राजभोग कैसे बनाते है?
राजभोग एक भारत के पसंदिता मिठाइयों में से एक है |इसके नाम से ही पता चलता है की इसमें कुछ ना कुछ स्पेशल होता है | ये दिखने में तो रसगुल्ले जैसा ही होता है तो इसका टेस्ट बिलकुल अलग होता है | क्योंकि इसके अंडर हम ड्राई फ्रूट्स भरते है और केशर का भी इस्तेमाल करते है | जिससे की राजभोज में चार चाँद लग जाती है | इसे आप किसी त्यौहार के दिन या पूजा के प्रसाद में भी रख सकते है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने में हमें किन किन चिझो की आवश्यकता होगी | इसे बनाने के लिए हमें चाहिए……
सामग्री:
- दूध(Milk): 1 लीटर
- निम्बू(Lemon) : 1 (2 चम्मच)
- रावा/सूजी(Semolina): 1 चम्मच
- बादाम (Chopped almond): 2
- काजू (Chopped cashew): 2
- पिस्ता (Chopped pistachio): 2
सुगर सिरफ के लिए:-
- चीनी(Suger): 200 ग्राम
- पानी(Water): 8 कप
- केसर(saffron): 2 चम्मच
आप पढ़ रहे है राजभोग कैसे बनाते है? अगर आप चाहे तोआप #1. स्पंज रसगुल्ले कैसे बनाते है? #2 हलवाई जैसा गुलाब जामुन घर पर कैसे बनाये? बना सकती है |
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले दूध को उबलने के लिए रख दे और तब तक निम्बू को निचोड़ लेंगे |

2. दूध को उबाल जाने के बाद गैस को बंद कर दे और फिर दूध में थोड़ा थोड़ा निम्बू का रस डालकर उसे धीरे-धीरे मिलाये |और उसे 2 मिनट के लिए छोड़ दे |

3. और आप देखेंगे की दूध अच्छे तरह से फट गया है, अब किसी पतीले पे सूती कपड़ा डालकर उसमे फटे हुए दूध को डाल दे |

4. और फिर उसे ठंढा पानी से अच्छे से धो ले | और उसका अच्छे से पानी निचोड़ दे |

5. और उसका अच्छे से पानी निचोड़ दे और उसे 15 मिनट के लिए लटका कर छोड़ दे |

6. फिर उसे किसी बर्तन में निकले और उसे करीब 5 मिनट तक मिलकर चिकना करेंगे |

7. फिर उसमे रावा/सूजी,चीनी डालकर थोड़ी देर मिलायेगे |

8. फिर उसे 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दे |

9. फिर उसे एक बार फिर से मिला ले और उसमे थोड़ा सा तोड़कर लोई बना ले और उसके अंदर ड्राई फ्रूट्स डाल दे |

10. फिर उसे बंद कर के अच्छे से गोल करके टिक्की बना ले, ऐसे ही पुरे राजभोग के टिक्की को बना ले |(राजभोग का साइज रसगुल्ले से थोड़ा बड़ा होता है |)

11. अब हम चीनी की चासनी बना लेंगे… तो उसके लिए किसी कढ़ाई में 200 ग्राम चीनी, 8 कप पानी और केसर को डाल दे |

12. फिर उसे मध्यम आंच पे 10 मिनट तक पकाये |

13. अब हम इसमें राजभोग के टिक्की को डाल देंगे |

14. और उसे ढककर माध्यम आंच पे 15 मिनट तक पकाये |

15. जब राजभोग पाक जायेगा तो वो दुगुने साइज का दिखने लगता है |अब गैस को बंद कर दे और उसे थोड़ी देर तक ठंढा होने के किये छोड़ दे |

फिर उसे किसी कटोरे में निकाल ले और हमारी राजभोग बनकर तैयार हो गयी है |

सुझाव:-
- छेना को पानी से जरूर छान ले ताकि उसका सारा खट्टापन निकाल जाये|
- पनीर को ज्यादा नहीं मसलना है | नहीं तो राजभोग कड़ा हो जाएगी |
- राजभोग के टिक्की को अच्छे से गोल करे | नहीं तो पानी पे वो टूट सकता है |
तो ये थी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
Src:- Habbers ji.
You Also May Like:-
- मलाई कुल्फी कैसे बनाते है?
- चॉकलेट आइसक्रीम कैसे बनाते है?
- आम की आइसक्रीम कैसे बनाते है ?
- इस रक्षाबंधन घर पर झटपट बनाये 5 मिनट में मावा की मिठाई





Based on 11 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)








![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
