मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step

मटर का हलवा कैसे बनाते है?||Green peas halwa recipe||

मटर का सीजन चल रहा है तो मैं सोची, क्यों न मटर से कुछ स्पेशल बनाया जाए? इसीलिए आज मैं आपके लिए बहुत ही अच्छा और पौस्टिकता से भरपूर रेसिपी ले कर आयी हूँ |

आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि मटर का हलवा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाना कितना आसान है….. मटर के हलवे को आप अपने बच्चे या बूढ़े को भी दे सकते है | ये सबके लिए बहुत ही फायदेमंद डिश है |

मटर का हलवा बनाने में ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट लगता है और ये बन कर तैयार हो जाती है | तो चलिए इसे बनाना स्टार्ट करते है…. इसे बनाने के लिए हमें चाहिए…..

हलवा बनाने की सामग्री:-

  • मटर के दाने(Pea) – 500 ग्राम
  • घी(Ghee)- 2-3 चम्मच
  • दूध(Milk)- 500 ग्राम
  • चीनी(Sugar)- 150 ग्राम
  • किशमिश(Raisin)- 8-10
  • बादाम(Almond)-8-10 कटा हुआ
  • नारियल बुरादा(Coconut powder)-1/4 कप
  • काजू(Cashew)-8-10 कटा हुआ
  • मावा(Khoa) – 1/2 कप
  • इलाइची पाउडर(cardamom powder)-1/2 चम्मच

हलवा बनाने की विधि ।

  1. सबसे पहले मटर को ले ले और उसे अच्छे से धो कर छान ले |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 1

2. अब मिक्सर में मटर को डाले और थोड़ा सा दूध डालकर उसे दरदरा पीस ले |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 3

Read:-राजभोग कैसे बनाते है? |Rajbhog recipe| kesar ke rasgulle| Step by Step photo

3. अब हमारी मटर पीसकर कर कुछ ऐसी हो जाएगी |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 5

4. अब गैस को ऑन करके उसपे कढ़ाई रखे और उसमे घी डाले |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 7

5. जब घी गरम हो जाये तो पीसी हुई मटर डाल दे और उसे  5-7 मिंनट तक भुने |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 9

और भी मजेदार रेसिपी के लिए [CLICK HERE]

6. फिर उसमे 1 चम्मच और घी डाल दे और उसका पानी सूखने तक (8-10 मिनट) भूनते रहे |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 11

7. फिर उसमे चीनी डाल दे और बाकी का बचा हुआ दूध डाल दे और उसे 4-5 मिनट तक पकाये |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 13

8. अब उसमे किशमिश, काजू, बादाम, और नारियल डाल दे और उसे मिलाये |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 15

9.  फिर उसमे मावा(Khoa) डालकर 2-3 मिंनट तक पका ले ।

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 17

10. फिर उसमे इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले और गैस बंद कर दे ।

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 19

11. अब उसे किसी सर्विंग कटोरे में निकाल ले और हमारी मटर का हलवा बनकर तैयार है |

मटर का हलवा कैसे बनाते है? How to make Green Peas Halwa recipe in Hindi Step By Step Step 21

सुझाव: –

  • मटर को अच्छे से भुने |
  • इसमें दूध डालने से इसका टेस्ट बिलकुल ही बदल जाता है |
  • मटर के पेस्ट को भुनाते समेत उसे हमेशा चलाते रहे और धीमी आंच पे भुने |

मुझे विश्वास है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | और अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी को बता दूंगी |

You Also May Like:-

  1. बिना फुलाए हुए मूंग दाल से हलवा कैसे बनाये?
  2. झटपट शाही पनीर खीर कैसे बनाये?
  3. चावल की खीर बनाने की सबसे आसान विधि !
  4. घर में फिरनी बनाने कीआसान विधि
  5. नवरात्री स्पेशल आसान तरीके से साबूदाना खीर बनाने की विधि 
Summary
recipe image
Recipe Name
मटर का हलवा कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 11 Review(s)
REVIEW OVERVIEW
मटर का हलवा कैसे बनाते है?
green-peas-halwa-recipeमटर का हलवा कैसे बनाते है?||Green peas halwa recipe|| मटर का सीजन चल रहा है तो मैं सोची, क्यों न मटर से कुछ स्पेशल बनाया जाए? इसीलिए आज मैं आपके लिए बहुत ही अच्छा और पौस्टिकता से भरपूर रेसिपी ले कर आयी हूँ | आज मैं...