[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo

पान आइस क्रीम कैसे बनाते है?

पान आइस क्रीम कैसे बनाते है?

Icecream, Summer, Homemade

अगर आप पान खाने के शौक़ीन है तो ये रेसिपी आपके लिए है….

पान के शौक़ीन बहुत से लोग होते हैं |आपके घर में होंगे जिन्हे पान खाना बहुत पसंद होगा | तो इस गर्मी के दिन में मैं आपके लिए पान से जुड़ी हुई रेसिपी ले के आयी हूँ| जी हां, आज मैं आपको बताउंगी कि हम घर पे पान आइसक्रीम कैसे बना सकते है | इसे आप घर के सभी लोगो को खिला सकते है | क्योंकि इसमें मैंने कोई भी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया है | अगर आपके घर में कोई मेहमान आता है या आपके घर में छोटा मोटा पार्टी है तो उसमे भी आप ये पान आइस क्रीम बना सकते है…. तो चलिए देखते है कि पान आइसक्रीम कैसे बनाते है….

सामग्री:-

  • पान के पत्ते(Betel leaf): 5
  • दूध(Milk): 4 चम्मच
  • गुलकंद(Gulkand): 2 चम्मच
  • सौंफ(fennel seeds): 1 चम्मच
  • इलाइची पाउडर(Cardmom powder): 1/2 चम्मच
  • कंडेंस्ड मिल्क(Condunced milk): 1/2 कप(100 ग्राम)
  • फ्रेश क्रीम(Fresh cream): 250 ग्राम
  • टूटी फ्रूटी

अगर आपको कंडेंस्ड मिल्क नहीं बनाने आता है तो चिंता न करे मैंने अपने दूसरे पोस्ट में बताया है कि कंडेंस्ड मिल्क कैसे बनाते है तो आप यहाँ जाकर पढ़ सकती है या फिर आप चाहे तो यहाँ से आप खरीद सकते है [CLICK HERE]

आप पढ़ रहे है  अगर आप चाहे तोआप #1.5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!!#2.बटर स्कॉच आइसक्रीम कैसे बनाते है? बना सकती है |

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले मिक्सर ग्रैंडर में पान, गुलकंद, सौंफ, इलाइची और दूध डाल दे |

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 1

READ: मसाला मूंगफली कैसे बनाते है? How to make Masala Peanuts recipe in Hindi with Photo? 

2. फिर उसका अच्छे से पेस्ट बना ले |

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 3

3. फिर एक बड़े कटोरे में फ्रेश क्रीम को निकाल ले और उसमे कंडेन्स मिल्क डाल दे (मैं क्रीम को थोड़े देर के लिए फ्रिज में रख दी थी) |

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 5

4. उसे  ब्लैंडर से उसे मिलाये | करीब 10-15 मिनट बाद आप देखेंगे कि क्रीम गाढ़ी होने लगी है |

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 7

5. फिर उसमे पान का तैयार किया हुआ पेस्ट को डाल दे और फिर उसे 5 मिनट के लिए फिर मिलाये |

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 9

6. अब हम क्रीम को किसी कंटेनर में डाल देंगे और ऊपर से थोड़ा सा टूटी फ्रूटी डाल देंगे और फिर उसे बंद करके 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे |

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 11

7. अब उसे फ्रिज से निकाले और उसे सर्विंग प्लेट या कटोरे में निकाल ले और ऊपर से थोड़ा सा टूटी फ्रूटी से सजा दे

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 13

8. और हमारी पान आइसक्रीम बनकर बिलकुल तैयार है |

[Updated] पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Paan Ice Cream Recipe in hindi? Step By Step with Photo Step 15

सुझाव:

  • अगर आपको ज्यादा हरा नहीं पसंद है तो आप पान के पत्ते कम डाले |
  • अगर आपके पास इलेक्ट्रिक ब्लेंडर है तो उसी से क्रीम को ब्लैंड करे उससे जल्दी हो जायेगा |
  • अगर आपके पास कंडेन्स मिल्क कम है तो क्रीम में थोड़ा सा चीनी पाउडर डाल दे |
  • टूटी फ्रूटी की जगह आप ड्राई फ्रूट या कुछ और भी डाल सकते है |
Photo Credit goes to Madhura ji.

मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |

You Also May Like:-

  1. चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? 
  2. चॉकलेट आइसक्रीम कैसे बनाते है?
  3. मलाई कुल्फी कैसे बनाते है? 
  4. (Step by step) गर्मियों में बनाये ये तीन तरीके की जूस रेसिपी 
Summary
recipe image
Recipe Name
पान आइस क्रीम कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Average Rating
4.51star1star1star1star1star Based on 6 Review(s)
REVIEW OVERVIEW
पान आइस क्रीम कैसे बनाते है?
paan-icecream-recipeपान आइस क्रीम कैसे बनाते है? Icecream, Summer, Homemade अगर आप पान खाने के शौक़ीन है तो ये रेसिपी आपके लिए है.... पान के शौक़ीन बहुत से लोग होते हैं |आपके घर में होंगे जिन्हे पान खाना बहुत पसंद होगा | तो इस गर्मी के दिन में...