घर पे दम आलू कैसे बनाये?
जैसा की हम सब जानते है की आलू सब्जियों का राजा होता है | और इससे हमें ढेर सारे तरह की सब्जिया बना सकते है, जैसे आलू की सब्जी, आलू फ्राई, आलू भुजिया, दम आलू, आलू पकोड़ी आदि | तो इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाली हु की दम आलू कैसे बनाया जाता है ||Dum Aloo recipe|| ये इंडिया के लगभग सभी जगहों में प्रसिद्ध है | इसे आप पार्टियों और फंक्शन में भी बना सकते है | इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है और ये बनकर तैयार हो जाती है | तो चलिए देखते है की दम आलू कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत है….
सामग्री:-
- छोटे आलू (Small potatoes)- 8-10
- प्याज(Chopped onion)- 2
- अदरक(Ginger): एक इंच
- लहसून (Garlik)- 4-6
- तेल(Oil): 50 ग्राम
- साबुत गरम मशाला(Garam masala): (लॉन्ग,इलाइची,तेजपत्ता,दालचीनी)
- जीरा(cumin)- 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर(coriander powder)- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर(Turmeric powder)- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder)- 1 चम्मच
- हरी मिर्च(Green Chili)- 2
- टोमेटो प्यूरी (Tomato Puree)- 4 चम्मच
- दही(curd)- 3 चम्मच
- नमक(Salt)- स्वाद अनुशार
- कस्तूरी मेथी(Kasuri methi)- 1 चम्मच
- धनिया पत्ता(Coriander leaf)
Note:-हमने आलू को उबाल कर छील लिया है |
दम आलू बनाने का विधि:-
- सबसे पहले गैस पे कढ़ाई रखे और उमे तेल डालें |

2. फिर उसमें जीरा, दालचीनी, लॉन्ग, इलाइची और तेजपत्ता को डाल दे और उसे थोड़ी देर भून ले |

READ:- हैदराबादी चिकन दम बिरयानी रेसिपी! How to make Hyderabadi Chicken Dum Biryani in hindi with Photo?
3. फिर उसमें प्याज को डाल दे और थोड़ी देर पकाएं |

4. उसके बाद उसमें अदरक और लहसुन के टुकड़े को डाल दें और उसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं | और फिर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें |

5. अब आलू को ले ले और उसमें थोड़ा सा हल्दी और मिर्च पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिला ले|

6. फिर कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर आलू को अच्छे से फ्राई कर लें |

7. फिर उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें और भुने हुए प्याज का पेस्ट डालकर उसे थोड़ी देर पकाये |

8. फिर उसमें बचा हुआ हल्दी और मिर्च पाउडर डाल दे, और इसमें स्वादानुसार नमक और हरी मिर्च डालकर उसे मिलाएं |

9. अब उसमें टोमेटो प्यूरी को डाल दें और उसे थोड़ी देर तक पकाए |

10. फिर उसने दही डालकर से अच्छे से मिलाएं

11. अब उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसका ग्रेवी तैयार करें |

12. फिर उसमें भुने हुए आलू को डाल दे और उसे 4 से 5 मिनट तक पकाए |

13. फिर उसने कस्तूरी मेथी और धनिया पत्ता डाल दे और गैस को बंद कर दें |

हमारी दम आलू बनकर तैयार है उसे सर्विंग बाउल में निकाल कर सर्व कर सकते हैं |

इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे आप घर पर कभी भी बना सकते हैं दम आलू हो आप रोटी, पुड़ी, चावल आदि के साथ खा सकते हैं |
सुझाव:-
- आलू को ज्यादा बॉईल न करे |
- दम आलू बनाने के लिए छोले आलू का इस्तेमाल करे |
- भुने हुए प्याज को ठंढा होने के बाद ही मिक्सर में पीसे नहीं तो मिक्सर गैस बना कर फट सकती है |
तो कैसी लगी हमारी आज की नई दम आलू रेसिपी मुझे विश्वास है बहुत पसंद आई होगी | अगर इस रेसिपी में आपको कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम कोशिश करेंगे कि आप पर डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर सकूं |
You may like these:-
- पनीर बटर मसाला बनाने की आसान विधि_
- मटर मशरूम सब्जी बनाने कि नई दूसरी विधि!
- आलू फ्राई बनाने की दूसरी आसान विधि!





Based on 5 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
