मसाला खिचड़ी बनाने की विधि
क्या आपको पता है की खिचड़ी इंडिया की ही नहीं बल्कि बांग्लादेश और नेपाल की भी पसंदिता भोजन है | खिचड़ी भी बहुत तरह की होती है जैसे मूंग दाल वाली खिचड़ी, तुवर दाल खिचड़ी, मसाला खिचड़ी, वेजिटेबल खिचड़ी आदि | इसे बनाने का तरीका लगभग एक ही होता है बस लास्ट में हम फ्राई करते समय उसमें वेजिटेबल डाल देते हैं या फिर मसाला डाल देते हैं| खिचड़ी का असली स्वाद तब आता है जब हम उस में देसी घी से तड़का लगाते हैं |तो आज मै आपको बताउंगी की खिचड़ी कैसे बनायीं जाती है?(Vegetable khichdi recipe in hindi)
खिचड़ी में सभी विटामिन पाई जाती है क्योंकि हम इसमें चावल, दाल और सब्जी का इस्तेमाल करते हैं | खिचड़ी एक ऐसी भोजन है जिससे आप अपने छोटे बच्चों को सबसे पहले खिलाते हैं जब वह छोटा होता है| खिचड़ी को आप किसी भी समय पर खा सकते हैं उसे नाश्ते में भी खा सकते हैं या फिर उसे लंच और डिनर में भी खा सकते हैं
बहुत लोग कंफ्यूज रहते हैं खिचड़ी और दलिया दोनों एक ही होती है लेकिन मैं आपको बता दूं कि खिचड़ी और दलिया बिल्कुल भी एक जैसे नहीं होती है खिचड़ी में हम नमक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन दलिया मीठी होती है |
खिचड़ी बनाने में हमें ज्यादा से ज्यादा 20 से 25 मिनट लगता है | और यह बन कर तैयार हो जाती है | आज मैं आपको मसाले वाली खिचड़ी रेसिपी बताऊंगी जिसमे में खिचड़ी को देसी घी के साथ हरी सब्जियों से उसे लड़ाई करूंगी | तो चलिए देखते हैं की खिचड़ी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत है…
खिचड़ी बनाने की सामग्री :-
- चावल(Rice)- 1\2 कप
- छिलके वाली मुंग दाल(Moong daal) 1\2 कप
- आलू(Potato)- 1
- गाजर(Carrot)-1\2 कप
- बिन्स(beans)-1\2 कप
- हरा मटर(Peas) – 1 कप
फ्राई करने के लिए:-
- घी(Ghee)- 2 चम्मच
- जीरा(Cumin)- 1 चम्मच
- तेजपत्ता(Bayleaf) -1
- राई(Mustard seeds) – 1/2 चम्मच
- दालचीनी(Cinnamon)- 1/2 इंच
- लॉन्ग(Cloves)-2
- लाल मिर्च(Red chili)-2
- हींग(Asafoetida): 1 चुटकी
- प्याज (Onion)-1 पीस
- हल्दी(Turmeric powder)-1 चम्मच
- मिर्च पाउडर(Chili powder)-1 चम्मच
- टमाटर(Tomato)- 1
- धनिया पत्ता(Corinder leaf)
खिचड़ी बनाने की विधि :-
- उसके बाद उसमे चावल और मुंग दाल डाल दे ।और उसमे पानी दाल कर उसे 10 मिनट के लिए फूलने के लिए रख दे |

2. तब तक आलू, गाजर और बीन्स को काट कर एक कटोरे में ले ले, और उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे |

3. अब चावल और डाल को छान कर प्रेसर कुकर में डाल दे और उसमे उसी कप (जिससे अपने चावल लिया था)उससे तीन कप पानी डाल दे |

4. फिर उसमे थोड़ा सा नमक डाल दे ।

5. फिर कुकर के बीच में सब्जी के कटोरे को रख दे |

6. फिर उसे मध्यम आंच पे पकाये |

7. सिटी खुलने के बाद उसमे पाकी हुई सब्जी को डाल दे और मटर को भी डालकर उसे मिला ले |

अब हम खिचड़ी को फ्राई कर लेते है….
8. उसके लिए कढ़ाई को गैस पे रखे और उसमे दही डाले |

9. अब उसमे जीरा, राई, दालचीनी, लॉन्ग, तेजपत्ता, मिर्च और हींग डालकर उसे थोड़ी देर भुने |

10. फिर उसमे प्याज को डाल दे और थोड़ी देर भुने |

11. उसके बाद 2 कटी हुई हरी मिर्च डाल दे ।

12. फिर उसमे हरी मिर्च और अदरक लागसून पेस्ट को डाल दे और उसे थोड़ी देर और भुने |

13. फिर उसमे हल्दी और पाउडर डाल दे और उसे मिलाये |

For more New recipes – [CLICK HERE]
14. अब उसमे टमाटर को डाल दे और उसे धक कर 2 मिनट तक पकाये |

15. अब खिचड़ी को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |

16. अच्छे से मिल जाने के बाद गैस को बंद कर दे और धनिये के पत्ते हो डाल दे | और हमारी खिचड़ी बनकर तैयार है |

महत्वपूर्ण सुझाव:-
- दाल और चावल को थोड़ी देर फुला लेने से उसे पकाते टाइम चावल टूटती नहीं है जिससे की खिचड़ी अच्छी दिखती है |
- खिचड़ी में आप अपने मनपसंद की सब्जियां डाल सकते हैं |
- आप जितना भी दाल चावल ले उसके 3 गुना पानी डालकर उसे पकाएं |
- खिचड़ी को अगर छोटे बच्चों को खिलाना है तो उसे मिक्सर में पीस कर उसका सूप जैसा बनाकर खिलाएं |
मुझे विश्वास है कि आपको यह वेजिटेबल खिचड़ी अच्छी लगी होगी तो इसे घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें और अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में अभी भी कोई डाउट है तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं धन्यवाद!
Photo Credit:- Nirmala Ji
You May Like These:-
- 2021 की साबूदाना खिचड़ी बनाने की सबसे आसान विधि!!
- [2021 की स्पेशल डिश ] समा चावल खिचड़ी रेसिपी
- मैगी वेजिटेबल सूप कैसे बनाते है?
- मिक्स वेजिटेबल सूप कैसे बनाते है?





Based on 9 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
