घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo

Homemade Chocolate Recipe In Hindi

घर में चॉकलेट कैसे बनाते है?

अब घर पे बनाये चॉकलेट!! वो भी बहुत ही आसान तरीके से |

चॉकलेट बच्चो को बहुत ही पसंद आता है और मार्किट में भी चॉकलेट इतना महंगा आने लगा है कि कम से कम अगर आप 3० रुपये का भी चॉकलेट लेते है तो इतना छोटा पैकेट देता है | ऐसे में अगर आप घर पे चॉकलेट बनाना सिख ले तो सोचिये आपका कितना सारा पैसा बच जायेगा और आप अपने मन पसंद की चॉकलेट्स भी बना सकती है | बादाम वाले चॉकलेट, काजू वाले, नारियल वाले या जो भी आपका मन करेगा | यहाँ पे मैं आज सिंपल सा चॉकलेट बनाना बताती हूँ और इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है | इसे आप १० मिनट के अंदर बना सकते है, बस इसे ठंढा होने के लिए आपको इसे थोड़ी देर फ्रिज में रखना पड़ता है, तो चलिए देखते है कि ये कैसे बनते है….

सामग्री:-

  • नारियल का तेल/कोको बटर: 3/4 कप
  • चीनी पाउडर: 1 कप
  • कोको पाउडर: 3/4 कप
  • दूध पाउडर: 1/3 कप
  • वनीला एसेन्स: 1 चम्मच

आप पढ़ रहे है घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! अगर आप चाहे तोआप #1. 5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! 2.  चोकोबार कुल्फी कैसे बनाते है? बना सकती है |

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले गैस पे कोई बड़ा सा बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख दे |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 1

2. पानी गरम होने के बाद उसके ऊपर एक बड़ा सा कटोरा रख दे और उसमे नारियल का तेल डालें |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 3

READ: पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है? Paneer Cheese Bread Roll Recipe in Hindi? Step-By-Step Photo

3. फिर उसमे चीनी को डाल दे |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 5

4. फिर उसमे कोको पाउडर और दूध पाउडर को डाल दे |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 7

5. और उसके बाद उसमे वनीला एसेन्स डाल दे |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 9

6. फिर उसे अच्छे से मिला ले |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 11

7. अच्छे से मिलने के बाद वो पूरा स्मूद और सिल्की दिखने लगेगा |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 13

8. फिर आपको जो भी डिजाइन पसंद है उसके सिलिकॉन मोल्ड में मिक्सचर भर दे |(आइस मोल्ड का इस्तेमाल करे)

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 15

9. फिर उसे हल्का हिला दे ताकि उसके अंडर से गैस निकल जाये और वो सेट जो जाये |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 17

10. फिर उसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 19

11. फिर उसे फ्रिज से निकालें और चॉकलेट को नीचे वाले भाग से हल्का दबाते हुए निकाल ले |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 21

12. फिर उसे प्लेट में निकाल ले और उसके ऊपर हल्का चीनी सा पाउडर डाल कर उसे सजा दे |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 23

13. और यहाँ पे हमारी चॉकलेट बनाकर बिलकुल तैयार है |

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 25

सुझाव:-

  • अगर आपके पास नारियल का तेल नहीं है तो आप कोको बटर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • मिक्सचर बनाने के लिए बड़ा कटोरे का इस्तेमाल करे | मिक्सचर के अंडर पानी बिलकुल भी नहीं जाना चाहिए |
  • चॉकलेट को मोल्ड से अच्छे से निकाले |

इसे आप अपने घर के छोटे मोटे पार्टियों में भी बना कर रख सकते है | जैसेबच्चो के बर्थडे ,सालगिरह…. आदि जैसे दिनों पे |

अगर आपके पास सिलिकॉन मोल्डस नहीं है तो आप यहाँ से खरीद सकते है [Amazon Price]. 

मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ  इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |

Credit goes to Hebbar ji.

You Also May Like:- 

  1. पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है? 
  2. मलाई कुल्फी कैसे बनाते है? 
  3. इंडियन स्टाइल हनी केक रेसिपी!!
  4. ठंडाई कैसे बनाते है?

घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! Homemade dark Chocolate Step-By-Step with Photo Step 27

Summary
recipe image
Recipe Name
Homemade Chocolate Recipe
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
41star1star1star1stargray Based on 8 Review(s)