3 सबसे आसान रोटी, फुल्का और चपाती बनाने की विधि!!
गेहूं के आटे से भी कितनी तरह की रेसिपी बनायीं जाती है जैसे पूरी,रोटी, चपाती, फुल्का, तंदूरी रोटी,पराठा आदि | ऐसे तो इन सब को बनाने का लगभग एक ही तरीका होता है लेकिन उसमे थोड़ा सा बनाने की विधि को बदल देने से उसका टेस्ट बदल जाता है |और वो किसी और नाम से कहलाने लगता है | जैसे आज मैं आपको आटे से बनाने वाली तीन रेसिपी ले के आयी हु इसे बनाना लगभग शेम है लेकिन लास्ट में थोड़ा सा बनाने की विधि बदल देने से वो अलग हो जाता है | तो आज मैं आपके लिए के आयी हु रोटी, फुल्का, और चपाती बनाने की विधि, और अगर आप डाइट पे है तो इसे आपको जरूर बना कर तरय करना चाहिए | इसे आप बच्चो पे के नास्ते या लंच बॉक्स में भी दे सकते है | इसे बनाने के लिए हमें सिर्फ तीन चिझे चाहिए….
सामग्री :-
- आटा(white flour): 2 कप
- घी या तेल(Oil): 50 ग्राम
- पानी(Water): 1 ग्लास
आप पढ़ रहे है रोटी कैसे बनाएं आसान तरके में |अगर आप चाहे तो ये भी बना सकते है: #1.मूंग दाल कचौरी कैसे बनाते है? #2.सोया चंक्स पुलाव कैसे बनाते है? बना सकते है |
बनाने की विधि :-
- सबसे पहले एक कटोरे में आटे को ले ले और उसमे 4-5 चम्मच तल डालकर मिला दे |

2. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे मिलाये |

3. धीरे धीरे पूरा सूखा आटा खत्म हो जायेगा तो उसे अब आटे को हम हाथ के पिछले वाले भाग से गुथेंगे |

4. थोड़ा थोड़ा पानी देकर उसे 5-7 मिनट तक गुथे |

5. उसके बाद आप देखेंगे की हमरी आटा सॉफ्ट हो गयी है | अब उसे किसी सूती कपड़े से 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए |

6. 10 मिनट बाद उसे निकाले और आटे को एक बार और 20-30 सेकंड के लिए मिला ले |

7. अब आटे का छोटा सा लोई बना ले और सूखे आटे में लपेट ले |

8. फिर उसे हाथ के सहारे उसे दबाकर पूरी जैसा बना ले | (ऐसा करने से आपको रोटी बनाने में आसानी होती है)

9. फिर उसमे थोड़ा सा सूखा आटा कागा दे और उसे हल्के हाथो से बेल ले |

10. और हमने यहाँ पे एक रोटी बेलकर तैयार कर लिए है |

I. 11. अब गैस पे तवा या पैन रखे और गरम होने के बाद उसपे रोटी को डाले |

12. 4-5 सेकंड के बाद उसे पलट दे |

13. 30-40 सेकंड के बाद उसे सूती कपड़े से चारो तरफ दबाये ताकि रोटी हरो तरफ पाक जाए |

14. फिर रोटी को पलट दे और फिर उसी कपड़े से चारो तरफ हल्के हाथो से चोरो तरफ दबाये |

15. और हमारी रोटी कितनी अच्छी फूल कर तैयार हो गयी है, अब उसे किसी प्लेट में निकल ले |

अब चलिए देख लेते है की फुल्का कैसे बनाया जाता है…
II. 1. उसके लिए फिर से एक रोटी को बेलकर तवा पे डाले |

2. फिर उसे 4-5 सेकंड बाद उसे पलट दे और उसे 30-40 सेकंड के लिए पकने दे |फिर उसे एक बार धुंआ दे ताकि चारो तरफ रोटी अच्छे से पक जाए |(इस बार हम रोटी को कपड़े से नहीं दबाएंगे)

3. और हमारी रोटी की दूसरी परत भी अच्छे से पक गयी है |

4. फिर तवा को हटाए और चिमटे के सहारे रोटी को गैस पे डाल दे और गैस का फ्लेम तेज कर दे | और 2 सेकंड में रोटी फूल जाएगी | फिर उसे प्लेट में निकल ले |

और अब मैं आपको चपाती बना के दिखा देती हु…. चपाती को भी हम बहुत ही आसानी से बना सकते है…
III. 1. फिर से एक रोटी को बेलकर तवा पे डालेंगे |

2. और उसे पलटकर उसके ऊपर तेल या घी लगा देंगे |

3. फिर उसे पलटकर दूसरे तरफ भी तेल लगा दे और छलनी से चारो तरग दबा कर उसे पकाये |(आंच को धीमा करके पकाये)

III. 4. फिर चारो तरफ हो जाने पे उसे मोरकर निकाल दे |

सुझाव:
- अगर आप आटे को गूथते समय आटे में तो तेल/दूध डाल देंगे तो रोटी मुलायम बनती है |
- आप चाहे तो आटा गुथने के बाद उसी टाइम में रोटी बना सकते है | पैर अगर आप थोड़ी देर आटे को सेट होने के लिए छोड़ देंगे तो रोटी बहुत ही मुलायम होती है |
- चपाती को हमेशा धीमी या मध्यम आंच पे या बनाये |
अगर आपसे रोटी अभी भी गोल गोल नहीं बन रही है तो आप ये एक और मैंने अपने पोस्ट में बहुत ही आशान तरीके से रोटी बनाना बताई हु आप उसे देख सकते है और मुझे पूरा विस्वास है की आपका रोटी जरूर गोल-गोल बनेगा और आपकी रोटी भी अच्छी फूलेगी |
तो ये थी आटे से बनाने वाली तीन तरह की रोटी, फुल्का और चपाती | मुझे विश्वाश है की आपको ये तरीके बहुत पसंद आये होंगे |अगर आप किसी और खाने की रेसिपी जानना चाहते है जो आपको यहां नहीं मिल रही है तो कमेंट बॉक्स में लिख दीजिये और हम आपको उस डिश की रेसिपी अपने अगले पोस्ट में बताएँगे |
You may Like also:
- आलू फ्राई कैसे बनाते है?
- अंडे कि सब्जी कैसे बनाते है?
- धनिया की चटनी कैसे बनाते है?
- पालक पनीर कैसे बनाते है?





Based on 4 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
