आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo

Bowl of crisps

आलू के चिप्स बनाने की विधि?

हम आलू के चिप्स को बिना सुखाये कैसे दो घंटे के अंदर बना सकते है और वो भी सूखे आलू के चिप्स के जैसा!!

आलू का चिप्स किसे पसंद नहीं होता है बच्चे हो या बूढ़े या फिर हो आप | सारे लोगो को ये बहुत ही पसंद है | चिप्स खाने का तो कोई टाइम ही नहीं होता है, चाय के साथ, स्नैक्स में, मूवी देखते समय….. आदि | अगर आपका पेट भरा भी होता है तो इसे आप मन नहीं कर पाते है | आप भी सोच रहे होंगे की खाना कौन सो बड़ी बात है; लेकिन अगर आप अपने हाथ का बना हुआ चिप्स खाये तो वो बड़ी बात हो जाती है |

वैसे तो हम आलू से कितनी सारी चिझे बनाते है… आलू की सब्जी, आलू फ्राई,आलू भुजिया, फ्रेंच फ्राई, चिप्स… आदि | तो आज हम चिप्स को ही बनाए वाले है | आलू के चिप्स भी बनाने के कितने तरीके होते है |
इसे हम पहले काटकर धुप में सूखने के बाद भी तलते है तो चिप्स बहुत अच्छी बनती है और बिना सुखाये भी बना सकते है | तो इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाली हु की आलू के चिप्स को बिना धुप में सुखाये कैसे बना सकते है और वो भी क्रिस्पी |
इसे बनाना बहुत ही आसान है, तो चलिए शुरू करते है इसे बनाना:-

सामग्री:-

  • आलू: 4 (बड़े साइज के)
  • फिटकरी: छोटे चने के जितना (बारीक़ कर ले)
  • नमक:3 चुटकी
  • काली मिर्च:2 चुटकी
  • लाल मिर्च: 2 चुटकी

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 1

आप पढ़ रहे है आलू के चिप्स कैसे बनाते है?अगर आप चाहे तोआप #1.वेज कटलेट कैसे बनाते है?  #2. छोले भठूरे बनाने की विधि !! #3 समोसा कैसे बनाते है?  बना सकती है |

बनाने की विधि:-

1. सबसे पहले आलू को धो कर छील ले और एक कटड़े में थोड़ा सा पानी ले और उसमे फिटकरी के पाउडर को डालकर मिला दे फिर चिप्स कटर से आलू को काट ले |और उसे 15 मिनट के लिए ढककर उसे छोड़ दे |(पानी इतना हो की कटे हुए आलू पानी के अंदर ही रहे)

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 3

2. फिर आलू को अच्छे से धो कर किसी दूसरे कटोरे में पानी ले ले और आलू को छान कर दूसरे कटोरे में डाल ले |

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 5

3. और अब आलू को किसी सूती कपडे या टावल पे छानकर उसे पानी पोछ दे और आधे घंटे के लिए पंखे के हवा में छोड़ दे |

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 7

4.   फिर चिप्स को इक्कठा कर ले और सैग पे तेल गरम कर ले | फिर उसे मध्यम आंच पे धीरे-धीरे पकने दे |

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 9

5. करीब-करीब 7-8 मिनट तक पकने के बाद आपकी चिप्स रेडी हो जाएगी | (इसे तेज आंच पे नहीं पकाये नहीं तो चिप्स तो लाल और पके हुए दिखेंगे लेकिन चिप्स कुरकुरे नहीं बनेंगे )

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 11

6. फिर चिप्स में थोड़ा सा नमकऔर काली मिर्च डालकर मिला ले |

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 13

7. और यहाँ पे हमारी चिप्स बनकर बिलकुल तैयार है |

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 15

यहाँ पे हमारी गरम गरम चिप्स तैयार है | इसे आप चाहे तो चिप्स को ठंडा करके एयर कंटेनर भी भरकर रख सकते है | ऐसे करके आप 2 हप्तो तक खा सकते है |

मुझे विस्वास है आपको ये गरमा-गरम आलू के चिप्स बहुत पसंद आये होंगे | अगर इस रेसिपी से लेकर आपके आप कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |या इसके अलावा अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहे जो की मैंने अभी तक नहीं बताये है तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

You May Like also:-

  1. बॉम्बे चीज़ सैंडविच कैसे बनाये?
  2. चिकन मोमोज कैसे बनाते है? 
  3. चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? 

src-Nisha Ji.

आलू के चिप्स कैसे बनाते है? How to Make aloo chips in Hindi? Step-By-Step Photo Step 17

Summary
recipe image
Recipe Name
आलू के चिप्स कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
41star1star1star1stargray Based on 25 Review(s)