रेस्टोरेंट स्टाइल सोया वेज बिरयानी बनाने की विधि!
अगर कुछ मसालेदार खाने का मन करे लेकिन समझ में ना आये तो ये रेसिपी आपके लिए ही है – सोया वेज बिरयानी (ऑल इन वन)। इसमें आपको सारी सब्जिया मिल जायेंगे और प्रोटीन भी |
इस सोया वेज बिरयानी को आप कभी भी बना के खा सकते है लंच हो या फिर डिनर….
तो चलिए फटाफट सोया वेज बिरयानी बनाना शुरू करते है….
सामग्री:-
- 90% पकी हुई चावल(Boiled rice): 2 कप
- तेल(Oil): 25 ग्राम (4 चम्मच)
- छोटी इलाइची(Green cardamom): 2
- लॉन्ग(Cloves): 4
- दाल चीनी(Sinnamon): 1 इंच
- काली मिर्च(Black paper): 6-8
- तेजपत्ता(bay leaf): 2
- आलू(Potato): 2
- बीन्स(beans): 1/2 कप
- गाजर(Carrot): 1/2 कप
- टमाटर(Tomato): 1
- प्याज(Onion): 1/2 कप (2 बड़ी प्याज)
- हरी मिर्च(Slice Green chilli): 3
- कैप्सिकम(Captium): 1/2 कप
- लहसुन पेस्ट: 2 चम्मच
- दही(curd): 1/2कप (50 ग्राम)
- केशर वाली दूध(Milk& kesher): 1/2 कप
- नमक(salt): 2 चम्मच (स्वाद अनुशार)
- जीरा पाउडर(Cumin Powder): 1/2 चम्मच
- गरम मशाला(Garam mashala): 1 चम्मच
- धनिया पत्ता(Coriender leaf)
आप पढ़ रहे है कि सोया वेज बिरयानी रेसिपी अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते है #1. ज़ीरा राइस कैसे बनाते है? और #2. सोया चंक्स पुलाव कैसे बनाते है?
सोया वेज बिरयानी बनाने की विधि:-
- सबसे पहले सोयाबीन को 10 मिनट के लिए फूलने के लिए डाल दे |

2. फिर उसे छान कर किसी बार कटोरे में निकाल ले |

READ:- वनीला शेक कैसे बनाते है? Easy Way To Make Vanila shake In Hindi With Photo [Step by Step]
3. और उसमे कटी हुई सब्जियां (आलू, बिन्स,गाजर,टमाटर, हरी मिर्च और कैप्सिकम) डाल दे |

4. फिर उसमे अदरक लहसुन पेस्ट, दही, नमक और जीरा पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिला दे |

5. अब उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दे |

और भी मजेदार रेसिपी के लिए [CLICK HERE]
6. अब गैस पे प्रेसर कुकर या कढ़ाई रखे और उसमे तेल डाले और प्याज को भूनकर छान ले |

7. प्याज को भूनकर निकल दे और बची हुई तेल में सारी खरे मशाले (इलाइची, लॉन्ग, दालचीनी, काली मिर्च और तेजपत्ता) को डाल दे |

8. मशाले को थोड़ा ड्राई हो जाने पे उसमे मिक्स्ड की हुई शब्जियां डाल दे, और उसे मध्यम आँच पे फ्राई करे |

9. फ्राई हो जाने के बाद उसमे पकी हुई चावल को थोड़ा सा डाल दे |

10. फिर उसके ऊपर भुनी हुई प्याज को डाल दे |

11. फिर उसके ऊपर थोड़ा सा चावल को डाल दे और उसके ऊपर केशर वाली दूध को डाल दे |

12. और अब लास्ट टाइम बची हुई चावल को डाल दे और भुनी हुई प्याज और थोड़ा सा धनिया पत्ता डाल दे |और फिर उसे ढक कर 25-30 मिनट तक उसे मध्यम आँच पे पकाये |(अगर आपके घर में कोई भारी चीज है तो कढ़ाई को ढक कर उसके ऊपर कोई भारी चीज रख दे |)

13. 25 मिनट के बाद प्लेट को हटाए और साइड से चेक करे सब्जी का पानी तो नहीं है |(अगर है तो थोड़ी देर और उसे पका ले)

अब उसे साइड से निकाल कर प्लेट में रख दे | और हमारी सोया वेज बिरयानी बन कर तैयार है |

सावधानी :-
- आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते है |
- प्याज फ्राई करने के बाद अगर आपको तेल ज्यादा लगे तो आप उसे कम भी कर सकते है |
- बाकी पूरा खाना को आप मध्यम आँच पे पकाये |
- अगर आपके घर पे लोहे की तवा है तो आप 15 मिनट पकने के बाद 15 मिनट तवा के ऊपर बिरयानी की कढ़ाई को रख कर पका ले | ऐसा करने से बिरयानी और भी अच्छा पकती है |
तो ये थी हमारी आज की रेसिपी!! मुझे विश्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास इस रेसिपी से जुड़ी कोई डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
Photo credit goes to Mr. Bharat.
You Also May Like:-
- दाल बाटी और चूरमा कैसे बनाते है?
- शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी स्टेप बाय स्टेप इन हिंदी |
- रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाई पनीर रेसिपी!!
- 10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!!
You may like this too.





Based on 6 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
