बेकरी जैसा ब्लैक फारेस्ट केक कैसे बनाये?
अभी ऐसा समय आ गया है कि हम लोग छोटी-छोटी खुशियों पर केक लाते हैं और उस से कटकर सेलिब्रेट करते हैं | और इससे हमारी छोटी छोटी खुशियां जोड़कर बड़ी होती है |ऐसे में अगर हम इसे खरीदने के बजाय घर पर बनाकर सेलिब्रेट करें तो क्या होगा? इससे हमारी खुशिया और बढ़ जाएगी |अगर हम इसे घर पर बनाते हैं तो यह बाजार के ज्यादा टेस्टी बनेगा | और इसमें आप चीनी को भी अपने हिसाब से डाल सकते हैं क्योंकि आजकल के दिनों में बहुत लोगों को चीनी ज्यादा पसंद करते है | या फिर को आप केक को अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं |
आज मैं आपको बताने वाली है कि ब्लैक फॉरेस्ट केक कैसे बनाते हैं? खासकर ये केक बच्चों को बहुत पसंद आती है क्योंकि इसका फ्लेवर चॉकलेटी होता है | बर्थडे, सालगिरह या न्यू ईयर आदि कभी भी बना सकते हैं |
Note:- अगर आपको लगता है कि केक बनाने के लिए हमें ओवन माइक्रोवेव होना जरूरी है तो ऐसा नहीं है आप इसे अपने घर में कुकर में कढ़ाई में भी केक बना सकते हैं | जी हां इस पोस्ट में मैं आज आपको बताऊंगी की कढ़ाई में केक कैसे बनाते हैं | तो चलिए शुरू करते हैं ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाना….
सामग्री :-
- केक बनाने की विधि
- मैदा(Flour)-1 कप
- चीनी पाउडर(powder sugar)- 1/2 कप
- दही(curd)- 1/2 कप
- तेल(oil)-1 चम्मच
- बेकिंग पाउडर(Baking powder)- 1 चम्मच
- कोको पाउडर(cocoa powder)- 2 चम्मच
- वनिला एस्सेंस(Vanilla Essence)-1 चम्मच
- बेकिंग सोडा(Barking soda)-1/2 चम्मच
- दूध(milk)-50 ग्राम
- क्रीम सजाने के लिए
- क्रीम(Cream): 150 ग्राम
- चीनी(Suger): 50 ग्राम
- वनीला एसेंसे(Vanilla essence): 1/2 चम्मच

केक बनाने का विधि :-
- सबसे पहले कंटेनर में थोड़ा सा बटर लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर ले और फिर उसमें थोड़ा सा मैदा डालकर चारों तरह फैला दें ताकि वह तेल को पकड़ ले |

2. अब एक बड़ा कटोरा में बटर, चीनी पाउडर और दही को डाल दें और उसे 5 मिनट तक मिलाएं |

3. अब एक छननी में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर को डाल दे और उसे कटोरे में छान ले | और उसे अच्छे से मिला लें |

READ:-गर्मी में खाये जाने वाले टॉप 25 फ़ूड जो गर्मी से राहत दिलाएगी you must eat those 25 foods in summer
4. अब उसमें वनीला एसेंस और दूध डालकर उसे मिलाएं |

5. फिर उसे कंटेनर में डाल दे और कंटेनर को हल्के हाथों से पटके ताकि उसके अंदर का गैस निकल जाये |

6. अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें नमक डाल दे और उसके ऊपर स्टैंड रखकर उसे ढक दें और उसे 5 मिनट तक तेज आंच पर गर्म होने दे |

7. फिर उसके अंदर कंटेनर को रख दें और कढ़ाई को अच्छे से ढक दें और मध्यम आंच पर केक को 25 से 30 मिनट तक पकाएं |

8. 30 मिनट बाद केक के अंदर टूथ पिक या कोई कांटे वाली चीज अंदर डालकर देखें अगर वह साफ निकली इसका मतलब हमारी केक पक गई है | गैस को बंद कर दे और उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें |

9. अब केक को चाकू की मदद से कंटेनर से निकाल ले |

10. केक को डिजाइन करने के लिए हम चॉकलेट को बारिक कर लेंगे |

11. अब किसी दूसरे कटोरे में क्रीम को डाल दे और उसमें चीनी डालकर उसे इलेक्ट्रिक मीटर से 8 से 10 मिनट तक बीट करें | और हमारी क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी |

12. अब केक को चाकू से 2 भाग में काट दे |

13. फिर कटोरे में थोड़ा सा चीनी और पानी डालकर उसका सिरफ तैयार कर ले |

14. फिर चीनी पानी को दोनों लेयर पर लगा दे |

15. उसके बाद केक पे थोड़ा सा क्रीम लगा कर दूसरा केक को भी डाल दे |

16. अब केक के चारो तरफ अच्छे से क्रीम लगा दे और उसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे |

17. फिर उसे डिजाइन करने के लिए बाहर निकाले और केक के बीच में बारीक़ चॉकलेट को डाल दें |

18. फिर केक को अपने पसंद से डिजाइन कर दे |

19. मैं यहाँ पे केक को चेरी(Cherries) से सजा रही हु |

और हमारी केक पार्टी के लिए तैयार है |

महत्वपूर्ण सुझाव:-
- सबसे पहले आप बटर और क्रीम को अच्छे से मिलाएं उसी से हमारा केक अच्छा बनता है |
- आप चाहे तो कंटेनर में सिर्फ तेल से भी ग्रीश कर सकते हैं |
- आप चाहे तो चॉकलेट के बजाय किसी और चीज से भी डिजाइन कर सकते हैं |
- क्रीम बनाने के लिए हमेशा ठंडे मक्खन का ही इस्तेमाल करें |
तो कैसी लगी हमारी केक बनाने की रेसिपी मुझे विश्वास है कि आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आई होगी |अगर इस रेसिपी में आपको कोई भी डाउट है तो आप बेझिझक हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और हम आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे इसके अलावा आपके मन में कोई और रेसिपी है जो कि हमने अभी तक नहीं बताई है तो उसे भी आप पूछ सकते हैं |
अगर आपको क्रीम नहीं बनाने आती है तो आप आप मैं उसके लिए एक स्पेशल पोस्ट बनाया है, तो आप “Cake cream recipe” पढ़ सकते है |
You Must Like:-
- रेड वेलवेट केक बनाने की दूसरी आसान विधि!
- बेकरी जैसा केले का चिप्स कैसे बनाते है?
- खस्ता कचौरी बनाने कि आसान विधि |
- ड्राई मिनी समोसा कैसे बनाते है?





Based on 13 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
