मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo

जिसे हम सब बहुत पसंद करते है और इसे हम किसी भी टाइम पे खा सकते है, लेकिन ज्यादातर हम इसे स्नैक्स के टाइम पे खाते है | ये इतना चटपटा होता है की इसे देखते ही मुँह में पानी आने लगता है |

इसे ज्यादातर नॉर्थ इंडियन के लोग पसंद करते है  | इसे बहुत लोग भुनी हुई मक्का, फ्राई स्वीट कॉर्न, मसाला स्वीट कॉर्न,… आदि भी कहते है | वैसे तो हम स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल बहुत सारी चिझो में करते है जैसे:- स्वीट कॉर्न सूप, स्वीट कॉर्न का पराठा, भुट्टा, फ्राइड राइज में भी हम स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल करते है |

आज मैं आपको थोड़ी अलग तरीके से स्वीट कॉर्न फ्राई करके बताउंगी, जिसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा 5-7 मिनट लगता है |तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है….

सामग्री: –

  • मक्के के दाने(Sweet courn): 1 कप
  • मक्के का आटा/मैदा(corn flour): 2 चम्मच
  • नमक(Salt): 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर(red chilli powder): 1/4 चम्मच
  • तेल(Oil): (फ्राई करने के लिए)

सर्व करने के लिए

  • कटी हुई हरी मिर्च(Chopped onion): 2
  • धनिया पत्ता(coriander leaves): 2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर(Black paper): 1/4 चम्मच 
  • चाट मशाला(Chaat mashala): 1/4 चम्मच 
  • नींबू(Lemon): 1/2 पीस

आप पढ़ रहे है मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी आप चाहे तो #1. मसाला मूंगफली कैसे बनाते है?  #2. ग्रिल्ड पनीर टिक्का रेसिपी  बना सकते है |

मसाला स्वीट कॉर्न बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले मक्के के दाने को एक किसी कढ़ाई या किसी बरे कटोरे में डाल दे और उसमे थोड़ा सा पानी डाल कर उसे 4-5 मिनट तक उबाल ले |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 1

2. फिर उसे छान कर किसी कटोरे में रख ले |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 3

READ:- बेसन लड्डू रेसिपी!! How to make Besan Laddu Recipe in hindi? Step-By-Step Photo

3. फिर उसमे मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दे |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 5

4. और उसे अच्छे से मिला दे |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 7

5. फिर तेल गरम कर ले और उसे मध्यम आंच पे फ्राई ले |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 9

6. जब मक्का पक जाए तो आंच तेज करके उसे लाल कर ले |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 11

7. फ्राई हो जाने पे उसे टिस्सु पेपर पे निकाल ले, ताकि उसमे जो भी एक्स्ट्रा तेल है वो निकल जाए |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 13

आप चाहे तो इसे फ्री करके भी खा सकते है, पर मैंने इसे यहाँ थोड़ा ज्यादा चटपटा बनाने की कोशिश की है |

8. फिर उसमे हरी मिर्च, धनिया पत्ता, काली मिर्च, चाट मशाला और निम्बू का रास डाल दे |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 15

9. और उसे अच्छे से मिला दे |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 17

और हमारी चटपटी और क्रिस्पी फ्राई कॉर्न बनकर तैयार हो गयी |

मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी | Easy Hot Corn Recipe Step By Step with Photo Step 19

सुझाव:-

  • आप मक्के के आटा के जगह पे मैदा का भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • अगर मक्के के दाने में अच्छे से मक्के का आटा नहीं मिल रहा है, पाउडर के जैसा रह जा रहा है तो उसमे थोड़ा सा (एक चम्मच) पानी मिलकर उसे मिला दे |

मुझे विश्वास है की ये आपके बच्चो को ही नहीं बल्कि आपको भी बहुत पसंद आएगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपको कोई भी डाउट है तो आप बेझिझक कमेंट के जरिये पूछ सकते है | और आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है तो आप पूछ सकते है आउट मैं कोशिश करुँगी की उसे जल्द से जल्द अपने नए पोस्ट के जरिये बता दू |

You Also May Like:-

  1. वाइट सॉस पास्ता कैसे बनाते है? 
  2. 5 मिनट में भुट्टा पकाने का तरीका 2 नया और आसान तरीका 
  3. बासी रोटी का चटपटा स्नैक्स बनाने की विधि!
  4. बेकरी जैसा केले का चिप्स कैसे बनाते है? 
Summary
recipe image
Recipe Name
2018 की सबसे आसान मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.51star1star1star1star1star Based on 11 Review(s)
REVIEW OVERVIEW
2018 की सबसे आसान मसाला स्वीट कॉर्न रेसिपी
hot-corn-recipeजिसे हम सब बहुत पसंद करते है और इसे हम किसी भी टाइम पे खा सकते है, लेकिन ज्यादातर हम इसे स्नैक्स के टाइम पे खाते है | ये इतना चटपटा होता है की इसे देखते ही मुँह में पानी आने लगता है | इसे...