चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo]

चुकंदर पुलाव कैसे बनाते है?

वैसे तो चुकंदर हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमन्द है क्योंकि इसमें ढेर सारी विटामिन होती है | लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जिन्हे चुकंदर नहीं पसंद है | वो चाहते है कि उसे खाये लेकिन उसके स्वाद के वजह से नहीं खाते है | तो आज मैं आपके लिए चुकंदर से जुड़ी एक बहुत ही अच्छी रेसिपी लेकर आई हूँ | और मुझे विश्वास है कि आपको ये जरूर पसंद आएगा | तो आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि चुकंदर पुलाव कैसे बनाते है… इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे बहुत ही कम समय में बना सकते है | तो चलिए देखते है कि चुकंदर पुलाव कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत होगी….

सामग्री:-

  1. चावल(Basmati rice)- 1 कप
  2. घी(Ghee)- 2 चम्मच
  3. तेजपत्ता(Bay leaves)- 1
  4. लौंग (cloves)- 3-4
  5. इलाइची(Green cardamom)- 2
  6. दालचीनी(Cinamon)- 1 इंच
  7. प्याज(Sliced Onion)- 1
  8. हरी मिर्च(Green Chili)- 2
  9. अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger garlic paste)- 1 चम्मच
  10. टमाटर(Chopped Tomato)- 1
  11. चुकंदर(Bitroot)- 2
  12. हल्दी(Turmeric powder)- 1/4 चम्मच
  13. गरम मसाला(Garam masala)- 1 चम्मच
  14. नमक(Salt) –  चम्मच
  15. पुदीना(Mint leaf)- 1/2 कप
  16. पानी(Water)- 2 कप
  17. निम्बू का रस(Lemon)- 1 चम्मच
  18. धनिया पत्ता(Coriander leaf)- 1/4 कप

NOTE:- यहाँ पे मैंने चुकंदर को छोटे छोटे टुकड़े में काट लिया है और थोड़ा सा चुकंदर को बारीक़(Chopped) कर लिया है |

चुकंदर पुलाव बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले चावल को धो ले और उसे पानी में ही कुछ देर के लिए छोड़ दे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 1

2. अब गैस पे पैन रखे और उसमे घी को डाल दे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 3

3. फिर उसमे तेजपत्ता, लॉन्ग, इलाइची और दालचीनी को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 5

4. फिर उसमे प्याज को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 7

5. फिर उसमे हरी मिर्च और अदरक लहसुन के पेस्ट को डाल दे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 9

6. फिर उसमे टमाटर को भी डाल दे और उसे 2-3 मिनट तक पकाये |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 11

7. फिर उसमे चुकंदर को डाल दे और बारीक़ चुकंदर को भी डाल दे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 13

8. फिर उसमे हल्दी, गरम मसाला और नमक को डाल दे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 15

9. फिर उसमे पुदीना पत्ता को भी डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 17

10. फिर उसमे चावल को छान कर डाल दे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 19

11. फिर उसमे पानी डालकर उसे मिला दे और ऊपर से निम्बू का रस भी डाल दे और उसे ढँक कर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पे पकाये |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 21

और भी मजेदार रेसिपी के लिए [CLICK HERE]

12. और हमारी पुलाव बनकर लगभग तैयार हो गयी है |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 23

13. फिर इसमें धनिया पत्ता डालकर उसे मिला दे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 25

14. फिर उसे सर्विंग बाउल में निकाल ले और हमारी चुकंदर की पुलाव बनकर तैयार है | इसे गरमा गरम सलाद और हरी मिर्च के साथ सर्व करे |

चुकंदर पुलाव रेसिपी Healthy breakfast recipe in 10 minutes [With Photo] Step 27

सुझाव:-

  1. चुकंदर को आपने थोड़ा सा पीस और थोड़ा सा बारीक़ करके इसलिए डाला है ताकि चुकंदर का रंग चावल पे अच्छे से आ जाये |
  2. पुलाव को धीमी आंच पे पकाये |
  3. इसमें आप चाहे तो मटर भी डाल सकते है |
  4. निम्बू का रस डालने से चावल आपस में पकड़ता नहीं और और पुलाव अच्छी बनती है |

You Must Read These:-

  1. पालक पनीर पुलाव कैसे बनाये? 
  2. 30 मिनट में कश्मीरी पुलाव कैसे बनाये? 
  3. सोया चंक्स पुलाव कैसे बनाते है? 
  4. कॉर्न पुलाव कैसे बनाते है?