छोले भटूरे कैसे बनाते है?
इसे इंडिया के लोगो के साथ-साथ विदेशी लोगो को भी बहुत पसंद आता है | छोले की पहचान उसके मशालों और भटूरे से होती है | छोले भटूरे एक बहुत ही स्पाइसी,टेस्टी और हैवी डिश है |ये दिल्ली में भी बहुत पसंद किया जाता है और छोले भटूरे को मेरे घरवाले को भी बहुत पसंद आता है, छोले भटूरे बनाने के भी बहुत से तरीके होते है…
तो अब मैं उसको खाने से तो नहीं रोक सकती लेकिन आपके थोड़े पैसे को जरूर बचा सकती हु | अब आप सोच रहे होने की कैसे ? तो ऐसे की अगर मैं आपको छोले भटूरे को मार्केट के जैसा घर पे बनाना बता दू तो सोचिये की कितना सारा छोले भटूरे आप उतना पैसे में बना सकते है |
छोले भटूरे को बनाना बहुत हो आसान होता है आसान होता है तो चलिए हम छोले भटूरे को बनाना स्टार्ट करते है…
सामग्री:-
छोले के लिए:
- काबुली चना(Kabuli chana): 250 ग्राम
- प्याज(Onion): 3
- टमाटर(Tomato): 5
- अदरक(Ginger): 1 इंच
- लहसुन(Garlic): 12-13 पीस
- खरा गरम मशाला (Garam mashala)
- मिर्च पाउडर(Mirch powder): 2 चम्मच
- धनिया पाउडर (Coraindar powder): 2 चम्मच
- जीरा पाउडर(Comin powder): 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर(Turaric powder): 1 चम्मच
- छोले मशाला(Chole mashala): 1 चम्मच
- गरम मशाला(Garam mashala powder): 1 चम्मच
- धनिया पत्ता (Corainder Leaf)
- तेल (Oil): 50 ग्राम
भटूरे के लिए:
- आलू(Boiled Potato): 2 (उबले हुए)
- मैदा(All purpose flour): 250 ग्राम
- सूजी(Semolina): ग्राम
- दही(Curd): 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा(Beking soda): चम्मच
- गरम पानी(Hot water) 150 ग्राम
- नमक(Salt):स्वाद अनुशार
- तेल(Oil): तलने के लिए
आप पढ़ रहे है छोले भटूरे बनाने की विधि अगर आप चाहे तोआप #1.वेज कटलेट कैसे बनाते है? #2. ड्राई मिनी समोसा कैसे बनाते है? #3. आलू के चिप्स कैसे बनाते है? बना सकती है |
बनाने की विधि:-
छोले-
- सबसे पहले अदरक, लहसुन और प्याज को मिक्सी जार में पीस ले |(यहाँ पे मैंने प्याज और टमाटर को पहले ही मोठे मोठे काट लिए है)

2. यहाँ पे हमारी पेस्ट बनाकर तैयार है और अब हम इसे किसी कटोरे में निकाल लेंगे और टमाटर को भी हम अच्छे से पीस लेंगे |

READ: आम की आइसक्रीम कैसे बनाते है ? Mango Ice Cream Recipe in Hind with Photo? [Stwp By Step]
3. यहाँ पे हमारी दोनों पेस्ट तैयार है |(अगर आप चाहे तो टमाटर के पेस्ट के बदले टोमेटो प्यूरी भी डाल सकते है)

4. अब गैस पे कुकर रखे और उसमे तेल डाले |तेल गरम होने के बाद उसमे खरा गरम मशाला को डाल दे और जीरा डालकर उसे थोड़ी देर भुने |(छोले को बनाने के लिए हम थोड़े ज्यादा ही तेल का इस्तेमाल करेंगे )

5. फिर हम गैस को एकदम कम कर देंगे और उसमे थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डाल देंगे |

6. फिर हम इसमें प्याज के प्यूरी (पेस्ट) को डाल देंगे और इसे2 मिनट के लिए भूनेंगे |

7. इसमें हम फिर से टमाटर का प्यूरी डालेंगे और कुकर को ढककर फिर से 2 मिनट तक पकाना है |(बिच बिच में मशाले को चलते रहना है)

8. अब आप देखेंगे की मशाला पक गया है तो अब उसमे चने को डाल देंगे और उसे मिलाकर कुकर को फिर से ढककर पकाये | (याद रहे हमें सिटी नहीं लगनी है अभी, बस ऊपर से ढक्कन रख देना है)

9. फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और गरम मशाला डालकर कुछ देर तक भुने |

10. अब उसमे आधा लीटर पानी डाल दे और उसका ढक्कन लगा दे और उसे धीमी आंच पे 4-5 सिटी लगने तक पकने दे |(यहाँ पे मैंने छानने को नहीं उबला है, आप चाहे तो पहले चने को उबाल कर भी छोले बना सकते है)

11. यहाँ हम चेक कर लेते है और हमारी चना पक गयी है |

12.अब हम इसमें चाट मशाले और धनिया का पत्ता डालकर गैस को बंद कर देंगे |

13. अब छोले को हल्का धनिया पत्ता, निम्बू और थोड़े से प्याज के स्लाइस से सजा देते है |

और चलिए अब हम भटूरे भी बना लेते है….
भटूरे बनाने की विधि:
- सबसे पहले उबले हुए आलू की हम कद्दूकस लेंगे |(ताकि आलू अच्छे से आटे में मिल जाये)

2. फिर एक बारे कटोरे में मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा,दही, नमक और थोड़ा सा तेल डाले और उसे मिलाये |

3. फिर उसमे कद्दूकस किये हुए आलू को उसमे डाल दे और फिर उसमे थोड़ा-थोड़ा गरम पानी डालकर उसको शान ले |और उसे पराठे के आते के जैसा शान ले |(एक साथ सारा पानी न डाले)

4. फिर हाथ पे थोड़ा सा तेल लगाकर उसको 2 मिनट तक मिलाये |

5. फिर उसे 10 मिनट के लिए किसी भीगे हुए कपडे से ढक कर छोड़ दे |

6. I. उसके बाद एक बाद फिर से हाथ पे तेल ले और आटे को एक बार फिर से मिला ले और उसका लोई काट ले ||

7. I. फिर लोई में थोड़ा सा तेल लगा ले और बेलन पे भी थोड़ा सा तेल लगा लेंगे और फिर लोई को बेलेंगे |

6. II. या फिर आप तेल के जगह पे सूखे हुए आटे का भी इस्तेमाल कर सकते है |

7. II.और मैंने यहाँ पे मैंने सूखे हुए आटे से भी बना लिया है|(अगर आप तेल से बनाये तो चकले को घुमाना है और आटे से बनाये तो पूरी को घुमाना है)

8. यहाँ पे मैंने भटूरे को लम्बा आकर दे देंगे | आप जैसा चाहे बड़ा, छोटा पतला , या जैसा आपको पसंद हो |

9. फिर गैस पे तेल गरम करे और थोड़ा सा आटे को डालकर देखे की तेल गरम हुआ है या नहीं | (अगर तेल गरम हो गया होगा तो आटा तुरंत ऊपर आ जायेगा)

10. फिर हम बेले हुए पूरी को एक तरफ से डाल देंगे |

11. और उसे छलनी से हल्का-हल्का दबाये और आप देखेंगे की भटूरे अपने आप फूल जायेगा |

12. फिर इसे पलट दे | और दोनों तरफ से लाल हो जाने पे उसे हल्का कढ़ाई के किनारे पे रोककर फिर उसे किसी टिस्सु पेपर पे निकल दे |

13. ऐसे ही बुरे भटूरे को बना ले, और यहाँ पे मैंने पुरे भठूरे को बना लिए है

14. और उसे गरमा-गरम प्लेट में निकले और उसे प्याज और नींबू को सर्व करे |

सुझाव:-
1. भटूरे को आप तभी बनाये जब आपको खाना हो नहीं तो ठंडा हो जाने पे ये बिलकुल अच्छा नहीं लगता है |
2. आप काबुली चना के जगह पे छोटी वाली चने का भी बना सकते है |
मुझे विस्वास है आपको ये गरमा-गरम छोले भटूरे बहुत पसंद आये होंगे | अगर इस रेसिपी से लेकर आपके आप कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |या इसके अलावा अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहे जो की मैंने अभी तक नहीं बताये है तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं कोशिस करुँगी की उसे रेसिपी को अपने अगले पोस्ट में पब्लिश कर दूँ |
Photo credit- Kabita ji and Nisha Ji.
You May Like Also:-
- चिकन मोमोज कैसे बनाते है?
- पाव भाजी कैसे बनाते है?
- वेज कटलेट कैसे बनाते है?
- चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है?





Based on 13 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
