसुन(Garlic)- 6 पीस
- नारियल(coconut)- 2 इंच
- करि पत्ता(Curry leaf)- 10 -12 पत्ते
- लाल मिर्च(Red chili)- 10 -12 पीस
- हल्दी (Turmaric Powder)- 1/2चम्मच
- कश्मीरी लाला मिर्च(chili powder) – 2 चम्मच
- प्याज(Onion)- 1 पीस कटा हुआ
- नमक(salt)- 1 चम्मच
सांभर बनाने के लिए :-
- तूर दाल(Toor Dal)- 50 ग्राम (आधा कप)
- पानी (Water):- 1/2 लीटर
- तेल(Oil)- 2 चम्मच
- हरी मिर्च(Green chili)- 2 चम्मच
- लौकी(Pumpkin)- 1 कप
- मूली(Redish)- 1 कप
- टमाटर(Tomato)- 1 कप
- नमक(Salt)- 3 चम्मच
- इमली(Tamarind paste)- 3 चम्मच
- गुड़(Jaggery)- 2 चम्मच
तड़का के लिए :-
- तेल(Oil)- 2 चम्मच
- सरसो(Mustard seeds)- 1 चम्मच
- लाल मिर्च(Red chili)- 4 पीस
- हींग(Asafoetida)- 1/4 चम्मच
- करि पत्ता(Curry leaf)- 4-5
सांभर रेसिपी बनाने की विधि ।
- सबसे पहले टूर को भिगो कर एक साइड में रख दे |
2. अब गैस पे पैन रखे और उसमे थोड़ा सा तेल दाल दे फिर उसमे जीरा, मेथी, चना दाल, चावल, खरा धनिया हींग, लॉन्ग और इलाइची को डाल दे |

3. और फिर उसमे नारियल, छिली हुई अदरक और लहसुन डाल दे और उसे थोड़ी देर तक भुने |

4. अब उसमे करि पत्ता और लाल मिर्च को डाल दे और उसे 1-2 मिनट तक मध्यम आंच पे भुने |

5. फिर उसमे हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डाल दे और उसे मिलाये |

6. अब इसमें प्याज और थोड़ा सा नमक डाल दे और सबको 2 मिनट तक भुने |

7. और हमारी मसाला भून कर तैयार है अब उसे थोड़ी देर के लिए ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

8. फिर उसे मिक्सी जार में ले ले और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर उसे पीस ले |

9. हमारा साम्बर मसाला तैयार है |

चलिए अब हम साम्बर को बनाना सुरु करते है…
10. साम्बर बनाने के लिए प्रेसर कुकर गैस पे रखे और उसमे तेल डाले, फिर उसमे हरी मिर्च, लौकी, मूली, टमाटर और नमक को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

11. फिर उसमे साम्बर मसाला को डाल दे और उसे भी थोड़ी देर भून ले |

12. फिर उसमे टूर डाल को डाल दे और दाल के 8 गुना पानी डाल दे |

13. फिर एक उबाल आने के बाद कुकर ढक्कन लगा दे और 7-8 सिटी लगने तक उसे मध्यम आंच पे पकाये |

14. फिर गैस को बंद कर दे और सिटी खुलने का इंतजार करे |

15. सिटी खुलने के बाद उसे फिर से गैस पे चढ़ा दे और उसमे इमली का पानी और गुड़ डाल दे |

16. फिर उसमे एक उबाल आने तक पकाये |

चलिए साम्बर को तड़का लगाते है….
17. इसके लिए गैस पे फ्राई पैन रख और उसमे दही या तेल डाल दे और उसमे लाल मिर्च और हींग को डाल दे |

18. फिर उसमे करि पत्ता को डाल दे और उसे पकाये |

19. फिर उसे साम्बर में डाल दे और हमारी साम्बर बन कर तैयार है |

20. अब साम्बर को एक बड़े से कटोरे में ले ले और उसमे इडली को डाल कर खाये |

इसे आप सिर्फ इडली में ही नहीं बल्कि आप इसे आप डोसा, बोंडा या फिर उत्तपम के साथ भी खा सकते है |
सुझाव:-
- साम्बर मसाला में चावल और चना डाल डालना बहुत ही जरुरी है | जिससे की साम्बर अच्छी और गाढ़ी दिखती है |
- साम्बर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले खरा मसाला को अच्छे से भून ले |
- साम्बर में आप अपनी पसंद के सब्जी को डाल सकते है |
तो कैसी लगी आपको ये साम्बर रेसिपी…. मुझे विशवास है की आपको ये खूब पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
You must read:-
- रोटी मेकर में रोटी कैसे बनाते है?
- वेज फ्राइड राइस कैसे बनाते है?
- ढाबा स्टाइल दाल तड़का कैसे बनाते है?
- इमली और खजूर की चटनी कैसे बनाते है?





Based on 9 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)










![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
