5 मिनट में बनाने वाली मिठाई
Dessert, Sweets, pudding, Cake
कई बार ऐसा होता है कि हमारे घर अचानक मेहमान आ जाते है और हमें समझ नहीं आता कि उन्हें क्या खिलाये | तो उसी को ध्यान में रखते हुए आज मैं चॉकलेट से बनने वाली 5 मिनट की रेसिपी लाई हूँ ,जिसे आप झटपट बना सकते है |
ये बच्चो को ज्यादा पसंद आता है, तो अगर आपके घर में बच्चें है तो इसे जरूर ट्राई करे |
चलिए फटाफट रेसिपी शुरू करते है, तो इसे बनाने के लिए हमें चाहिए…
बनाने की सामग्री:-
- चॉकलेट केक: 6-7 पीस
- मिठाई वाली कप: 6
- पानी: 3-4 चम्मच
- कॉफ़ी: 1 पैकेट
- फुल क्रीम : 1/2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क: 1-2 कप
- डार्क चॉकलेट: 1/2 कप
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले एक कटोरे में चॉकलेट केक को अच्छे से तोड़ ले |

2. फिर उसे मिठाई वाले कप में 2-2 चम्मच डालकर उसे अच्छे से बैठा दे | (आप ऊँगली से भी कर सकते है )

3. अब एक छोटे से कप में पानी ले ले और उसमे पूरा कॉफ़ी डाल दे |

4. और कॉफ़ी घुलने तक उसे अच्छे से मिलाये |

5. फिर कप में थोड़ा थोड़ा केक पर डाल दे |

6. अब क्रीम को ले और उसे 15-20 मिनटों तक बीट करे, फिर उसमे कंडेंस्ड मिल्क को डाल दे और 2-3 मिनट तक और बीट करे |

7. अब व्हीप्ड क्रीम को दो भाग में कर ले |

8. फिर एक भाग में मैल्ट किया हुआ चॉकलेट डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले |

9. अब सफ़ेद और चॉकलेट दोनों क्रीम को कोण में भर ले | और फिर सफ़ेद वाले क्रीम का एक लेयर कप में लगा ले |

10. उसके बाद चॉकलेट वाले क्रीम का लेयर लगा दे |

11.
उसके ऊपर चॉकलेट केक का लेयर लगा दे |

और लीजिये हमारा चॉकलेट डिजर्ट बन कर तैयार हो गया |जब ये देखने में इतना खूबसूरत लग रहा है तो खाने में तो अच्छा लगेगा ही….. वैसे आप खा कर बताइये |

मुझे विश्वाश है कि आपको ये मिठाई रेसिपी पसंद आयी होगी | अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है तो कमेंट बॉक्स में लिख सकते है | अभी के लिए ENJOY!!
You must read these:
- Lockdown में इस तरह आसानी से सीखिए इमरती बनाना |
- 5 मिनट में घर पे ओरिओ शेक कैसे बनाये?
- ताजा फलों के रंग बिरंगी आइसक्रीम |
- गर्मी में खाये जाने वाले टॉप 25 फ़ूड जो गर्मी से राहत दिलाएगी |





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
