फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo

How to make homemade french fries?

घर पर फ्रेंच फ्राइज कैसे बनाये?

वैसे तो हम आलू से कितनी सारी चिझे बनाते है, आलू की सब्जी, आलू फ्राई, आलू गोभी की सब्जी आदि | लेकिन आपको मैं बता दू की आलू से हम बहुत सारी चिझे चटपटा और नमकीन भी बना सकते है जैसे आलू भुजिया, समोसा, फ्रेंच फ्राइज़ जैसी चिझे वो भी बहुत ही कम समय में…आज के ज़माने में तो लोग तीखा और चटपटा खाना ही पसंद करने लगे है | और यही आप खरीदने जाये तो वो इतना महंगा भी हो गया है तो क्यों न हम उसे घर पे ही बाजार से अच्छी बना के रख ले ताकि जब भी मन करे उसे बना कर खा सके | और अगर आपके घर में बच्चे है तो आपको तो ऐसा जरूर करना चाहिए क्योंकि बच्चो का तो ये सब पसंदिता है….

सामग्री:-

  • बड़े आलू(Potato): 1 किलो
  • मैदा/मक्के का आटा(Corn flour): 2 चम्मच
  • तेल(Oil): छानने के लिए
  • नमक(Salt): स्वाद अनुशार
  • काली मिर्च पाउडर(Black paper)
  • चाट मशाला(Chaat masala)
  • धनिया पत्ता(Coriander leaf)

आप पढ़ रहे है कि फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि!! अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते है #1. ड्राई मिनी समोसा कैसे बनाते है? and #2.  सूखे आलू के क्रिस्पी चिप्स बनाने की विधि!!

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले आलू को अच्छे से धो ले और उसे छिलका उतार दे |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 1

2. उसके बाद चौड़े तरफ वाले भाग से पकड़े और थोड़ा-सा आलू काटकर उसे हटा दे ताकि आलू अच्छे से बैठ जाए और काटने में परेशानी न हो |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 3

READ: How to make Besan Laddu Recipe in Hindi? 

3. फिर उसे एक ही साइज़ का काट ले |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 5

4. फिर दूसरे तरफ से भी एक ही साइज का काट ले |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 7

5. और आप एक आलू को काटने के बाद पानी में डालते जाए, इससे आलू काला नहीं होगा और आपकी फ्रेंच फ्राइज अच्छी बनेगी |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 9

6. फिर उसे छान कर किसी किचेन टावल पे निकाल ले और उसे टावल के दूसरे भाग से आलू का पानी सूखा दे और उसे 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दे |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 11

7. फिर तेल को गरम करे और फिर आलू को मध्यम आंच पे फ्राई करे |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 13

8. अब आलू हल्का फ्राई हो जाये तो उसे किसी टिस्सु पेपर पर निकाल ले | ताकि जो भी एक्स्ट्रा तेल है वो निकल जाये |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 15

9. फिर उसे फैला दे और उसपर थोड़ा मैदा/मक्के का आटा और हल्का नमक डाल दे और उसे मिला दे |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 17

10. फिर से तेल को गरम करे और उसे मध्यम आंच पे करीब 5-7 मिनट तक पकाये

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 19

11. फिर उसे टिस्सु पेपर पे निकाल ले और उस पर मिर्च पाउडर, चाट मशाला,और हल्का नमक डालकर उसे मिला दे |(अगर आप चाहे तो उसमे थड़ा सा करी लीव्स और धनिया पत्ता भी इस्तेमल कर सकते है)

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 21

12. और यह पे हमारी क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार है |

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (हिंदी में) Homemade French Fries Recipe In Hindi Step-By-Step Photo Step 23

सुझाव:-

  • पुराने आलू का इस्तेमाल करे |
  • आलू को एक ही आकर में काटे ताकि जब वो पके तो एक ही सामान का दिखे |
  • गैस का फ्लेम मध्यम पे रखे |
  • फ्रेंच फ्राइज़ को छानने के बाद उसका तेल सूखा के ही उसमे मैदा डालें|
Src- Rajsri ji.

तो ये थी हमारी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास तो इस रेसिपी से जुड़ी कोई डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |

You Also May Like:-

  1. 2021 की आलू टिक्की चाट बनाने का विधि 
  2. 5 मिनट में पनीर पकोड़ा बनाये!! 
  3. ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाते है? 
  4. समोसा कैसे बनाते है? 
Summary
recipe image
Recipe Name
फ्रैंच फ्राइज कैसे बनाने है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
41star1star1star1stargray Based on 12 Review(s)