होटल जैसी तंदूरी सोया चाप कैसे बनाये?
सोया चाप इंडिया की मशहूर रेसिपियों में से एक है | इसे आप घर पे बिना ओवन के अच्छे से बना सकते है | इसे बनाने में थोड़ा सा टाइम लगता है लेकिन उसके स्वाद के आगे वो कुछ भी नहीं है |
अगर आप चिकन नहीं खाते है तो आपको ये चाप बहुत ज्यादा पसंद आएगी | इसे बनाने में हमें 40-45 मिनट लगता है |तो चलिए देखते है की सोया चाप कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझोन की जरुरत होगी |
सोया चाप बनाने की सामग्री:-
घोल बनाने के लिए:-
- सोया चाप(Soya chaap):- 8-10
- दही(Curd) – 50 ग्राम
- जीरा पाउडर(Jeera powder) – 1/2 चम्मच
- चाट मसाला(Chaat masala) – 1/2 चम्मच
- कस्तूरी मेथी(kasuri methi) – 1 चम्मच
- गरम मसाला(Garam masala) – 1/2 चम्मच
- पुदीना पाउडर(mint powder) – 1 चम्मच
- कालीमिर्च पाउडर(black paper powder) – 1/2 पाउडर
- काला नमक(Black salt) – 1/2 चम्मच
- नमक(Salt) – 1/2 चम्मच (स्वाद अनुसार)
- क्रीम(Cream) – 2 चम्मच
- बटर(Butter) – 2 चम्मच
- लाल रंग(Red color) – ऑप्शनल
चाप के लिए:-
- प्याज(Sliced Onion) – 1
- धनिया पत्ता(Chopped Coriander leaf)
- निम्बू रस(Lemon juice) – 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च(Green chili) – 1
- लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1/2 चम्मच
- चाट मसाला(Chaat masala) – 1/2 चम्मच
- गरम मसाला(Garam masala) – 1/2 चम्मच
- मेल्टेड बटर(Melted butter) – 3-4 चम्मच
- क्रीम(Cream) – 1 चम्मच
रेसिपी:-
- सबसे पहले एक बारे से कटोरे में दही को ले ले और उसमे जीरा पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी, गरम मसाला, पुदीना पाउडर, काली मिर्च पाउडर, बटर, काला नमक और नमक डाल दे और उसे मिलाये |

2. फिर उसमे बटर और थोड़ा सा फ़ूड कलर डाल दे | फ़ूड कलर ऑप्शनल है तो आप नहीं भी डाल सकते है |

3. अभी सोया चाप को निकाल ले और उसे अच्छे से धो ले |

4. फिर उसे दो भागो में काट ले |

5. फिर उसे बैटर में डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले |

For more recipe:- [CLICK HERE]
6. फिर उसे किसी लोहे के रॉड में डाल दे |

7. फिर उसे गैस में मध्यम आंच पे पका ले |

8. फिर उसमे चारो तरफ से बटर को लगा ले |

9. और फिर से उसे चारो तरफ से पका ले |(बटर लगाने के बाद चाट अच्छे से पक जाती है)

10. फिर उसे छोटे छोटे पीस में काट ले |

11. फिर उसमे प्याज, धनिया पत्ता और निम्बू रस डाल दे और उसे मिलाये |

12. फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और क्रीम को डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले |

13. फिर उसमे बटर को डाल दे |

14. फिर उन साडी चिझोन को अच्छे से मिला ले |

15. फिर उसे किसी प्लेट में थोड़े प्याज और चटनी के साथ सर्व करे |

महत्वपूर्ण सुझाव:-
- आप चाहे तो लकड़ी वाले में भी पका सकते है लेकिन गैस पे पकने पे लकड़ी जलने का डर रहता है इसलिए चाप अच्छे से नहीं पकती है |
- चाप को एक बार पकने के बाद एक बार और घी/बटर लगा कर पकाने से वो बहार उसे और भी अच्छी देखने लगती है |
- चाप को तेज आंच पे नहीं पकाये |
- चाप में आप चाहे तो उसमे म्योनीज भी मिला सकते है |
तो कैसी लगी हमारी सोया चाप रेसिपी? मुझे विश्वास है की आपको ये बहुत पसंद आयी होगी | तो इसे घर पर जरूर बना कर तरय करे और इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!
You Must read These:-
- 5 मिनट में पनीर पकोड़ा बनाये!!
- नए तरीके से प्याज पकोड़ा बनाने की विधि !!
- रेस्टुरेंट जैसे मलाई टिक्का कैसे बनाये?
- घर पर चिकन टिक्का मशाला कैसे बनाये?





Based on 6 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
