(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo

गुलकंद के लड्डू कैसे बनाते है?

दिवाली आते ही हमारे मन में पटाखे जलने लगते है और एक्सकिटमेंट बढ़ने लगी है….. वो बचपना, मस्ती सबकुछ बहार आने लगता है…. तो इस दिवाली के अवसर पे मैं आपके लिए बहुत ही आसान तरीके की मिठाई रेसिपी लायी हु जिसे आप 5 मिनटों के अंदर बना सकते है| जी हाँ, आज मैं आपको बताउंगी कि आप गुलकंद के लड्डू 5 मिनटों में कैसे बना सकते है? इसे बनाना बहुत ही आसान है |

गुलकंद किसे नहीं पसंद है, तो मैंने सोचा क्यों ना इसकी मिठाई बना कर तरय किया जाये और इसीलिए आय हम गुलकंद के लड्डू बनाएंगे….
तो चलिए देखते है कि गुलकंद के लड्डू बनाने के लिए हमें किन किन सामग्रियों कि जरुरत है और इसे 5 मिनटों में हम कैसे बना सकते है?

सामग्री:-

  1. नारियल पाउडर(Desiccated Coconut) – 50 ग्राम (1 कप)
  2. कंडेंस्ड मिल्क(Condensed Milk) – 25 ग्राम
  3. गुलकंद(Gulkand )- 2 चम्मच
  4. घी(Ghee) – 1 चम्मच
  5. हरा खाने का रंग(Green food color) – 1 चुटकी
  6. पिस्ता( Pistachio) – 6-7 (सजाने के लिए)

गुलकंद लड्डू बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क को सही बड़े कटोरे में ले ले और उसमे हरा रंग को डाल दे |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 1

2. फिर उसे अच्छे से मिला दे |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 3

3. फिर उसमे नारियल के बुरादे को डाल दे और उसे मिलाये |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 5

4. और हम यहाँ लड्डू बनाने के लिए थोड़ा सा सूखा नारियल बुरादा, गुलकंद, और घी ले लेंगे |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 7

5. फिर हाथ पे थोड़ा सा घी लगाकर थोड़ा सा बटेर ले ले और उसे थोड़ा सा चौला कर दे |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 9

5. फिर उसमे गुलकंद डालकर उसे बंद कर दे |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 11

6. फिर उसे अच्छे से गोल करते हुए उसका लड्डू बना ले |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 13

7. फिर उसे चारो तरफ नारियल का बारीक़ लगा दे |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 15

8. फिर उसके ऊपर पिस्ता को रख दे, और हमारी गुलकंद के लड्डू बनकर तैयार है |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 17

अगर मैं आपको लड्डू को तोड़कर दिखाऊ तो आप देख सकते है की हमारी लड्डू कितनी अच्छी लग रही है |

(दिवाली स्पेशल) 5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये? Gulkand ka Laddu Easy Step in Hindi with Photo Step 19

सुझाव:-

  1. अगर आपको बैटर ज्यादा टाइट हो गयी है तो आप थोड़ा सा और कंडेंस्ड मिल का इस्तेमाल कर ले और अगर लूज़ है तो थोड़ा नारियल पाउडर का इस्तेमाल कर ले |
  2. आप इसी तरह से अपने पसंद का लड्डू बना सकते है |
  3. आप इसमें अपने पसंद का ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है |

मुझे विश्वास है की आपको ये गुलकंद के लड्डू बहुत ही पसंद आया होगा | ऐसी ही दूसरी रेसिपी के लिए हमारे साथ बने रहे | धन्यवाद !!

You May Like These:-

  1. काजू बर्फी बनाने की सबसे आसान विधि!! 
  2. नारियल की बर्फी कैसे बनाते है?
  3. बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्कुट कैसे बनाते है? 
  4. मोतीचूर की लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि 
Photo Credit goed to Kabita ji.
Summary
recipe image
Recipe Name
5 मिनट में गुलकंद के लड्डू कैसे बनाये?
Author Name
Published On
Preparation Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 7 Review(s)