चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo]

चिकन लॉलीपॉप रेस्टुरेंट के जैसा घर पे कैसे बनाये??

दोस्तों, आपने तो चिकेन लॉलीपॉप बहुत बार खाया होगा लेकिन रेस्टुरेंट और होटल में ही, घर पे कभी नहीं | क्योंकि घर पे आप चिकेन फ्राई या ग्रैवी चिकन से आगे आप सोचते ही नहीं बनाने के लिए | आप सोचते है की इसे बनाना बहुत ही मुश्किल है| लेकिन नहीं, इसे आप 15-20 मिनट के अंदर घर पे बना सकते हो और वो जो रेस्टुरेंट में इतना सारा पैसा दे के आ जाते है उस पैसे को भी बचा सकते है | आज मैं आपको बहुत ही आसान तरीके से बताने वाली हु की चिकेन लॉलीपॉप कैसे बनाते है वो भी रेस्टुरेंट के जैसा!!घर में कोई पार्टी करनी हो तो भी आप इस डिश को खाने में जोड़ सकते है, ये आपकी पार्टी को चार चाँद लगा देगी |😍😍

तो चलिए चिकन लॉलीपॉप को बनाना हम स्टार्ट करते है….💁💁💁

सामग्री:-

  • लॉलीपॉप चिकन पीस(Chicken Leg pis): 1 KG
  • मैदा(All porpuse flour): 100 ग्राम
  • कर्ण फ्लोर(Corn flour): 3 चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlik pest): 3 चम्मच
  • मिर्च पाउडर(Red Chili powder):2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर(Black paper): आधा चम्मच
  • अदरक(Choped Ginger):आधा इंच (बारीक़)
  • लहसुन(Choped garlic): 12-15(बारीक़)
  • स्प्रिंग अनियन(Spring Onion): आधा कप
  • टोमेटो सॉस(Tomato sous): 3 चम्मच
  • सोया सॉस(Soya sous): 1 चम्मच
  • ग्रीन चिल्ली सॉस(Green chili sous): 2 चम्मच
  • नमक(Salt): स्वाद के अनुशार
  • तेल(Oil)

आप पढ़ रहे है चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है?  अगर आप चाहे तोआप #1. चिकन करी कैसे बनाते है?  #2.बटर चिकन कैसे बनाते है?  बना सकती है |

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 1

चिकन लॉलीपॉप बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो ले और उसमे सारे मसाले (मिर्च, धनिया पाउडर,धनिया पाउडर, और अदरख लहसुन पेस्ट डालकर मिला ले |

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 3

READ:खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू कैसे बनाते है?

2. और इसे हमने मिक्स कर लिया है अब इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे या उसे ढककर उस छोड़ दे |

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 5

3. और तब तक हम किसी और कटड़े में मैदा कॉर्नफ्लोर, मिर्च पाउडर और हल्का सा नमक डालकर उसे अच्छे से पेस्ट बना ले |(सारा मिर्च पाउडर एक साथ नहीं डाले हमें बाद में भी इसे डालना है)

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 7

4. और यहाँ पे हमारी चिकेन और धोल दोनों तैयार है

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 9

5. फिर चिकेन को उस धोल में डुबो कर निकाले और उसे तेल में फ्राई कर ले |

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 11

6. चारो तरफ से फ्राई हो जाये तो उसे तिसु पेपर पे निकल ले |(इसे आप फ्राई करके भी खा सकते है)

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 13

7. फिर से गैस पे पत्र रखे और उसमे थोड़ा सा तेल डाले, तेल गरम होने पे उसमे अदरक और लहसुन का बारीक़ डालकर थोड़ी देर भुने | फिर उसमे टोमेटो सॉस,सोया सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस, हल्का मिर्ची पाउडर और नमक डालकर उसे अच्छे से मिलकर उसे भुने |

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 15

8. फिर उसमे फ्राई किये हुए चिकन को डाल कर उसे अच्छे से मिला दे |

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 17

9. अब उसमे हरे प्याज को डाल दे और गैस बंद कर दे |

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 19

10. अब हम इसे प्लेट में प्याज और निम्बू के साथ इसे सजा देंगे |और चिकन लॉलीपॉप बनकर बिलकुल तैयार है|😋😋😋😉😉

चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते है? How to make Chicken Lollipop Step-By-Step in Hindi? [With Photo] Step 21

सुझाव:

  • अंडा डालने से चिकन लॉलीपॉप का स्वाद और भी बढ़ जाता है |
  • तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए |
  • तलते समय गैस का फ्लेम मध्यम रखे |

मुझे विस्वास है की ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आयी होगी, अगर अभी भी आपके पास इस रेसिपी को लेकर कोई डाउट है तो आप बेझिझक हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मुझे बहुत ख़ुशी होगी आपके डाउट को खत्म करने में | या अगर आप भी इससे अच्छा चिकन लॉलीपॉप बनाना जानती है तो हमारे साथ शेयर करे और हमलोग उसे पब्लिश करना पसंद करेंगे |

Photo Credit goes to Kabita ji.

You May Like Also:

  1. सोया चंक्स पुलाओ कैसे बनाते है?
  2. आटे की रोटी कैसे बनाते है?
  3. टमाटर की चटनी कैसे बनाते है?
  4. वेज कटलेट कैसे बनाते है?
REVIEW OVERVIEW
Chicken 65 recipe
how-to-make-chicken-lollipop-step-by-stepचिकन लॉलीपॉप रेस्टुरेंट के जैसा घर पे कैसे बनाये?? दोस्तों, आपने तो चिकेन लॉलीपॉप बहुत बार खाया होगा लेकिन रेस्टुरेंट और होटल में ही, घर पे कभी नहीं | क्योंकि घर पे आप चिकेन फ्राई या ग्रैवी चिकन से आगे आप सोचते ही नहीं बनाने...