गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है?

Valentine Day Special!!

अब वैलेंटाइन डे पे अपने प्यार के लिए बनाये ये स्पेशल Rose Cup Cake Pop Recipe!!

वैलेंटाइन डे के बारे में कौन नहीं जानता | सभी को पता है की इसी दिन दो प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार करते है | चाहे वो पति पत्नी हो, या दो अजनबी हो, इसी दिन वो लोग एक दूसरे से प्रॉमिस करते है की जन्मो के लिए वो एक दूसरे के साथ ऐसे ही प्यार करते रहेंगे | गिफ्ट्स देते है और केक कट करते है, बहार कही घूमने जाते है |

तो मैंने सोचा की क्यों न इस बार मैं भी आपको कुछ न कुछ गिफ्ट में दे दू | इसीलिए आज मैं आपले लिए एक बहुत ही प्यारा रेसिपी लेकर आयी हु | आज मैं अबको बताउंगी की गुलाब के डिजाइन के जैसा कप केक पॉप कैसे बनाते है | इसे आप हमसे तो नहीं बना सकते लेकिन वैलेंटाइन डे,शादी की सालगिरह के जैसे दिनों पे बना सकते है |

और इसे बनाना बहुत ही आसान है | और ये बहुत टेस्टी और सुन्दर भी लगता है देखने में | और इसे बनाने में ज्यादा सामान की भी जरुरत नहीं है, तो चलिए स्टार्ट करते है | इसे बनाने के लिए हमें चाहिए:-

सामग्री:-

  • चॉकलेट केक: 1
  • चॉकलेट: 50 ग्राम
  • बटर: 150 ग्राम
  • चीनी पाउडर : 100 ग्राम
  • वनिला एसेंस
  • फ़ूड कलर: लाल, हरा

NOTE:-अगर आपके पास चीनी पाउडर नहीं है तो आप आप हमेसा इस्तेमाल करने वाली चीनी को मिक्सी में पीस सकते है |

आप पढ़ रहे है कि गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और बनाना चाहते है तो ये देख सकते है #1.चोकोबार कुल्फी कैसे बनाते है? and #2. मलाई कुल्फी कैसे बनाते है

बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले एक कटोरे में चॉकलेट के डाल दे और उसमे थोड़ा सा गरम पानी डालकर उसको मेल्ट कर ले |फिर उसमे केक को तोड़कर डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले |फिर उसे  20 मिनट के लिए उसे फ्रिज में रख दे |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 1

2. फिर दूसरे कटोरे में बटर को डाल दे और उसमे चीनी पाउडर को थोड़ा-थोड़ा करके मिला ले | (अगर एक साथ सब को डाल देंगे तो उसे मिलाने में उड़ेगी और हमें पेशानी हो सकती है )

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 3

3. फिर उसमे वनिला एसेंस को डाल दे और उसे मिला दे |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 5

4. और वो तैयार हो जाने पे उसमे से थोड़ा सा क्रीम दूसरे कटोरे में निकाल ले और फिर उसमे लाल कलर का फ़ूड कलर मिला दे |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 7

5. और जिसको आपने थोड़ा सा अलग रखा था उसे हरा कलर का रंग मिला दे |और इसे चिल्ल होने के लिए 1-घंटे तक फ्रीज़ में रख दे |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 9

6. फिर केक के मिक्स को निकले और उसे गोल करके फिर हल्का एक तरफ से दबा दे तो उसका आकर लम्बा हो जायेगा |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 11

7. फिर उसे लॉलीपॉप वाले पाइप में हल्का घी या बटर लगाकर उसे मोठे वाले भाग के तरफ से पाइप को घुसा दे |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 13

8. फिर क्रीम (लाल और हरे कलर के क्रीम) को पाइपिंग मशीन में भर ले | और अब केक के निचे वाले भाग पे लाल वाले क्रीम से उसे गोल कर दे |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 15

9. फिर उसके ऊपर वाले भाग पे भी गोल-गोल घुमा दे |  ऐसे घुमाये की आपकी काली वाली भाग ऊपर से नहीं दिख पाए

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 17

10. फिर उसको निचे से ऊपर और फिर निचे की तरफ लाये |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 19

11. जहा से आपका पहला गुलाब का पत्ता ख़तम होता है उसके ठीक थोड़ा सा पहले से दूसरा पता भी बनाये |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 21

12. ऐसे ही करते करते करते निचे तक बनाते आ जाये |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 23

13. फिर हरे वाले क्रीम से उसका हरा पत्ता बना दे |

 

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 25

14. ऐसे ही पुरे केक लॉलीपॉप को बना कर उसे आधे घंटे के लिए फ्रीज़ में रख दे |

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 27

15. और यहाँ पे हमारी  ROSE CUP CAKE POP तैयार है |😍😍😍

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 29

तो ये थी Valentin day का स्पेशल रेसिपी!! मुझे विस्वास है की आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी |तो अब इंतजार किस बात की…. जाइये और अपने लवर और अपने प्यार को ये सरप्राइज दीजिये | और अगर इससे जुड़ी कोई भी डाउट है आपके पास तो बेझिझक आप पूछ सकते है |मुझे बहुत ख़ुशी होगी आपके डाउट को खत्म करने में |😊😊😊

Wish you a very very Happy and amazing Valentine Day!! Be Happier and live more Beautiful life!!😍😍😍😍😍😍

गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है? How to Make Rose Cake Pops? Step-By-Step Photo Step 31

Summary
recipe image
Recipe Name
गुलाब कप केक पॉप कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 8 Review(s)