स्पंज रसगुल्ले कैसे बनाते है?
मिठाइयां तो बहुत ही होती है लेकिन स्पेशल कोई कोई ही होती है | ऐसे ही स्पंज रसगुल्ला भी इन्ही स्पेशल मिठाइयों में आता है | किसी भी ख़ुशी के मौके पे हम इसे खाते है | वैसे तो ये बंगाली रेसिपी है लेकिन इसे देश-विदेश के लोग सभी पसंद करते है |इसे आप अपने घर के बर्थडे पार्टी या छोटी मोटी पार्टियों में भी रख सकते है |
इसे बनाने में थोड़ा सा टाइम तो लगता है लेकिन इसे बनाना मुश्किल काम नहीं है | इसे आप बारे ही आसानी से बना सकते है और इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाये जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत होगी….
सामग्री
- दूध(Milk): 1 लीटर
- विनेगर(Vinegar): 4 चम्मच
- चीनी(Sugar): 200 ग्राम (एक कप)
- मैदा(All perpos flour): 2 चम्मच
- छोटी इलाइची(Cardamom): 2-3 पीस
आप पढ़ रहे है हैदराबादी चिकन बिरयानी रेसिपी! अगर आप कुछ और बनाना चाहती है तो ये पढ़ सकते है:- 1. राजभोग कैसे बनाते है? and 2. चमचम कैसे बनाते है? Cham Cham Sweet Recipe in Hindi? बना सकते है |
बनाने की विधि
- सबसे पहले दूध को उबलने के लिए रख दे |और दूध को उबाल जाने के बाद गैस को बंद कर दे |

2.और उसे 2 मिनट के लिए छोड़ दे | फिर उसमे विनेगर डाल डाल दे और उसे धीरे धीरे मिलाये | और आप देखेंगे की आपकी दूध फैट गयी है |

3. अब किसी पतीले पे सूती कपड़ा डालकर उसमे फटे हुए दूध को डाल दे |और फिर उसे ठंढा पानी से अच्छे से धो ले |ताकि उसमे जो भी विनेगर का खट्टापन है वो निकल जाये |

READ: पानी पूरी कैसे बनाते है? How to make Pani Puri (Golgappe)with Photo in Hindi ?
4. फिर उसे हल्के हाथो से उसे दबाकर पानी निकाल दे | पनीर से ज्यादा पानी नहीं निकले नहीं तो वो कड़ा हो जायेगा और रसगुल्ला अच्छा नहीं बनेगा |

5. फिर उसे दो से तीन घंटे के लिए तंग के छोड़ दे |

6. फिर गैस पे पैन रखे और उसमे 1 चीनी और चार कप पानी और इलाइची डाल दे और चीनी धीमी आंच पे धुलने दे |

7. तब तक हम पनीर की गोली बना लेते है उसके लिए पनीर को एक प्लेट में निकाल ले |

8. फिर अपने हाथ के पिछले वाले भाग से इसे मिलाये |

9. फिर उसमे मैदा डाल दे और उसे फिर से 5 मिनट तक मिलाये |

10. और यहाँ पे आप देख सकते है हमारी बैटर हल्का हल्का घी छोड़ रहा है इसका मतलब हमारा बैटर रसगुल्ला बनाने के लिए तैयार हो गया है |

11. फिर थोड़ा सा बैटर लेकर एक एक गोली बना कर देखे अगर गोली में दरारे नहीं आ रही है इसका मतलब आपका बैटर अच्छा बना है यहाँ पे हमारी गोली अच्छी बानी है इसलिए ऐसे ही साडी गोलियां बना लेंगे |

12. यहाँ पे मैंने रसगुल्ले के लिए सारी गोलियां बना ली है |

13. और तब तक आपका चासनी भी बनकर तैयार हो गयी होगी | गैस का फ्लेम थोड़ा तेज कर दे और रसगुल्ले की गोली को डाल दे |

14. थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की रसगुले सी साइज जीतनी थी उससे दुगनी हो गयी है |

15. इसका मतलब आपका रसगुल्ला अच्छा पका है |अब गैस को बंद कर दे और थोड़ा देर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

16. फिर उसे किसी कटोरे में निकाल के और उसे 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे |(फ्रिज में नहीं रखना है इसे)

फिर उसे किसी सर्विंग कटोरे में निकाल दे और परोसे |

सुझाव:
- पनीर से ज्यादा पानी नहीं निकाले |
- रसगुल्ले की गोली एकदम चकनी होनी चाहिए | कोई दरारे नहीं नहीं चाहिए उसमे नहीं तो रसगुल्ला चासनी में फट सकती है |
- रसगुल्ले की गोली डालते समय चासनी उबलती होनी चाहिए |
तो ये थी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
Photo cradite: Kabita ji.
You Also May Like:-
- आम की आइसक्रीम कैसे बनाते है ?
- टोमेटो राइस कैसे बनाते है?
- छोले भटूरे बनाने की विधि !
- ठंडाई कैसे बनाते है?





Based on 22 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)










![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
