बासी रोटी का चटपटा स्नैक्स बनाने की विधि!
हमारे घर में रोटी हर रोज रात को बनती है, और सुबह में थोड़ा- बहुत बच भी जाती है | रात का खाना हमें खाने के लिए मन नहीं करता है और हम कभी खाते हैं नहीं तो कभी फेंक देते हैं | ऐसे में मैं रोटी से बनने वाली एक बहुत ही अच्छी स्नैक्स लेकर आई हूं, जो कि बच्चों को बहुत पसंद आएगी |
मैं बात कर रही हूं रोटी से बनने वाले कोन का… इसके अंदर हम सब्जियां अंडा या फिर पनीर का फ्राई तैयार करके कोन के अंदर भरते हैं और उसे फ्राई करते हैं |
यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और बच्चों को तो बहुत पसंद आता है, और यह बच्चों को ही नहीं मुझे विश्वास है कि यह आप को भी बहुत पसंद आएगा | इसे आप सुबह में या फिर शाम को चाय के साथ भी खा सकते हैं | तो चलिए देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है….
सामग्री:-
कोण के लिए…
- आटे की रोटी: 4
मैदा(All purpose flour): 2 चम्मच
पानी(water): 4-5 चम्मच
भरने के लिए…
- तेल(Oil): तलने के लिए
- कटा हुआ प्याज(Chopped onion): 1
- हरी मिर्च(Green chili): 2
- शिमला मिर्च(Cupsicum): 1/2 कटोरी
- टोमेटो कैटचप(Tomato catchup): 2 चम्मच
- पनीर(Paneer): 100 ग्राम
- धनिया पत्ता(Coriander Leaf)
- नमक(Salt): स्वाद अनुशार
- चीज़ बटर (Cheez butter): 3-4 पीस (अगर आपको पसंद है तो ही डाले)
कोण को सजाने के लिए:
- क्रीम(Creem): 50 ग्राम
- टोमेटो सॉस (Tomato sous): 50 ग्राम
- आलू भुजिया(Aloo Bhujiya): 100 ग्राम
आप पढ़ रहे है सबसे आसान तरीके से बासी रोटी का चटपटा स्नैक्स बनाने की विधि! अगर आप चाहे तोआप #1.मूंग दाल कचौरी कैसे बनाते है?2. समोसा कैसे बनाते है? बना सकती है |
आटे की रोटी का कोण बनाने की विधि:-
- सबसे पहले मैं रोटी ले ली और उसके बिच से चार भाग कर दे |
2. फिर एक छोटे कटोरे में मैदा के ले और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर उसका गाढ़ा घोल तैयार करे |
READ:- बादाम मिल्क कैसे बनाते है? Badam Milk Recipe in Hindi ||Step By Step Photo||
2. और हमारी घोल बनकर कुछ इतनी ठीक होनी चाहिए |
3. फिर रोटी के एक भाग को ले ले, और उसे (रोटी जब हम बनाते है तो वो भूलने के बाद उसमे 2 परत आ जाती है) खोकलार उसमे मैदा का लेप लगा दे और दोनों को आपस में चिपका दे |
4. रोटी का कोन बना ले और फिर अंतिम वाले भाग में थोड़ा सा मैदा का लेप लगा कर उसे चिपका दे |
5. ऐसे ही सारी कोनो को बना कर उसे थोड़ी देर के लिए पंखे के निचे रख दे ताकि वो थोड़ा सुख जाए और टालते टाइम पे खुले नहीं |
तब तक हम भरने के लिए तैयार कर लेते है…
6. उसके लिए गैस पे पैन रखे और उसमे तेल डाले | गरम हो जाने पे उसमे प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर उसको भुने |
7. फिर उसमे थोड़ा सा टोमेटो कैचउप डालकर उसे मिलाये |
8. फिर उसमे पनीर, धनिया पत्ता, नमक और चीज़ पनीर डालकर उसे अच्छे से मिलाये |
9. और फिर सारी चीझों को थोड़ी देर भुने |और फिर उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे |
10. फिर कोन में अच्छे से पनीर के मशाले को भर दे | और तेल को गरम होने के लिए रख दे |
11. फिर उस मैदे के लेप में थोड़ा सा और पानी मिलकर उसका घोल तैयार कर ले |
12. और उस घोल में रोटी के कोन को मुँह के तरफ से डूबा कर तेल में डाल दे, और उसे भूरा होने तक फ्राई करे |
13. फ्राई होने के बाद उसे किसी टिस्सु पेपर पे निकाल ले, और ऐसे ही सारे कोन को बना ले |
14. फिर उसके मुँह के तरफ से सॉस में डूबा दे |
15. और फिर उसके उपे थोड़ा सा आलू भुजिया चिपका दे |
और हमारी कोन बनकर तैयार हो गई |इसे गरमा गरम खाये और घर के लोगो को भी खिलाये |
सुझाव:-
- अगर आपको कोन छोटा लग रहा है तो आप रोटी को दो भाग ही करे |
- मैदे का लपे ज्यादा पतला नहीं बनाये |
- कोन बनाने के लिए रोटी के एक कोण के तरफ से पकड़े और उसे
- दूसरे कोण तक गोल घुमाये | और फिर लास्ट में थोड़ा सा मैदे का
- लेप लगा कर छिपा दे ताकि वो तेल में जाकर खुले नहीं |
- आप कोन में अपने पसंद की सब्जी बना कर भर सकते है |
- भरने वाले मशाले थोड़े गीले होंगे लेकिन वो ठंढा होने के बाद थोड़ा टाइट को जायेगा |
- तलने समय तेल गरम होना चाहिए और आंच मध्यम होना चाहिए |
तो ये थी हमारी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास तो इस रेसिपी से जुड़ी कोई डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
Photo Credit goes to Hemanshi Ji.
You also may Like:-
- दही भल्ला कैसे बनाते है?
- नाचो चिप्स के साथ पनीर का सॉस कैसे बनाये?
- झटपट बनाये मोमोज़ के लिए चटनी!
- धनिये की चटनी कैसे बनाते है?





