5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo]

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!!

 

   घर पे बनाये 5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका…

आपके घर में भी कभी ऐसा होता होगा कि बच्चे अचानक से से आइसक्रीम की मांग करने लगते है और उस टाइम आपके फ्रिज में आइस क्रीम खत्म हो गयी होती है | अब ऐसे में बच्चो के लिए आइसक्रीम कहाँ से लाया जाये… तो आज इसका भी समाधान मैं आपके लिए ले के आ गयी हूँ | जी हां, आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि “5 मिनट के अंदर आइसक्रीम कैसे बनाते हैं?” तो चलिए देखते  इसे कैसे बनाते हैं…

सामग्री:-

  • फूल फैट क्रीम: 150 ग्राम
  • दूध: 150 ग्राम
  • चीनी: 3 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स
  • नमक 3 चम्मच
  • वैनिला एसेन्स: 1/2 चम्मच
  • जिपलॉक बैग/प्लास्टिक : 2
  • बर्फ: 1 कटोरा

आप पढ़ रहे हैं 5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! अगर आप चाहे तोआप #1.आम की आइसक्रीम कैसे बनाते है ? 2. बटर स्कॉच आइसक्रीम कैसे बनाते है?बना सकती हैं |

बनाने कि विधि:-

  1. सबसे पहले क्रीम, दूध, और चीनी को डाल कर उसे अच्छे से मिला दें |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 5

READ: फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि?

2. फिर उसमे वनीला एसेन्स डाल कर मिला दें |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 7

3. आप चाहे तो जिपलॉक के जगह के प्लास्टिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसीलिए मैंने यहाँ पे दोनों का इस्तेमाल कर रही हूँ |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 9

4. तो यहाँ पे एक कटोरे में प्लास्टिक को रख लें ताकि दूध के को डालते समय परेशानी ना हो |फिर दूध को डाल दे |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 11

5. फिर उसे किसी रबर बंद से अच्छे से बंद कर लें |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 13

6. अब हम जिपलॉक में आधी बर्फ को डाल देंगे और फिर उसमे 2 चम्मच नमक डाल दें |(अगर आप यहाँ पे पकास्टिक का इस्तेमाल करना चाहे तो थोड़ा सा बड़ा प्लास्टिक का इस्तेमाल करें)

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 15

7. फिर दूध वाले पैकेट को डाल दें |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 17

8. और उसके ऊपर से बाकी बर्फों को डाल कर बची नमक को भी डाल दें |फिर जिपलॉक को बंद कर दें |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 19

9. फिर उसे किसी भी तौलिया से चारों तरफ से अच्छे से ढक दें |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 21

10. फिर उसे 5-7 मिनट तक उसे जोर-जोर इसे हिलाये |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 23

11. फिर दूध वाले पैकेट को जिपलॉक बैग से निकालें और आप देखेंगे कि आपकी आइसक्रीम अच्छे से जम गयी है |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 25

12. फिर उसे खोलें और उसे किसी प्लेट या कटोरे में निकाल लें |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका (16)

13. फिर उसे थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं और आपकी आइसक्रीम तैयार है |

5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! Easy Way To Make Ice Cream Recipe in Hindi [Step-By Step Photo] Step 28

सुझाव:-

  • जो भी दूध आप इस्तेमाल करें वो फूल फैट दूध होना चाहिए और दूध में पानी बिलकुल ना मिलाएं |
  • अगर आप प्लास्टिक का इस्तेमाल करें तो उसको रबरबैंड से अच्छे से बंद करें |
  • प्लास्टिक्स को टावल से अच्छे से ढंकें और उसे अच्छे से हिलाएं |

तो ये थी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते हैं मै कोशिस करुँगी कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं और मैं उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |

Photo credit: Reshu ji.

You Also May Like:

  1. समोसा कैसे बनाते है? 
  2. आलू के चिप्स कैसे बनाते है?
  3. गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है?
  4. Potato Smily Recipe In Hindi? 
Summary
recipe image
Recipe Name
5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!!
Author Name
Published On
Preparation Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 142 Review(s)