घर में चॉकलेट कैसे बनाते है?
अब घर पे बनाये चॉकलेट!! वो भी बहुत ही आसान तरीके से |
चॉकलेट बच्चो को बहुत ही पसंद आता है और मार्किट में भी चॉकलेट इतना महंगा आने लगा है कि कम से कम अगर आप 3० रुपये का भी चॉकलेट लेते है तो इतना छोटा पैकेट देता है | ऐसे में अगर आप घर पे चॉकलेट बनाना सिख ले तो सोचिये आपका कितना सारा पैसा बच जायेगा और आप अपने मन पसंद की चॉकलेट्स भी बना सकती है | बादाम वाले चॉकलेट, काजू वाले, नारियल वाले या जो भी आपका मन करेगा | यहाँ पे मैं आज सिंपल सा चॉकलेट बनाना बताती हूँ और इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है | इसे आप १० मिनट के अंदर बना सकते है, बस इसे ठंढा होने के लिए आपको इसे थोड़ी देर फ्रिज में रखना पड़ता है, तो चलिए देखते है कि ये कैसे बनते है….
सामग्री:-
- नारियल का तेल/कोको बटर: 3/4 कप
- चीनी पाउडर: 1 कप
- कोको पाउडर: 3/4 कप
- दूध पाउडर: 1/3 कप
- वनीला एसेन्स: 1 चम्मच
आप पढ़ रहे है घर में चॉकलेट कैसे बनाये!! अगर आप चाहे तोआप #1. 5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!! 2. चोकोबार कुल्फी कैसे बनाते है? बना सकती है |
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले गैस पे कोई बड़ा सा बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख दे |

2. पानी गरम होने के बाद उसके ऊपर एक बड़ा सा कटोरा रख दे और उसमे नारियल का तेल डालें |

READ: पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है? Paneer Cheese Bread Roll Recipe in Hindi? Step-By-Step Photo
3. फिर उसमे चीनी को डाल दे |

4. फिर उसमे कोको पाउडर और दूध पाउडर को डाल दे |

5. और उसके बाद उसमे वनीला एसेन्स डाल दे |

6. फिर उसे अच्छे से मिला ले |

7. अच्छे से मिलने के बाद वो पूरा स्मूद और सिल्की दिखने लगेगा |

8. फिर आपको जो भी डिजाइन पसंद है उसके सिलिकॉन मोल्ड में मिक्सचर भर दे |(आइस मोल्ड का इस्तेमाल करे)

9. फिर उसे हल्का हिला दे ताकि उसके अंडर से गैस निकल जाये और वो सेट जो जाये |

10. फिर उसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे |

11. फिर उसे फ्रिज से निकालें और चॉकलेट को नीचे वाले भाग से हल्का दबाते हुए निकाल ले |

12. फिर उसे प्लेट में निकाल ले और उसके ऊपर हल्का चीनी सा पाउडर डाल कर उसे सजा दे |

13. और यहाँ पे हमारी चॉकलेट बनाकर बिलकुल तैयार है |

सुझाव:-
- अगर आपके पास नारियल का तेल नहीं है तो आप कोको बटर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
- मिक्सचर बनाने के लिए बड़ा कटोरे का इस्तेमाल करे | मिक्सचर के अंडर पानी बिलकुल भी नहीं जाना चाहिए |
- चॉकलेट को मोल्ड से अच्छे से निकाले |
इसे आप अपने घर के छोटे मोटे पार्टियों में भी बना कर रख सकते है | जैसेबच्चो के बर्थडे ,सालगिरह…. आदि जैसे दिनों पे |
अगर आपके पास सिलिकॉन मोल्डस नहीं है तो आप यहाँ से खरीद सकते है [Amazon Price].
मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
Credit goes to Hebbar ji.
You Also May Like:-
- पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है?
- मलाई कुल्फी कैसे बनाते है?
- इंडियन स्टाइल हनी केक रेसिपी!!
- ठंडाई कैसे बनाते है?





Based on 8 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)










![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
