मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है?
बरसात का दिन आ गया है और हम इन दिनों में ज्यादा तली हुई और गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं | जैसे चाय-कॉफी पकौड़ी आदि |
तो आज मैं आपके लिए बहुत ही एक आसान रेसिपी लेकर आई हूँ जिससे आप 5 मिनट में बना सकते हैं | आज मैं आपको मिक्स्ड आमलेट बनाने की विधि बताने वाली हूं | इसका टेस्ट बाकी आमलेट से बिल्कुल अलग है और पौष्टिक भी है क्योंकि हमने इसमें हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया है | इसे आप कभी भी खा सकते हैं ब्रेकफास्ट टाइम पर लंच टाइम पर या फिर स्नैक्स टाइम पर, और अगर आप चाहे तो अपने बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं | तो चलिए देखते हैं कि 5 मिनट में हम इसे कैसे बना सकते हैं इसे बनाने के लिए हमें ज्यादा कुछ चीजों की जरूरत भी नहीं है | तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना, इसे बनाने के लिए हमें चाहिए….
सामग्री:-
- अंडा(Egg): 2
- काली मिर्च(Black paper powder): 1/4 चम्मच
- कटी हुई प्याज(Onion): 1
- कटी हुई गाजर(Carrot): 1
- कटी हुई हरी मिर्च(chili): 2
- धनिया पत्ता(Coriander Leaf)
- नमक: 1/4 चम्मच (स्वादानुसार )
आप पढ़ रहे है मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? अगर आप चाहे तोआप #1. अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये? #2 नाचो चिप्स के साथ पनीर का सॉस कैसे बनाये? बना सकती है |
मिक्स्ड आमलेट बनाने की विधि:-
- सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले और उसमें अंडे को तोड़ कर डाल ले | फिर उसमें काली मिर्च पाउडर डालें |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 2 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 1](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-1-300x196.png)
2. फिर सारी सब्जियों (प्याज, गाजर और मिर्च) को और नमक डालकर उसे किसी चम्मच से अच्छे से मिला दे |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 4 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 3](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-2-300x195.png)
READ:- कॉफ़ी कैसे बनाते है? How to make coffee? Step By Step
3. गैस पैन या तवा रखें और उस पर थोड़ा सा तेल डाल दें |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 6 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 5](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-3-300x178.png)
4. फिर उस पर धनिया का कुछ पत्ते उस पर डाल दें |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 8 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 7](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-4-300x179.png)
5. फिर अंडे के घोल को उस पर डाल दें |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 10 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 9](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-5-300x186.png)
6. और ऊपर से थोड़ा सा धनिया का पत्ता डाल दे और उसे 1 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 12 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 11](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-6-300x185.png)
7. फिर उसे पलट दे और कुछ देर तक पकने दें | अगर आपको पलटने में दिक्कत हो रही है तो उसे बीच से काटकर 2 भाग कर दे |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 14 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 13](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-7-300x177.png)
और हमारी सब्जियों से भरपूर मिक्स्ड आमलेट बनकर तैयार है इसे गरमा गरम खाए और अपने घर के बाकी लोगों को भी खिलाएं |
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 16 [Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette|| Step 15](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-300x179.png)
सुझाव:-
- आप चाहे तो धनिया के पत्ते को उन सब्जियों के साथ भी डाल कर मिला सकते हैं |
- अगर आपको अंडे को मिलाने में टाइम लग रहा है तो कांटे वाले चम्मच से मिलाएं उससे जल्दी हो जाता है |
- गैस का आज मध्यम रखें |
तो यह थी हमारी आज की रेसिपी मुझे विश्वास है कि आप को यह बहुत पसंद आई होगी | अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते हैं, मैं कोशिश करूंगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द ख़त्म कर दूं | या अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और मैं कोशिश करूंगी कि उसे जल्द से जल्द अपने अगले पोस्ट के जरिए आपको बता दूं |
You Also May Like:-
- वेज कटलेट कैसे बनाते है?
- झटपट बनाये मोमोज़ के लिए चटनी!
- टोमेटो कैटचप कैसे बनाते है?
- वाइट सॉस पास्ता कैसे बनाते है?





Based on 14 Review(s)