टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step]

टोमेटो राइस कैसे बनाते है?

अब मिनटों में बनाये ब्रेकफास्ट…. आज के लोग इतने बयस्त रहने लगे है ली उन्हें खाना खाना का भी टाइम नहीं मिलता तो बनाने की दूर की बात है | ऐसे हम झटपट बनाने वाली डिश बनाना चाहते है जो की टेस्टी भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी | तो ऐसे में ही आज मैं आपले लिए एक डिश ले के आयी हु जो की फायदेमद है और जल्दी से भी बन जाने वाली | जी हां आज मैं इस पोस्ट में आपको बताई हु की टोमेटो राइस कैसे बनाते है…. इसे आप नास्ते में… लंच में या डिनर में भी बना के खा सकते है…. तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझो की जरुरत होगी….

सामग्री:-

  • चावल(rice): 2 कप (पकी हुई)
  • तेल(Oil): 3-4 चम्मच
  • राई(Musturd): 1 चम्मच
  • जीरा(Cumin): 1 चम्मच
  • चना दाल(Chana dal): 1 चम्मच
  • मेथी(Fenugreek): 1/4 चम्मच
  • दाल चीनी(Cinnamon): 1 इंच
  • लॉन्ग(Cloves): 3-4
  • करी लीव्स(Curry Leaves): 10-12
  • काजू(Cashew): 5-6
  • प्याज(Chopped Onion): 1 (कटी हुई)
  • हरी मिर्च(Green Chilli): 2 (बिच से दो भाग कर ले)
  • टमाटर(Tomato): 2 (कटी हुई)
  • अदरख लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic pest): 1 चम्मच
  • हल्दी(Turmaric ): 1/4 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च(Kashmiri Mirch): 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर(Coriander powder): 1/2 चम्मच
  • नमक(Salt): 1/2 चम्मच (स्वाद अनुशार)
  • पुदीना(mint leaves): (कटी हुई)
  • धनिया पत्ता(Coriender leaves): (कटी हुई)

आप पढ़ रहे है कि  टोमेटो राइस कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते है #1. ज़ीरा राइस  कैसे बनाते है?and #2. सोया चंक्स पुलाओ कैसे बनाते है?  बना सकती है |

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे तेल डाले |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 1

2. फिर उसमे राई, जीरा, मेथी,दाल चीनी,लॉन्ग,करी लिव्स,हरी मिर्च और चना दाल डाल कर उसे थोड़ी देर भुने |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 3

3. फिर उसमे काजू डाले और उसे भूरा होने तक भुने | फिर उसमे प्याज डाले और उसे भी भूरा होने तक पकाये |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 5

READ: आम के अचार कैसे बनाते है? How to make Mango Pickle Recipe in Hindi? 

4. फिर उसमे टमाटर को डाल दे और उसे धीमी आंच पे पकाये |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 7

5. फिर उसमे अदरक लहसुन पेस्ट,हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर और नमक डाल दे |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 9

6. फिर उसमे पुदीने के पत्ते को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 11

7. पूरा पकने के बाद वो पूरा पेस्टी के जैसा हो जायेगा फिर उसमे पाकी हुई चावल को डाल दे और उसे धीरे-धीरे मिलाये |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 13

8. फिर उसे 5 मिनट तक धक के पकाये |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 15

9. फिर उसमे धनिया पत्ता डालकर मिला दे और गैस को बंद कर दे |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 17

और अब उसे किसी सर्विंग प्लेट या कटोरे में निकल ले | और हमारी गरमा-गरम टोमेटो राइस बनकर तैयार है |

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 19

सुझाव:-

  • सबसे पहले आपको पुरे खाने को मध्यम आंच पे पकाना है |
  • अगर खाने में आपको चना दाल पसंद नहीं है तो आप नहीं भी डाल सकती है |
  • टमाटर को आप अच्छे से पकाये |

तो ये थी हमारी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास तो इस रेसिपी से जुड़ी कोई डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |

You Also May Like

  1. सोयाबिन फ्राइड राइस कैसे बनाते है? 
  2. टमाटर की चटनी कैसे बनाते है? 
  3. ढाबा स्टाइल दाल तड़का कैसे बनाते है?
  4. चिकन करी कैसे बनाते है? 

टोमेटो राइस कैसे बनाते है? How To Make Tomato Rice in Hindi with Photo? [Step by step] Step 21

Summary
recipe image
Recipe Name
टोमेटो राइस कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 11 Review(s)
REVIEW OVERVIEW
टोमेटो राइस कैसे बनाते है?
tomato-rice-in-hindiटोमेटो राइस कैसे बनाते है? अब मिनटों में बनाये ब्रेकफास्ट.... आज के लोग इतने बयस्त रहने लगे है ली उन्हें खाना खाना का भी टाइम नहीं मिलता तो बनाने की दूर की बात है | ऐसे हम झटपट बनाने वाली डिश बनाना चाहते है जो...