लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi

वैसे तो लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं| लहसुन पुराने से पुराने रोग को भी ठीक करने में मदद करता है|  जैसे कि अगर आपके जोड़ों में दर्द है या फिर आपको चोट लगी है वैसे टाइम पर भी लोग सरसों के तेल में लहसुन को पकाकर उसे मालिश करते हैं और देखते ही देखते उनका दर्द ठीक हो जाता है  |

वैसे लहसुन को हम कितने तरीको से खा सकते है जैसे:- लहसुन को हम सब्जियों में डालकर खाते ही है लेकिन उसके अलावा हम उसका अचार, चटनी आदि भी बना कर खा सकते है | तो आज मैं आपको बताउंगी की लहसुन का अचार बनाने की आसान विधि “spicy garlic pickle recipe” इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे आप 10 मिनट के अंदर बना सकते हैं….

यह खाने में बहुत ही स्पाइसी और चटपटा होता है|  इसे बनाने में हमें बहुत सारे सामान की जरूरत नहीं होती है तो चलिए देखते हैं की लहसुन का अचार कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने में हमें किन किन चीझों की जरूरत है…

सामग्री:-

  • लहसुन(Garlic)- 200 ग्राम
  • तेल(oil)- 200 ग्राम 
  • हींग(Asafoetida)- 2-3 चुटकी
  • हल्दी पाउडर(turmeric powder)- 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर(red chilli powder)-  1 चम्मच
  • मेथी(fenugreek)-1/2 चम्मच 
  • सरसों(mustard)- 1 चम्मच
  • सौंफ(fennel)- 1 चम्मच
  • नमक(salt): 2 चम्मच (सवाद अनुशार)
  • नींबू(lemon )- 1/2 पीस

लहसुन का अचार बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले लहसुन को थोड़ी देर पानी में भीगी कर रख दे |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 1

2. फिर उसे छान ले और उसका छिलका उतार दे |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 3

Read:- How to make Pizza at home without oven Step by Step [Hindi]

3. फिर मेथी, राई और सौंफ की पीस कर पाउडर बना ले |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 5

4. अब गैस पे पैन रखे और उसमे तेल डालें |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 7

5. अब उसमे लागसून को दाल दे और उसे थोड़ी देर के लिए भुने |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 9

6. अब उसमे हल्दी, लाल मिर्च और हींग को डाल दे और उसे मिलाये |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 11

7. फिर उसमे पीसी हुई (मेथी, राई और सौंफ) पाउडर डाल दे |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 13

8. फिर उसमे नमक डाल दे और उसे 3-4 मिनट तक पकाये |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 15

9.उसके बाद उसमे नीबू के रस को डाल दे |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 17

10. फिर उसमे बचे हुए तेल को डाल दे |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 19

11. और हमारी लहसुन का अचार बनकर तैयार है |

लहसुन का अचार विधि! Spicy Garlic Pickle Recipe Step By Step Photo in Hindi Step 21

उसे आप शीशे वाले बर्तन में रखकर 6 महीनो तक खा सकते है |

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • लहसुन को छिलने में बहुत टाइम लगता है तो अगर आप उसे थोड़ी देर पानी में भिगो कर छीलेंगे तो वो आसानी से छिल जाएगी और आपका नाख़ून भी नहीं दुखेगा|
  • निम्बू का रस डालने के बाद उसमे बचा हुआ तेल डालने से आपके अचार को ख़राब होने से बचाएगा |
  • इस अचार को फ्रिज में नहीं रखे और पानी से बचाये |

तो कैसी लगी हमारी लहसुन का अचार बनाने की रेसिपी| मुझे विश्वास है आपको जरूर पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में कोई डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

You Must Like These:-

  1. लहसुन का सूखा आचार कैसे बनाये?
  2. आम के अचार कैसे बनाते है?
  3. इमली और खजूर की चटनी कैसे बनाते है? 
  4. टमाटर की चटनी कैसे बनाते है?
  5. लम्बे समय तक स्टोर रहने वाली आम का अचार बनाने की विधि !
Summary
recipe image
Recipe Name
लहसुन का अचार बनाने की विधि
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
2.51star1star1stargraygray Based on 9 Review(s)