मूंगदाल नमकीन कैसे बनाते है?
सिर्फ तीन चीझों से घर पे बनाये हल्दीराम जैसी मूंगदाल!!
आज कल के ज़माने में तो हम खाना कम और बाजार की जंक फ़ूड ज्यादा खाने लगे है | और उतनी ही तेजी से उसके प्राइस भी आसमान छू रहे है | ऐसे में हम उसे खाना बंद तो नहीं कर सकते लेकिन उसे अगर आप घर पे बनाना सिख ले तो हम बहुत सारा पैसा बचा सकते है |
वैसे इन सब को बनाने में ज्यादा मेहनत व टाइम नहीं लगता | लेकिन हम उसे बनाने के लिए कोशिश नहीं करते इसलिए उसे बनाना हमें मुश्किल लगता है |
आज मैं वैसा ही कुछ बनाने के लिए आपको बताने वाली हु | जी है, आज मैं आपको बताउंगी ही बाजार जैसी मूंगदाल हम घर पे कैसे बना सकते है | इसे बनाने में हमें बहुत ही कम सामान लगता है…. तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाते है…
सामग्री:-
- मुंग दाल(Moong daal): 150 ग्राम
- तेल(Oil): तलने के लिए
- नमक(Salt): स्वाद अनुशार
आप पढ़ रहे है मूंगदाल नमकीन कैसे बनाते है?अगर आप कुछ और बनाना चाहती है तो ये पढ़ सकते है:- 1. मसाला मूंगफली कैसे बनाते है? and 2. 5 मिनट में बनाये मोनाको चाट! बना सकते है |
बनाने की विधि:
- यहाँ पे मैंने मूंग दाल को रात में या 4-5 घंटे फूलने के लिए डाल दिया दे |

2. यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी मूंग डाल अच्छे से फूल गयी है |

READ: राजभोग कैसे बनाते है? |Rajbhog recipe| kesar ke rasgulle| Step by Step photo
3. अब हमें उसे किसी किचेन टॉवल पे छान लेंगे और उसका अच्छे से पानी पूछ लेंगे |

4. फिर उसे फैला कर थोड़ी देर पंखे के निचे रख दे ताकि उसमे जरा सा भी पानी न रहे |

अगर आपके पास स्टील की छननी नहीं है तो आप यहाँ से खरीद सकते है [Click Here]
5. और अब हम गैस पे तेल रख देंगे और चाय छानने वाली छननी में थोड़ा सा डाल ले लेंगे |

6. अब आप उसे मध्यम आंच पे चम्मच से चलते हुए उसे फ्राई करे |

7. थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की हमारी मूंग फ्राई होकर हल्का लाल दिखने लगी है |

8. फिर उसे टिस्सु पेपर पे निकल ले | ताकि जो भी एक्स्ट्रा तेल है वो निकल जाये |और ऐसे ही सारे मूंग को छान ले | और उसे थोड़ी देर तक टिस्सु पेपर पे ही रहने दे |

9. यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी मूंग डाल से लगभग सारा तेल निकल गयी है |

10. फिर उसे किसी कटोरे में निकाल ले और उसमे थोड़ा सा नमक डालकर मिला दे |

और यहाँ पे हमारी मूंग दाल बनकर बिलकुल तैयार हो गयी है |

इसे आप चाहे तो 10-15 दिनों तक एअर कंटेनर में स्टोर करके रख सकते है और खा सकते है |
सुझाव:-
- दाल को अच्छे से फुला ले |
- मूंग दाल से अच्छे से पानी निकाल के नहीं तो टालते टाइम परेशानी होगी |
- आप चाहे तो डायरेक्ट तेल में भी छान सकते है | लेकिन उसे तलने के बाद निकलते टाइम थोड़ा बहुत मूंग जल जाती है जो की देखने में अच्छी नहीं लगती | और अगर आप छननी में छानेंगे तो मूंग दाल का रंग एक जैसा होगा |
- छननी स्टील का होना चाहिए | अगर प्लास्टिक के छननी में करेंगे तो तेल में जाकर छननी जल सकती है |
- मूंग दाल को छानने के बाद उसे टिस्सु पेपर पे या किचेन टॉवल पे निकले ताकि उसका एक्स्ट्रा तेल निकाल जाये |
मुझे विस्वास है कि आपको ये मूंगदाल नमकीन बनाने बनाने कि विधि बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और इसके अलावा अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |
You Also May Like
- पाव भाजी कैसे बनाते है?
- चोकोबार कुल्फी कैसे बनाते है?
- नाचो चिप्स के साथ पनीर का सॉस कैसे बनाये?
- Potato Smily Recipe In Hindi?





Based on 10 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
