पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है?

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है?

Potato Smily, पोटैटो स्माइली, Snacks, Easy snacks

पोटैटो स्माइली(Potato Smily) को बहुत लोग पसंद करते है लेकिन क्या आपको पता है कि इसे कैसे बनाते है, अगर नहीं, तो चलिए आज हम पोटैटो स्माइली बनाएंगे सबसे आसान तरीके से….

आज के ज़माने में लोग खाने के टेस्ट को कम और उसके आकृति (लुक) को ज्यादा देखने लगे हैं और अगर लुक के साथ थोड़ा टेस्ट मिल जाये तब तो उसके लिए लोग कितना भी पैसा देने के लिए तैयार हो जाते हैं | तो इस पैसे को अब रखिये अपने पास क्योंकि आज मैं आपके लिए एक ऐसे रेसिपी ले के आयी हूँ जिसे आप घर पे बड़ी आसानी से बना सकते है और इसे बनाने में ज्यादा सामान भी नहीं लगता है |

यहाँ पे मैं बात कर रही हूँ आलू से बने आलू स्माइली(Potato Smily) की …. ये बच्चे हो या बूढ़े या फिर हो आप, ये सभी को बहुत पसंद आती है |

इसे आप किसी भी टाइम पे खा सकते हैं ब्रेकफास्ट पे,चाय पे, टीवी देखते टाइम या फिर जब आप बोर हो रहे है तो… पोटैटो स्माइली एक ऐसी डिश है जो आपके मन और आपके पेट को कभी भरने नहीं देती है |
तो चलिए इस यम्मी यम्मी रेसिपी बनाना स्टार्ट करते है….

सामग्री:-

उबले हुए बड़े आलू(Boiled Potato): 4
मक्के का आटा(Corn flour): 3 बड़े चम्मच
ब्रेड बुरादा(Bread chooda): 50 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर(Chili powder): 1/2 चम्मच
नमक(Salt): स्वाद अनुशार
तेल(Oil): छानने ले लिए

आप पढ़ रहे हैं कि पोटैटो स्माइली कैसे बनाते हैं? अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते हैं #1. नाचो चिप्स के साथ पनीर का सॉस कैसे बनाये  and #2. पनीर चिल्ली कैसे बनाते है?

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले आलू को छीलकर उसे अच्छे से स्मैश कर लें |

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 1

  1. फिर उसमे मक्के का आटा (कर्ण फ्लोर), ब्रेड बुरादा, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर उसे मिला दें |(और अगर आपकी लोई अभी भी गीली दिख रही है तो उसमे थोड़ा सा मक्के का आटा और ब्रेड बुरादा और डाल दें)

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 3

READइंडियन स्टाइल हनी केक रेसिपी!! 

  1. अब इसे 2 घंटे के लिए किसी बर्तन से ढक कर छोड़ दें या उसे फ्रिज में रख दें |

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 5

  1. उसके बाद आटे की उसकी छोटी सी लोई काटकर बेल लें फिर उसे गोल वाले कटर से काट लें |

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 7

  1. फिर उसे किसी लकड़ी से या जूस पीने वाले पाइप से उसका आंख बना दें |

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 9

  1. और फिर खाना खाने वाले चम्मच से उसका मुँह बना दे |(चम्मच पे बीचों बीच चम्मच से उसे दोनों रतफ हल्का घुमा दें )

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 11

  1. और यहाँ पे हमने कुछ स्माइली को तैयार कर लिया है उसे तलने के लिए |

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 13

  1. अब गैस तेल गरम करें और उसमे स्माइली को डाल दें और उसे धीमी आंच पे भूरी होने तक पकने दें |

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 15

  1. और अब हमारी स्माइली लगभग पक कर तैयार हो गयी है |

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 17

10. अब उसे  टिश्यू पेपर पे निकाल लें, और हमारी गरमा गरम पोटैटो स्माइली तैयार हो गयी है, और अब इसे किसी प्लेट में रखकर सॉस के साथ पड़ोसे|

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 19

मुझे विश्वास है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |

Src: Habber ji.
  1. 10 मिनट में बनाये नमकीन बिस्कुट
  2. शाम के लिए बनाये पोहा चिवड़ा नमकीन रेसिपी
  3. 5 मिनट में पनीर पकोड़ा बनाये!! 
  4. नए तरीके से प्याज पकोड़ा बनाने की विधि !

पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily Recipe In Hindi? Step-By-Step With Photo Step 21

REVIEW OVERVIEW
पोटैटो स्माइली कैसे बनाते है?
potato-smily-recipeपोटैटो स्माइली कैसे बनाते है? Potato Smily, पोटैटो स्माइली, Snacks, Easy snacks पोटैटो स्माइली(Potato Smily) को बहुत लोग पसंद करते है लेकिन क्या आपको पता है कि इसे कैसे बनाते है, अगर नहीं, तो चलिए आज हम पोटैटो स्माइली बनाएंगे सबसे आसान तरीके से.... आज के ज़माने...