आचारी चना पुलाव कैसे बनाये?
छोला भारत का बहुत ही प्रसिद्ध रेसिपी है | और इसे हम बहुत तरीको से बना कर खाते है | जैसे छोले की सब्जी, चाट, या फिर हो छोला भटूरा…. लेकिन आज मैं उन्ही चनो से एक और रेसिपी बनाउंगी| और वो आपको भी बहुत पसंद आएगा | जी हां, आज मैं आपको बताउंगी की काबुली चना पुलाव कैसे बनाते है | इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है तो आपको ये जरूर पसंद आएगा | चना पुलाव को आप लंच में या फिर डिनर में खा सकते है |तो चलिए देखते है की चना पुलाव कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों की जरुरत होगी…
सामग्री:-
- बासमती चावल(Basmati Rice)- 2 कप (250 ग्राम)
- काबुली चना(Kabuli chana)- 150 ग्राम
- तेल/घी(Ghee)- 50 ग्राम
- प्याज(Onion)- 1
- अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger garlic paste)- 1 चम्मच
- तेजपत्ता(Bay leaf)- 1
- चक्र फूल(Star anise)- 1
- दालचीनी(Cinnamon)- 1
- हरी इलाइची(Green cardamom)- 1
- लॉन्ग(Cloves)- 3-4
- हरी मिर्च(Chopped Green chili)- 2
- टमाटर(Chopped Tomato)- 1
- हल्दी(Turmatic powder)- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला(Garam masala)- 1
- इमली पेस्ट(Imali pest)- 1 चम्मच
- आचार(Mixed pickle)- 1 चम्मच
NOTE:- मैं चना को रात में फूलने के लिए दाल दी थी और अभी उसे उबाल लिया है |
चना पुलाव बनाने की विधि:-
- सबसे पहले गैस पे तेल गरम कर ले और उसमे प्याज को डालकर उसे भुने |

2. फिर उसमे अदरक लहसुन के पेस्ट को डाल दे और उसे थोड़ी देर पका ले |

3. फिर उसमे हरी मिर्च और टमाटर को डाल दे |

4. फिर उसमे हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और इमली के पेस्ट को डाल दे |

5. फिर उसे ढक कर टमाटर को गलने तक अच्छे से पकाये |

6. फिर उसमे उबले हुए चना को डाल दे और उसे थोड़ी देर तक भुने |

7. फिर उसमे आचार को डाल दे और मसाला को अच्छे से पकने तक पकाये |

8. फिर उसे चावल को डाल दे और पानी डालकर उसे अच्छे से मिला दे |

9. फिर उसे ढक कर 10-12 मिनट तक पकाये |

10. और हमारी पुलाव लगभग बन गयी है | अब गैस को बंद कर दे और उसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे |

11. और आप देख सकते है की पुलाव की पानी अभी सुख गयी है और हमारी पुलाव कितनी अच्छी लग रही है |

12. अब उसे गरमा गरम प्लेट में निकाल ले और निम्बू, प्याज व रायता के साथ पड़ोसे |

सुझाव:-
- जब आप काबुली चना को उबले तो उसमे थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दे जिससे चना और भी मुलायम हो जाता है |
- पुलाव को धीमी आंच पे पकाये और बिच बिच में पुलाव को चेक करते रहे |
मुझे विश्वास है की आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर इसे रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | और हम उसे जल्द से जल्द उसे ख़त्म करने की कोशिश करुँगी | धन्यवाद!
You Must Read These:-
- टमाटर पुलाव कैसे बनाते है?
- पालक पनीर पुलाव कैसे बनाये?
- पालक पनीर पुलाव कैसे बनाये?
- माँ के हाथ वाला राजमा पुलाव रेसिपी हिंदी में





Based on 6 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
