इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo)

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये?

साम्बर साउथ इंडिया की सबसे पसंदिता डिश में से एक है | इसे हम बहुत सारी चीझों के साथ खा सकते है | जैसे इडली -सांबर, डोसा साम्बर, उत्तपम – साम्बर आदि | इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है |
साम्बर को बनाने के लिए हमें उसका मसाला तैयार करना होगा और फिर हम साम्बर को बना सकते है | तो आज हम घर के बने हुए ही साम्बर मसाले का इस्तेमाल करेंगे | इसमें मैं आपको कुछ ख़ास सुझाव भी दूंगी जो की आपके खाने में चार चाँद लगाएगा |

तो चलिए देखते है की साम्बर कैसे बनाते है ||How to make samber for Idli||

सामग्री:-

साम्बर मसाला के लिए

  • तेल(Oil) – 2 चम्मच
  • जीरा(Cumin)- 4 चम्मच
  • मेथी(fenugreek)- 1 चम्मच
  • चना दाल(Chana dal)-2 चम्मच
  • चावल(rice)- 2 चम्मच
  • धनिया(Corinder seeds) – 2 चम्मच
  • हींग(Asafoetida)- 1/4 चम्मच
  • लौंग और इलाइची (Long and cardamom)- 2 पीस
  • अदरक(Ginger)- 1 पीस
  • लहसुन(Garlic)- 6 पीस
  • नारियल(coconut)- 2 इंच
  • करि पत्ता(Curry leaf)- 10 -12 पत्ते
  • लाल मिर्च(Red chili)- 10 -12 पीस
  • हल्दी (Turmaric Powder)- 1/2चम्मच
  • कश्मीरी लाला मिर्च(chili powder) – 2 चम्मच
  • प्याज(Onion)- 1 पीस कटा हुआ
  • नमक(salt)- 1 चम्मच

सांभर बनाने के लिए :-

  • तूर दाल(Toor Dal)- 50 ग्राम (आधा कप)
  • पानी (Water):- 1/2 लीटर
  • तेल(Oil)- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च(Green chili)- 2 चम्मच
  • लौकी(Pumpkin)- 1 कप
  • मूली(Redish)- 1 कप
  • टमाटर(Tomato)- 1 कप
  • नमक(Salt)- 3 चम्मच
  • इमली(Tamarind paste)- 3 चम्मच
  • गुड़(Jaggery)- 2 चम्मच

तड़का के लिए :-

  • तेल(Oil)- 2 चम्मच
  • सरसो(Mustard seeds)- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च(Red chili)- 4 पीस
  • हींग(Asafoetida)- 1/4 चम्मच
  • करि पत्ता(Curry leaf)- 4-5

सांभर रेसिपी बनाने की विधि ।

  1. सबसे पहले टूर को भिगो कर एक साइड में रख दे |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 1

2. अब गैस पे पैन रखे और उसमे थोड़ा सा तेल दाल दे फिर उसमे जीरा, मेथी, चना दाल, चावल, खरा धनिया हींग, लॉन्ग और इलाइची को डाल दे |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 3

3. और फिर उसमे नारियल, छिली हुई अदरक और लहसुन डाल दे और उसे थोड़ी देर तक भुने |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 5

4. अब उसमे करि पत्ता और लाल मिर्च को डाल दे और उसे 1-2 मिनट तक मध्यम आंच पे भुने |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 7

5. फिर उसमे हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डाल दे और उसे मिलाये |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 9

6. अब इसमें प्याज और थोड़ा सा नमक डाल दे और सबको 2 मिनट तक भुने |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 11

7. और हमारी मसाला भून कर तैयार है अब उसे थोड़ी देर के लिए ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 13

8. फिर उसे मिक्सी जार में ले ले और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर उसे पीस ले |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 15

9. हमारा साम्बर मसाला तैयार है |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 17

चलिए अब हम साम्बर को बनाना सुरु करते है…

10. साम्बर बनाने के लिए प्रेसर कुकर गैस पे रखे और उसमे तेल डाले, फिर उसमे हरी मिर्च, लौकी, मूली, टमाटर और नमक को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 19

11. फिर उसमे साम्बर मसाला को डाल दे और उसे भी थोड़ी देर भून ले |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 21

12. फिर उसमे टूर डाल को डाल दे और दाल के 8 गुना पानी डाल दे |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 23

13. फिर एक उबाल आने के बाद कुकर ढक्कन लगा दे और 7-8 सिटी लगने तक उसे मध्यम आंच पे पकाये |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 25

14. फिर गैस को बंद कर दे और सिटी खुलने का इंतजार करे |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 27

15. सिटी खुलने के बाद उसे फिर से गैस पे चढ़ा दे और उसमे इमली का पानी और गुड़ डाल दे |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 29

16. फिर उसमे एक उबाल आने तक पकाये |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 31

चलिए साम्बर को तड़का लगाते है….

17. इसके लिए गैस पे फ्राई पैन रख और उसमे दही या तेल डाल दे और उसमे लाल मिर्च और हींग को डाल दे |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 33

18. फिर उसमे करि पत्ता को डाल दे और उसे पकाये |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 35

19. फिर उसे साम्बर में डाल दे और हमारी साम्बर बन कर तैयार है |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 37

20. अब साम्बर को एक बड़े से कटोरे में ले ले और उसमे इडली को डाल कर खाये |

इडली के लिए साम्बर कैसे बनाये? || Sambar Recipe For Idli ||(Step By Step Photo) Step 39

इसे आप सिर्फ इडली में ही नहीं बल्कि आप इसे आप डोसा, बोंडा या फिर उत्तपम के साथ भी खा सकते है |

सुझाव:-

  1. साम्बर मसाला में चावल और चना डाल डालना बहुत ही जरुरी है | जिससे की साम्बर अच्छी और गाढ़ी दिखती है |
  2. साम्बर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले खरा मसाला को अच्छे से भून ले |
  3. साम्बर में आप अपनी पसंद के सब्जी को डाल सकते है |

तो कैसी लगी आपको ये साम्बर रेसिपी…. मुझे विशवास है की आपको ये खूब पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

You must read:-

  1. रोटी मेकर में रोटी कैसे बनाते है?
  2. वेज फ्राइड राइस कैसे बनाते है?
  3. ढाबा स्टाइल दाल तड़का कैसे बनाते है?
  4. इमली और खजूर की चटनी कैसे बनाते है? 
Summary
recipe image
Recipe Name
How to make samber for Idli
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
41star1star1star1stargray Based on 9 Review(s)