चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo||

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये?

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये?

अगर आप घर में अकेले है और मन नहीं लग रहा है तो आप खाना बनाने चले जाइये | और मेरा विस्वास कीजिये आपका टाइम यु ख़तम हो जायेगा | अब कुछ लोग है जिन्हे खाना नहीं बनाने आता है तो वो क्या करेंगे | तो ये जरुरी नहीं है की आप गैस पे ही खाना बनाये, आप बिना गैस पे बनने वाली चिझे भी बना सकते है, जैसे की ये भेल | इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये बहुत ही चटपटा और टेस्टी भी होता है | अगर आपको भूख लगी हो तो उस टाइम पे आप इसे बना सकते है | क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा 5 मिनट लगता है | तो चलिए आज मैं आपको मैं बताउंगी की भेल कैसे बनाते है|

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए…..

सामग्री:-

  • मुरमुरा(Poped rice): 4 कप
  • तेल(Oil): 1 चम्मच
  • हल्दी(Turmeric): 1/4 चम्मच
  • सेव(Sev): 1 कटोरी
  • चिवड़ा(Spicy chivda): 1 कटोरी
  • बॉम्बे मिक्सचर(Bombai Mixture): 1 कटोरी
  • पकी हुई आलू(steamed Potato): 1 कटोरी
  • धनिया पत्ता(Coriander leaves): आधा कटोरी
  • पकी हुई काबुली चन्ना(steamed Chickpea): 1 कटोरी
  • कटी हुई प्याज(Chopped Onion): 1
  • टमाटर(Chopped Tomato): 1
  • मिर्च(Chopped chilli): 4
  • लाल मिर्च(Chilli Powder):1 चम्मच
  • चाट मशाला(Chat mashala): 2 चम्मच
  • नमक(Salt): 1/2 चम्मच (स्वाद अनुशार)
  • इमली चटनी(Tamarind Chutney)

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 1

आप पढ़ रहे है चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर कैसे बनाये?अगर आप कुछ और बनाना चाहती है तो ये पढ़ सकते है:- 1. मसाला मूंगफली कैसे बनाते है?  and 2.मूंगदाल नमकीन कैसे बनाते है?  बना सकते है |

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले तो मैंने इस मुरमुरे में 1 चम्मच तेल और थोड़ा सा हल्दी डालकर मिला लिया है |

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 3

READ: स्पंज रसगुल्ले कैसे बनाते है? How to make Bengali Rasgulla Recipe in Hindi? 

2. फिर उसमे चिवड़ा, बॉम्बे मिक्सचर और सेव(Sev) डाल दे |

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 5

3. फिर उसमे पकी हुई आलू के टुकड़े, टमाटर, काबुली चन्ना, प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डाल दे |

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 7

4. और अब उसमे लाल मिर्च पाउडर, चाट मशाला, नमक भी डाल दे (मिर्च पाउडर को आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते है) |

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 9

5. अब उसमे इमली की चटनी डाल दे (इमली को आप कम-ज्यादा अपनी टेस्ट के हिसाब से डाल सकते है) |

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 11

6. और अब उसे अच्छे से मिला दे |

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 13

और हमारी भेल बनकर तैयार हो गयी है | इसे प्लेट में निकले और और सर्व करे |

चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? Bhel Recipe in Gujarati Style in Hindi ||Step By Step photo|| Step 15

सुझाव:

  • आलू और काबुली चना को हमने पहले ही उबाल के रख लिया है |
  • अगर आपको सदा (उजाला) भेल पसंद है तो हल्दी नहीं डालें |
  • बनाने से पहले साडी सामग्रियों को एक जगह पे रख ले ताकि बनाते टाइम कोच भूले नहीं |
  • भेल बनाने के बाद उसे जल्दी ही खा ले नहीं तो वो टमाटर के रस और आलू के वजह से वो ख़राब हो जाएगी |

मुझे विस्वास है कि आपको ये भेल बनाने  बनाने कि विधि बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और इसके अलावा अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |

Photo credit goes to Shilpa Ji.

You Also May Like: 

  1. चॉकलेट आइसक्रीम कैसे बनाते है? 
  2. बाजार जैसी फ्रूटी जूस घर पे कैसे बनाये? 
  3. धनिये की चटनी कैसे बनाते है?
  4. 5 मिनट में पनीर पकोड़ा बनाये!
REVIEW OVERVIEW
चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये?
%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%b2-5-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8चटपटी भेल 5 मिनट में घर पर बनाये? अगर आप घर में अकेले है और मन नहीं लग रहा है तो आप खाना बनाने चले जाइये | और मेरा विस्वास कीजिये आपका टाइम यु ख़तम हो जायेगा | अब कुछ लोग है जिन्हे खाना नहीं...